logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं। बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी। इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं। #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

10 hrs ago
user_Dev Raj  Thakur
Dev Raj Thakur
Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
10 hrs ago

हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं। बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी। इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं। #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्ट –6 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कैप्टन हनीफ फाउंडेशन स्कूल सैंज का वार्षिक पारितोषिक समारोह शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण कला मंच सैंज में मनाया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पधारे। स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि के पधारने पर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
    1
    रिपोर्ट –6 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
कैप्टन हनीफ फाउंडेशन स्कूल सैंज का वार्षिक पारितोषिक समारोह शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण कला मंच सैंज में मनाया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पधारे। स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि के पधारने पर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राज्य सचिवालय शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक के पहले दिन पहले चरण में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान बैठक में शामिल हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते फाइनेंशियल क्रंच की स्थिति पैदा हो गई है. सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष के विधायकों को अनदेखा कर रही है और प्रदेश में विकास ठप हो गया है. ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकता वाले कामों की डीपीआर ठीक तरह से नहीं बनाई जा रही है. इसके अलावा पहली बार विधायक क्षेत्र विकास निधि भी बंद कर दी गई. एक साल में अब तक केवल दो किस्तें जारी की गई है. इसके अलावा विधायक ऐच्छिक निधि भी नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप हो गया है. विधायक काम नहीं कर पा रहे हैं. सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार के पास पैसा न होने का परमानेंट बहाना है. पेमैंट न होने के कारण ठेकेदारों ने तैयार भवनों को राज्य सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस के विधायकों ने भी विकास कार्य न हो पाने की बात बैठक में रखी है. सत्ती ने कहा कि इन सभी बातों को उन्होंने बैठक में रखा है. बाइट -- सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा विधायक ऊना
    1
    राज्य सचिवालय शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक के पहले दिन पहले चरण में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान बैठक में शामिल हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते फाइनेंशियल क्रंच की स्थिति पैदा हो गई है. सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष के विधायकों को अनदेखा कर रही है और प्रदेश में विकास ठप हो गया है. 
ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकता वाले कामों की डीपीआर ठीक तरह से नहीं बनाई जा रही है. इसके अलावा पहली बार विधायक क्षेत्र विकास निधि भी बंद कर दी गई. एक साल में अब तक केवल दो किस्तें जारी की गई है. इसके अलावा  विधायक ऐच्छिक निधि भी नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप हो गया है. विधायक काम नहीं कर पा रहे हैं. सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार के पास पैसा न होने का परमानेंट बहाना है. पेमैंट न होने के कारण ठेकेदारों ने तैयार भवनों को राज्य सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस के विधायकों ने भी विकास कार्य न हो पाने की बात बैठक में रखी है. सत्ती ने कहा कि इन सभी बातों को उन्होंने बैठक में रखा है. 
बाइट -- सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा विधायक ऊना
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    14 hrs ago
  • न्याय पार्टी वार्षिक अधिवेशन गाज़ियाबाद में होने जा रहा है
    1
    न्याय पार्टी वार्षिक अधिवेशन 
गाज़ियाबाद में होने जा रहा है
    user_G B music
    G B music
    Chaupal, Shimla•
    17 hrs ago
