logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"साइबर ठगों से रहें सतर्क! बहोरीबंद पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर चलाया जागरूकता अभियान " साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बहोरीबंद पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा ग्राम रुपनाथ, छात्रावास, सुपेली तिराहा, बस स्टैंड एवं शासकीय अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों, विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आमजन को बैनर, पोस्टर और पम्पलेट के माध्यम से साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी शेयर करने के खतरे, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध तथा डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करे। बहोरीबंद पुलिस के इस जागरूकता अभियान को ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने सराहा तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

4 hrs ago
user_Koushal tiwari
Koushal tiwari
Carpenter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

"साइबर ठगों से रहें सतर्क! बहोरीबंद पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर चलाया जागरूकता अभियान " साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बहोरीबंद पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा ग्राम रुपनाथ, छात्रावास, सुपेली तिराहा, बस स्टैंड एवं शासकीय अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों, विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आमजन को बैनर, पोस्टर और पम्पलेट के माध्यम से साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी शेयर करने के खतरे, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध तथा डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करे। बहोरीबंद पुलिस के इस जागरूकता अभियान को ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने सराहा तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी जिले में चोरों और चाकूबाजों का बढ़ता आतंक पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी चोरी और चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस पिछली कई चोरियों में शामिल आरोपियों का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर स्थित एमईएस कॉलोनी में एक कॉस्मेटिक कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 5 लाख रुपये के नगद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। मकान मालिक कॉस्मेटिक कारोबारी अनिल कलवानी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान 6 और 7 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान में धावा बोला। चोरों ने अंदर रखी अलमारी से 1 लाख 95 हजार रुपये नगद के साथ सोने की चेन, लॉकेट, कान की बाली सहित अन्य सामान चुरा लिया। अनिल के अनुसार, कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की चोरी हुई है। परिवार सहित ससुराल से लौटने पर उन्हें मकान में चोरी होने की जानकारी मिली। इस वारदात की सूचना माधवनगर पुलिस को दी गई। अनिल कलवानी जब शिकायत लेकर माधवनगर थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद स्टाफ ने उनसे कहा कि थाना प्रभारी के आने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चोर और चाकूबाज पहले से ही कटनी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं, और लगातार हो रही वारदातें कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
    4
    कटनी जिले में चोरों और चाकूबाजों का बढ़ता आतंक पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी चोरी और चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस पिछली कई चोरियों में शामिल आरोपियों का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर स्थित एमईएस कॉलोनी में एक कॉस्मेटिक कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 5 लाख रुपये के नगद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।

मकान मालिक कॉस्मेटिक कारोबारी अनिल कलवानी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान 6 और 7 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान में धावा बोला। चोरों ने अंदर रखी अलमारी से 1 लाख 95 हजार रुपये नगद के साथ सोने की चेन, लॉकेट, कान की बाली सहित अन्य सामान चुरा लिया। अनिल के अनुसार, कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की चोरी हुई है। परिवार सहित ससुराल से लौटने पर उन्हें मकान में चोरी होने की जानकारी मिली।

इस वारदात की सूचना माधवनगर पुलिस को दी गई। अनिल कलवानी जब शिकायत लेकर माधवनगर थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद स्टाफ ने उनसे कहा कि थाना प्रभारी के आने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चोर और चाकूबाज पहले से ही कटनी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं, और लगातार हो रही वारदातें कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी जिले के ढीमरखेड़ा स्थित संत कबीर जूनियर हाई स्कूल में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ न्यायिक अधिकारी पूर्वी तिवारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने छात्रों को आगाह करते हुए कहा कि ओटीपी, बैंक विवरण और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जाँच कर लें। न्यायिक अधिकारी तिवारी ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन करते समय विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान, विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरल भाषा में समाधान किया गया और उन्हें जागरूक तथा जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।
    1
    कटनी जिले के ढीमरखेड़ा स्थित संत कबीर जूनियर हाई स्कूल में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ न्यायिक अधिकारी पूर्वी तिवारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने छात्रों को आगाह करते हुए कहा कि ओटीपी, बैंक विवरण और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जाँच कर लें।

