Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारा वोट किसी राजनीति पार्टी की जागीर नहीं, हमारे गैरसैंण क्षेत्र के भविष्य का फैसला है। 🏥 ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में AIIMS की दिशा में ठोस पहल होगी, तभी वोट मिलेगा हमारा। अबकी बार वादा नहीं, काम चाहिए। भरोसा नहीं, परिणाम चाहिए। बहाने नहीं, गैरसैंण का अधिकार चाहिए। ✊ संकल्प लें: गैरसैंण में AIIMS, तभी वोट! #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #गैरसैंण_AIIMS #PostViral #viralreelsシ #viralreelschallenge #PublicHealth
पवन नेगी
हमारा वोट किसी राजनीति पार्टी की जागीर नहीं, हमारे गैरसैंण क्षेत्र के भविष्य का फैसला है। 🏥 ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में AIIMS की दिशा में ठोस पहल होगी, तभी वोट मिलेगा हमारा। अबकी बार वादा नहीं, काम चाहिए। भरोसा नहीं, परिणाम चाहिए। बहाने नहीं, गैरसैंण का अधिकार चाहिए। ✊ संकल्प लें: गैरसैंण में AIIMS, तभी वोट! #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #गैरसैंण_AIIMS #PostViral #viralreelsシ #viralreelschallenge #PublicHealth
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- रेश्मा के साथ क्या हुआ, सुनिए उनके ससुर ने क्या कहा...1
- एक ओटी चालक की इस बात में कितनी सच्चाई है, वीडियो देखें और कमेंट में बताएं एक ओटी चालक की बात में कितनी सच्चाई है, वीडियो देखें और कमेंट में बताएं।1
- पूर्व टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी बने बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ताओ ने दी बधाई, uklive ने की खास बातचीत पूर्व टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी बने बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ताओ ने दी बधाई, uklive ने की खास बातचीत1
- माधोटांडा में आबादी के निकट तालाब में मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत माधोटांडा क्षेत्र में आबादी के नजदीक स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है—“आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।” #उत्तरकाशी1
- बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे द्वारा विकास भवन सभागार भीमताल मे घोषणा,बीस सूत्री कार्यक्रम जिला,राज्य, केन्द्र एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नैनीताल जिले की एक विशेष पहचान है,इसे बनाए रखने में सभी विभागों की अहम भूमिका है,विकास कार्यों में यह जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे,इसका पूर्ण दाईत्व सभी अधिकारियों का है। इस हेतु विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करते हुए जनता को योजनाओं का लाभ प्रदान करें। बैठक में जिले में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जो भी कार्य होने हैं समय पर पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि समय पर घोषणा पूर्ण न होने पर संबधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को संस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में एक भी घोषणा लंबित नहीं होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से विकास कार्य नहीं रुकने चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरे हों इस हेतु संबधित अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को पारदर्शिता,समय से गुणवत्ता से पूर्ण करें। कार्यवाही न होने पर जिम्मेदारी तय होगी। कृषि,उद्यान,ग्राम्य विकास,सहकारिता, सिंचाई, मत्स्य,बाल विकास,पशुपालन,रीप ये विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं आजीविका से जुड़े हैं इस हेतु ये अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्र में जाकर कैंप लगाकर जनता की समस्याओं को सुनें तथा विभागीय योजनाओं का लाभ उन्हें प्रदान कर, उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ें। लोक निर्माण विभाग सबसे अधिक 13 घोषणाएं अभी पूर्ण होनी हैं।सभी खण्डों के अधिकारियों त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 237 घोषणाओं में से 127 पूर्ण हो गई हैं 94 का निस्तारण होना है। *बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार नैनीताल जिले में प्रथम चरण में 80 गांवों में तार बाढ़ कर फेंसिंग की जा रही है, जिससे किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को रोका जाएगा, वहीं मानव वन्य जीव संघर्ष भी रुकेगा।* उन्होंने कृषि एवं वन विभाग को आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नैनीताल जिले की एक अलग पहचान है इसे कायम रखे रहना है। इस हेतु जो भी लक्ष्य शासन से दिए गए हैं विभाग की जिम्मेदारी है कि समय पर वह पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 30 विभाग ए श्रेणी में जो हैं वह मार्च तक ए में बने रहें। इसके अतिरिक्त 6 विभाग बी में तथा 2 विभाग सी श्रेणी में हैं वह तुरंत ही लक्ष्य की पूर्ति कर ए श्रेणी लाएं। बैठक में जिला,राज्य एवं केन्द्र योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि नैनीताल जिला प्रदेश का पहला जिला है,जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में सबसे पहले जिला योजना में शत प्रतिशत धनराशि विभागों को आवंटित की गई, वर्तमान तक विभागों द्वारा लगभग 28 फीसदी धनराशि व्यय कर ली गई है। इसी प्रकार राज्य योजना में लगभग 45 प्रतिशत वो केंद्रीय योजना में लगभग 60 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष धनराशि समय पर पूर्ण सदुपयोग के साथ व्यय हो यह सुनिश्चित किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिन भी योजनाओं में अभी तक टेंडरिंग की कार्यवाही नहीं हो पाई है,वह शीघ्र ही करते हुए कार्य प्रारंभ कर समय पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकारी धनराशि का शत प्रतिशत सदुपयोग होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को अक्टूबर माह तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही जिन सड़कों में हॉटमिक्स का कार्य किया जाना है वह भी मौसम अनुकूल होने पर कर लिया जाय। मानसून काल में पौधारोपण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान वन, उद्यान, भैषज व ग्राम्य विकास विभाग को आगामी 15 सितंबर तक अधिकाधिक पौधों का रोपण करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी पौधे इस मानसून काल में लगाए गए हैं उनकी सुरक्षा भी हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत,सीएमओ डॉ रश्मि पंत,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- इंसान के अंदर की संवेदनाएं कहां खत्म होती जा रही हैं? लोग ज़रा ज़रा सी ब इंसान के अंदर की संवेदनाएं कहां खत्म होती जा रही हैं? लोग ज़रा ज़रा सी बात पर हैवानियत दिखाने लगे हैं... एक छोटा बच्चा मदद की आस में कार में बैठे आदमी के पास हाथ फैलाता है, और अंदर बैठा वह शख्स जानबूझ कर, कार का शीशा बंद कर देता है. बच्चे का हाथ फंस जाता है. वो दर्द से तड़प कर रोने लगता है. लेकिन कार वाला उसका हाथ नहीं छोड़ता. भला हो अन्य राहगीरों का, जिन्होंने बच्चे की मदद की. भीख या सहायता देना या ना देना आपकी मर्जी है. पर आपको ये हक़ कैसे मिल गया कि आप दूसरों को दर्द दें ?..1
- न्यूज बिजनौर बिजनौर नजीबाबाद के ग्राम खुशहालपुर मडके में गुलदार के हमले से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की मौत पर परिजनों मे मचा कोहराम हर साल की तरह इस साल भी गुलदार की दहशत क़ायम.1