  • मंडी।पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी ने आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव -2026 के लिए प्रस्थान किया। कमरू घाटी के गोत गांव में भंडार से आज प्रातः काल देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरुनाग जी का सूरज पख्खा धंग्यारा गलू स्थित परता स्थल (थड़ा) पर पहुंचा। यहां कुछ समय विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ा देव के पुजारी बोधराज ठाकुर ने बताया कि 9 दिन की पैदल यात्रा के बाद बड़ादेव कमरूनाग का स्वरूप सूरज पख्खा मंडी नगर पहुंचेगा। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में देव कमरूनाग जी अपने भक्तों को दर्शन देंगे। 13 फरवरी को देव कमरूनाग मंडी शहर के करीब गुटकर में अपने भक्त के घर पर रात्रि ठहराव करेंगे। वहीं 14 फरवरी को मंडी शहर के प्रवेश द्वार पुलघराट के समीप जिला प्रशासन और सर्व देवता कमेटी द्वारा बड़ादेव का परंपरागत स्वागत किया जाएगा। बड़ा देव कमरूनाग का मंडी जनपद के अधिष्ठाता राज देवता माधोराय के राजमहल स्थित मंदिर में महामिलन होगा जहां अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन कमरुनाग जी का विधिवत स्वागत करेंगे। इसके उपरांत राज परिवार द्वारा स्वागत करने के बाद बड़ा देव कमरूनाग जी टारना स्थित माता श्यामा काली मंदिर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वे पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कारज बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर ही आरंभ माने जाते हैं। काहुली और नगाड़ा से निकली मधुर देवधुन परंपरागत वाद्य यंत्रों की देवधुन की मधुर स्वर लहरियों के साथ बड़ादेव पूरे लाव-लश्कर के साथ राज माधोराय की नगरी के लिए रवाना हुए। चार काहुली, रियासतकालीन नगाड़ा, ढोल और धांस बजाते बजंतरी मंगलध्वनी करते आगे बढ़े। बड़ादेव के दल में पुजारी बोधराज ठाकुर, कटवाल चेत राम ठाकुर, पूर्व गूर समेत 28 देवलू साथ रवाना हुए। पुलिस कर्मी और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी इस दौरान साथ चल रहे हैं। -०-
    1
    मंडी।पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी ने आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव -2026 के लिए प्रस्थान किया। 
कमरू घाटी के गोत गांव में भंडार से आज प्रातः काल देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरुनाग जी का सूरज पख्खा धंग्यारा गलू स्थित परता स्थल (थड़ा) पर पहुंचा। यहां कुछ समय विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
बड़ा देव के पुजारी बोधराज ठाकुर ने बताया कि 9 दिन की पैदल यात्रा के बाद बड़ादेव कमरूनाग का स्वरूप सूरज पख्खा मंडी नगर पहुंचेगा। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में देव कमरूनाग जी अपने भक्तों को दर्शन देंगे। 13 फरवरी को देव कमरूनाग मंडी शहर के करीब गुटकर में अपने भक्त के घर पर रात्रि ठहराव करेंगे। वहीं 14 फरवरी को मंडी शहर के प्रवेश द्वार पुलघराट के समीप जिला प्रशासन और सर्व देवता कमेटी द्वारा बड़ादेव का परंपरागत स्वागत किया जाएगा। 
बड़ा देव कमरूनाग का मंडी जनपद के अधिष्ठाता राज देवता माधोराय के राजमहल स्थित मंदिर में महामिलन होगा जहां अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन कमरुनाग जी का विधिवत स्वागत करेंगे। इसके उपरांत राज परिवार द्वारा स्वागत करने के बाद बड़ा देव कमरूनाग जी टारना स्थित माता श्यामा काली मंदिर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वे पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कारज बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर ही आरंभ माने जाते हैं। 
काहुली और नगाड़ा से निकली मधुर देवधुन
परंपरागत वाद्य यंत्रों की देवधुन की मधुर स्वर लहरियों के साथ बड़ादेव पूरे लाव-लश्कर के साथ राज माधोराय की नगरी के लिए रवाना हुए। चार काहुली, रियासतकालीन नगाड़ा, ढोल और धांस बजाते बजंतरी मंगलध्वनी करते आगे बढ़े। बड़ादेव के दल में पुजारी बोधराज ठाकुर, कटवाल चेत राम ठाकुर, पूर्व गूर समेत 28 देवलू साथ रवाना हुए। पुलिस कर्मी और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी इस दौरान साथ चल रहे हैं।
-०-
    user_Manish Rajput
    Manish Rajput
    Court reporter मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लाहौल की पहली आइस हॉकी टीम स्पीति कप के लिए तैयार, पिलचिमद रिंक पर सफल प्रशिक्षण शिविर आइस हॉकी क्लब केलांग ने पिलचिमद(Pilchimad) प्राकृतिक आइस हॉकी रिंक में 8 जनवरी 2026से बेसिक एवं इंटरमीडिएट स्तर का आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।लाहौल घाटी के 8 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के समापन समारोह में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स मुख्याथिति के रूप शामिल हुईं ।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस आयोजन को सफल बनाने में युवा टीम, आइस हॉकी क्लब केलांग एवं IHALS की भूमिका सराहनीय रही तथा सभी को इस सफल आयोजन के किए हार्दिक बधाई दी।अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर शिविर में भेजने वाले अभिभावकों की भी सराहना की ।जिन युवाओं एवं बच्चों ने यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें इसमें निरंतर प्रयास करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने के के लिए शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि जब आज देश एवं प्रदेश नशे की चुनौतियों से झूझ रहा है ऐसे में इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्रशासन से भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया । खास बात यह है कि लाहौल की आइस हॉकी टीम पहली बार स्पीति कप में भाग लेगी। खेल उपकरण एवं जर्सी उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों ने रॉयल एनफील्ड का विशेष आभार प्रकट किया । हिमाचल प्रदेश की आइस हॉकी टीम में अब तक स्पीति के अधिकांश खिलाड़ी रहे हैं। स्पीति से ही 7 खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम तथा अंडर-18 बालक टीम में देश का प्रतिनिधित्व किया है। आशा है कि लाहौल के युवा भी जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा एसडीएम कुनिका एकर्स ने सभी प्रतिभागियों एवं कोच को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया ।आइस हॉकी क्लब के सभी सदस्य,स्थानीय महिला मंडल एवं युवामंडल के सदस्य , सभी प्रतिभागी एवं उनके अभिवावक भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
