logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीआईए महेंद्रगढ़ ने बिजली के तार चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा 33 केवी तार व दो वाहन बरामद किए सीआईए महेंद्रगढ़ ने बिजली के तार चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा 33 केवी तार व दो वाहन बरामद किए महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं संपत्ति संबंधी मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में दर्ज बिजली के तार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा 33 केवी बिजली का तार 1500 मीटर तथा वारदात में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को दिनांक 05 जुलाई 2026 को केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड में साइट सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत जगदंबा प्रसाद निवासी ग्राम मढ़ी, जिला झज्जर ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दी कि उनकी कंपनी द्वारा गांव निहाली कोठल खुर्द से डी-3 से डी-4 लाइन पर 33 केवी विद्युत लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्य स्थल पर रखे लगभग 2500 मीटर 33 केवी कंडक्टर बिजली के तार तथा अन्य विद्युत सामग्री अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत पर थाना सदर महेंद्रगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विनय निवासी फ्रांस खाना, नारनौल तथा दीपक कुमार निवासी लेबर कॉलोनी, भिवानी को ढाढोत से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला जेल नसीबपुर दाखिल कराया गया। महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

2 hrs ago
user_दिनेश कुमार
दिनेश कुमार
Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
2 hrs ago
803527da-354f-4567-a35d-913a25f5444f

More news from हरियाणा and nearby areas
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटाली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान | अध्यापकों व विद्यार्थियों ने लगाए पेड़-पौधे | Ateli Haryana
    1
    राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटाली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान | अध्यापकों व विद्यार्थियों ने लगाए पेड़-पौधे | Ateli Haryana
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026
    1
    हरियाणा  में  मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 

1  अगस्त  2026
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    Electrician महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    1
    गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    12 hrs ago
  • आज सुबह ग्राम गोकलपुर में मास्टर अभय सिंह यादव धर्मपत्नी श्रीमती सुलोचना यादवसेवानिवृत होकर सुबह वैदिक वेद मत्रों द्वारा यज्ञ प्रवचन का कार्यक्रम रहा यज्ञ के ब्रह्मा रामकृष्ण शास्त्री जी रहे इसमें उनके भाई सुभे सिं ह यादव/श्रीमती अनीता यादव/बेटा अजय यादव/श्रीमती अंजू यादव/वह परिवार के लोग शामिल हुए उसके बाद हरी महल बरडोद मैं भोजन व्यवस्था रही।
    1
    आज सुबह ग्राम गोकलपुर में मास्टर अभय सिंह यादव धर्मपत्नी श्रीमती सुलोचना यादवसेवानिवृत होकर सुबह वैदिक वेद मत्रों द्वारा यज्ञ प्रवचन का कार्यक्रम रहा यज्ञ के ब्रह्मा रामकृष्ण शास्त्री जी रहे इसमें उनके भाई सुभे सिं ह यादव/श्रीमती अनीता यादव/बेटा अजय यादव/श्रीमती अंजू यादव/वह परिवार के लोग शामिल हुए उसके बाद हरी महल बरडोद मैं भोजन व्यवस्था रही।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026 हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026
    1
    हरियाणा  में  मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 

1  अगस्त  2026
हरियाणा  में  मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 
1  अगस्त  2026
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद
    1
    पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • Post by PPT News
    1
    Post by PPT News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.