न्यायिक अधिकारी तिवारी ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन करते समय विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान, विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरल भाषा में समाधान किया गया और उन्हें जागरूक तथा जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सक्रिय अंतरराज्यीय उड़ाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पिछले कई महीनों से तीनों राज्यों के 15 से अधिक जिलों में बैंक, एटीएम और भीड़भाड़ वाले बाजारों के बाहर लोगों को निशाना बनाकर नकदी से भरे बैग और वाहनों की डिग्गी से रुपए उड़ाने की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर मास्टरमाइंड आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है। इस पूरे मामले की शुरुआत 19 मई 2026 को हुई थी, जब अमरपाटन सहकारी बैंक से ₹50,000 निकालकर जा रहे एक व्यक्ति की स्कूटी की डिग्गी से रकम चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक और आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँचने में सफलता पाई। जाँच में सामने आया कि यह गिरोह बेहद पेशेवर तरीके से वारदात करता था: गिरोह का एक सदस्य बैंक के अंदर ग्राहकों पर नज़र रखता था, और जैसे ही कोई व्यक्ति बड़ी रकम निकालता, दूसरा सदस्य उसका पीछा करता। मौका मिलते ही वे वाहन की डिग्गी तोड़कर या ध्यान भटकाकर नकदी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने अनूपपुर निवासी सुमित सिसोदिया और संजय सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और और ओडिशा के कई जिलों में ऐसी वारदातें करने की बात स्वीकार की है। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 50 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। गिरोह ने कटनी, सतना, नरसिंहपुर, डिंडोरी, पन्ना, रीवा, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, खंडवा, छिंदवाड़ा, मंडला, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और ओडिशा के संबलपुर सहित कई जिलों में ₹40 लाख से अधिक की चोरी और उड़ाईगिरी की वारदातों को अंजाम दिया था। कटनी पुलिस अब आरोपियों से बरामद रकम, उनके अन्य साथियों और वारदातों में उपयोग किए गए नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जिन जिलों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं, वहाँ की पुलिस से भी समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कटनी पुलिस द्वारा इस जटिल और चुनौतीपूर्ण मामले का खुलासा करना अंतरराज्यीय अपराध पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। इस कार्रवाई में संयुक्त पुलिस टीम, तकनीकी टीम और संबंधित थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, और इसे तीन राज्यों में सक्रिय संगठित अपराध के खिलाफ एक प्रभावी कार्रवाई बताया जा रहा है।
    1
    कटनी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सक्रिय अंतरराज्यीय उड़ाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पिछले कई महीनों से तीनों राज्यों के 15 से अधिक जिलों में बैंक, एटीएम और भीड़भाड़ वाले बाजारों के बाहर लोगों को निशाना बनाकर नकदी से भरे बैग और वाहनों की डिग्गी से रुपए उड़ाने की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर मास्टरमाइंड आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है।

इस पूरे मामले की शुरुआत 19 मई 2026 को हुई थी, जब अमरपाटन सहकारी बैंक से ₹50,000 निकालकर जा रहे एक व्यक्ति की स्कूटी की डिग्गी से रकम चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक और आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँचने में सफलता पाई। जाँच में सामने आया कि यह गिरोह बेहद पेशेवर तरीके से वारदात करता था: गिरोह का एक सदस्य बैंक के अंदर ग्राहकों पर नज़र रखता था, और जैसे ही कोई व्यक्ति बड़ी रकम निकालता, दूसरा सदस्य उसका पीछा करता। मौका मिलते ही वे वाहन की डिग्गी तोड़कर या ध्यान भटकाकर नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने अनूपपुर निवासी सुमित सिसोदिया और संजय सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और और ओडिशा के कई जिलों में ऐसी वारदातें करने की बात स्वीकार की है। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 50 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। गिरोह ने कटनी, सतना, नरसिंहपुर, डिंडोरी, पन्ना, रीवा, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, खंडवा, छिंदवाड़ा, मंडला, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और ओडिशा के संबलपुर सहित कई जिलों में ₹40 लाख से अधिक की चोरी और उड़ाईगिरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

कटनी पुलिस अब आरोपियों से बरामद रकम, उनके अन्य साथियों और वारदातों में उपयोग किए गए नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जिन जिलों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं, वहाँ की पुलिस से भी समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कटनी पुलिस द्वारा इस जटिल और चुनौतीपूर्ण मामले का खुलासा करना अंतरराज्यीय अपराध पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। इस कार्रवाई में संयुक्त पुलिस टीम, तकनीकी टीम और संबंधित थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, और इसे तीन राज्यों में सक्रिय संगठित अपराध के खिलाफ एक प्रभावी कार्रवाई बताया जा रहा है।
    user_Ummed kuswaha
    Ummed kuswaha
    रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पन्ना जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर कांग्रेस नेता ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मांग की है कि खाद के लिए स्लॉट बुकिंग का एक निश्चित समय पूरे जिले में निर्धारित किया जाए, ताकि प्रत्येक किसान बिना किसी परेशानी के आसानी से खाद प्राप्त कर सके। नेता ने मौजूदा टोकन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह किसानों के लिए समस्याएँ खड़ी कर रही है। उनकी शिकायत है कि खाद बुकिंग की साइट केवल कुछ ही मिनटों के लिए खुलती है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    पन्ना जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर कांग्रेस नेता ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मांग की है कि खाद के लिए स्लॉट बुकिंग का एक निश्चित समय पूरे जिले में निर्धारित किया जाए, ताकि प्रत्येक किसान बिना किसी परेशानी के आसानी से खाद प्राप्त कर सके। नेता ने मौजूदा टोकन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह किसानों के लिए समस्याएँ खड़ी कर रही है। उनकी शिकायत है कि खाद बुकिंग की साइट केवल कुछ ही मिनटों के लिए खुलती है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कटनी के सदर अस्पताल में मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला का शव कई घंटों तक अस्पताल परिसर में पड़ा रहा। इस हृदयविदारक दृश्य में, मृतका के दो मासूम बच्चे दिन भर अपनी माँ के शव के पास ही बैठे रहे। इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था और वहाँ की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंबे समय तक न तो किसी प्रकार की उचित सहायता उपलब्ध हुई और न ही बच्चों की तत्काल देखभाल के लिए कोई व्यवस्था की गई। इस मार्मिक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे इस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा साझा करें, ताकि पीड़ित बच्चों को आवश्यक सहायता मिल सके और संबंधित प्रशासन इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे। इस रिपोर्ट को AIMA MEDIA की ओर से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कटनी नगर के जिला प्रचार मंत्री राकेश निषाद ने साझा किया है।
    1
    कटनी के सदर अस्पताल में मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला का शव कई घंटों तक अस्पताल परिसर में पड़ा रहा। इस हृदयविदारक दृश्य में, मृतका के दो मासूम बच्चे दिन भर अपनी माँ के शव के पास ही बैठे रहे।

इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था और वहाँ की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंबे समय तक न तो किसी प्रकार की उचित सहायता उपलब्ध हुई और न ही बच्चों की तत्काल देखभाल के लिए कोई व्यवस्था की गई। इस मार्मिक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे इस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा साझा करें, ताकि पीड़ित बच्चों को आवश्यक सहायता मिल सके और संबंधित प्रशासन इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे। इस रिपोर्ट को AIMA MEDIA की ओर से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कटनी नगर के जिला प्रचार मंत्री राकेश निषाद ने साझा किया है।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने 2025 में अपनी भारत की राजकीय यात्रा से ठीक पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डीएनए टेस्ट करवाया था, जिससे 'पता चला कि मेरे अंदर भारतीय डीएनए है'। राष्ट्रपति सुबियांतो ने ज़ोर देकर कहा, 'नहीं, नहीं… यह सच है।' उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि शायद इसी भारतीय डीएनए के कारण जब भी वह भारतीय संगीत सुनते हैं, तो उनका शरीर अपने आप थिरकने लगता है।
    1
    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने 2025 में अपनी भारत की राजकीय यात्रा से ठीक पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डीएनए टेस्ट करवाया था, जिससे 'पता चला कि मेरे अंदर भारतीय डीएनए है'। राष्ट्रपति सुबियांतो ने ज़ोर देकर कहा, 'नहीं, नहीं… यह सच है।' उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि शायद इसी भारतीय डीएनए के कारण जब भी वह भारतीय संगीत सुनते हैं, तो उनका शरीर अपने आप थिरकने लगता है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कटनी नगर में स्थित माँ जालपा के पावन दरबार में हुई बारिश ने पूरे मंदिर परिसर को और भी दिव्य व मनमोहक बना दिया। बरसती बूंदों के बीच माँ के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं को ऐसा लगा मानो स्वयं माता रानी अपनी कृपा की वर्षा कर रही हों। इस अलौकिक नज़ारे ने भक्तों के मन को भक्ति, शांति और आनंद से भर दिया।
    1
    कटनी नगर में स्थित माँ जालपा के पावन दरबार में हुई बारिश ने पूरे मंदिर परिसर को और भी दिव्य व मनमोहक बना दिया। बरसती बूंदों के बीच माँ के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं को ऐसा लगा मानो स्वयं माता रानी अपनी कृपा की वर्षा कर रही हों। इस अलौकिक नज़ारे ने भक्तों के मन को भक्ति, शांति और आनंद से भर दिया।
    user_राशि निषाद
    राशि निषाद
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • "साइबर ठगों से रहें सतर्क! बहोरीबंद पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर चलाया जागरूकता अभियान " साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बहोरीबंद पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा ग्राम रुपनाथ, छात्रावास, सुपेली तिराहा, बस स्टैंड एवं शासकीय अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों, विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आमजन को बैनर, पोस्टर और पम्पलेट के माध्यम से साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी शेयर करने के खतरे, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध तथा डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करे। बहोरीबंद पुलिस के इस जागरूकता अभियान को ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने सराहा तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।
    1
    "साइबर ठगों से रहें सतर्क! बहोरीबंद पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर चलाया जागरूकता अभियान
"
साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बहोरीबंद पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा ग्राम रुपनाथ, छात्रावास, सुपेली तिराहा, बस स्टैंड एवं शासकीय अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों, विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आमजन को बैनर, पोस्टर और पम्पलेट के माध्यम से साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी शेयर करने के खतरे, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध तथा डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें।
इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करे।
बहोरीबंद पुलिस के इस जागरूकता अभियान को ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने सराहा तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.