    1
    लाहौल की पहली आइस हॉकी टीम स्पीति कप के लिए तैयार, 
पिलचिमद रिंक पर सफल प्रशिक्षण शिविर
आइस हॉकी क्लब केलांग ने पिलचिमद(Pilchimad) प्राकृतिक आइस हॉकी रिंक में 8 जनवरी 2026से बेसिक एवं इंटरमीडिएट स्तर का आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।लाहौल घाटी के 8 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के समापन  समारोह में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स मुख्याथिति के रूप शामिल हुईं ।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि  कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस आयोजन को सफल बनाने में युवा टीम, आइस हॉकी क्लब केलांग एवं IHALS की भूमिका सराहनीय रही तथा सभी को इस सफल आयोजन के किए हार्दिक बधाई दी।अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर शिविर में भेजने वाले अभिभावकों की भी सराहना की ।जिन युवाओं एवं बच्चों ने यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त किया  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें इसमें निरंतर प्रयास करते हुए राष्ट्रीय  एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने के के लिए शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि जब आज देश एवं प्रदेश नशे की चुनौतियों से झूझ रहा है ऐसे में इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्रशासन से भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया ।
खास बात यह है कि लाहौल की आइस हॉकी टीम पहली बार स्पीति कप में भाग लेगी। खेल उपकरण एवं जर्सी उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों ने रॉयल एनफील्ड का विशेष आभार प्रकट किया ।
हिमाचल प्रदेश की आइस हॉकी टीम में अब तक स्पीति के अधिकांश खिलाड़ी रहे हैं। स्पीति से ही 7 खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम तथा अंडर-18 बालक टीम में देश का प्रतिनिधित्व किया है। आशा है कि लाहौल के युवा भी जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा एसडीएम कुनिका एकर्स ने सभी प्रतिभागियों एवं कोच को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया ।आइस हॉकी क्लब के सभी सदस्य,स्थानीय महिला मंडल एवं युवामंडल के सदस्य , सभी प्रतिभागी एवं उनके अभिवावक भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने के लिए झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
    1
    झंडूता विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने के लिए झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कांगड़ा जिले में कोर्ट में पेश किया गया झूठी शादी रचाकर गहने चुराकर भाग जाने वाला गिरोह #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    1
    कांगड़ा जिले में कोर्ट में पेश किया गया झूठी शादी रचाकर गहने चुराकर भाग जाने वाला गिरोह 
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भाजपा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर निशाना साधा. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के विधायक और रॉन्ग नंबर डायल कर रहे हैं. विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि के लिए उन्हें राज्यपाल से नहीं मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए. विधायकों को मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखनी चाहिए. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि योजना की बैठक में सभी विधायक अपनी मांग रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी की मांगों को गंभीरता से सुना जा रहा है. बाइट --- मुकेश अग्निहोत्री, डिप्टी सीएम हिमाचल प्रदेश
    1
    वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भाजपा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर निशाना साधा. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के विधायक और रॉन्ग नंबर डायल कर रहे हैं. विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि के लिए उन्हें राज्यपाल से नहीं मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए. विधायकों को मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखनी चाहिए. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि योजना की बैठक में सभी विधायक अपनी मांग रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी की मांगों को गंभीरता से सुना जा रहा है.
बाइट --- मुकेश अग्निहोत्री, डिप्टी सीएम हिमाचल प्रदेश
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    14 hrs ago
  • निर्देशक शिवनारायण रावत की फ़िल्म बौल्या काका आ रही है धूम मचाने... निर्माता प्रशांत कुमार की फ़िल्म में हैं हेमंत पाण्डेय रिया शर्मा शिवानी कुकरेती
    1
    निर्देशक शिवनारायण रावत की फ़िल्म बौल्या काका आ रही है धूम मचाने...
निर्माता प्रशांत कुमार की फ़िल्म में हैं हेमंत पाण्डेय रिया शर्मा शिवानी कुकरेती
    user_G B music
    G B music
    Chaupal, Shimla•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.