Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है—“आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।” #उत्तरकाशी
Parvat Paigaam
ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है—“आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।” #उत्तरकाशी
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- 🚨 काशीपुर में संजीव हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, हादसा नहीं थी मौत The Aman Times 🚨 काशीपुर में संजीव हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, हादसा नहीं थी मौत काशीपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में 17 अगस्त की सुबह स्विफ्ट कार में खून से लथपथ मिले युवक संजीव कुमार की मौत का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। शुरुआत में मामला सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच में सुनियोजित हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, संजीव की पत्नी निशा का एक किशोर से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि पति को रास्ते से हटाने के लिए निशा ने दो विधि-विवादित किशोरों के साथ मिलकर साजिश रची। बताया गया कि 16 अगस्त को जन्मदिन की पार्टी के बहाने संजीव को रामनगर ले जाया गया। लौटते समय राजपुर रोड के पास पीछे बैठे किशोर ने कथित तौर पर 12 बोर के तमंचे से संजीव को गोली मार दी। इसके बाद कार को सड़क से नीचे गिराकर घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 19 अगस्त को दोनों विधि-विवादित किशोरों को मालवा फार्म पुलिया के पास पकड़ लिया। पूछताछ के बाद संजीव की पत्नी निशा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, तीन खोखे, पांच जिंदा कारतूस और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। 🎙️ बाइट — SSP अजय गणपति1
- देर रात श्यामपुर थाना क्षेत्र में कार में रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी जोड़ा गश्त कर रही पुलिस टीम को देख युवक ने गाड़ी भगाई शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का किया पीछा अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ टकराई युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार लड़की गाड़ी से हुई अर्धनग्न अवस्था मे फरार।1
- लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) पहाड़ों से मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने अब तबाही का रूप ले लिया है।लक्सर के गांव कुआंखेड़ा में सोलानी नदी ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया है, जिसकी तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे!जहां कभी किसानों के खेतों में फसलें लहलहाती थीं आज वहां दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है!जी हां! करीब 2000 बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है किसानों की महीनों की मेहनत उनकी उम्मीदें उनकी पूरी फसल सोलानी नदी का तेज बहाव बहाकर अपने साथ ले गया!समाचार टाइम टीवी की टीम जब गांव कुआंखेड़ा पहुंची, शतो मौके की तस्वीरें बेहद भयावह थीं।आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं जहां खेत हुआ करते थे,वहां अब पानी का सैलाब दिखाई दे रहा है।किसानों का कहना है कि सोलानी नदी के तेज बहाव ने करीब 2000 बीघा फसल को बर्बाद कर दिया है।कहीं फसल पानी में डूबी है तो कहीं नदी का तेज बहाकर किसानों की मेहनत को अपने साथ बहाकर ले गया।1
- शिवमहापुराण के सातवें दिन कथावाचक पंडित अमित कौशिक ने किया शिव तत्व का रहस्योद्घाटन नजीबाबाद ब्लॉक में बुंदकी मार्ग पर स्थित कथा स्थल पर जारी शिवमहापुराण कथा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अमित कौशिक जी द्वारा आज कथा के सातवें दिन शिव तत्व के सूक्ष्म रहस्यों को प्रकट किया गया जिसमें सभी भक्त प्रभु के विश्व स्वरूप में खो गए और इस सुअवसर पर शिव भजनो पर आनंदित होकर भगवान आशुतोष का गी गण करते हुए कथा का आस्वादन करते रहे।1
- लक्सर के तुगलपुर गांव में ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्र व्यक्तियों को दिया गया, जबकि कई पात्र और जरूरतमंद परिवार इस योजना से वंचित रह गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के कथित गबन और अनियमितताओं के भी आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्राम प्रधान का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। लक्सर के तुगलपुर गांव में ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्र व्यक्तियों को दिया गया, जबकि कई पात्र और जरूरतमंद परिवार इस योजना से वंचित रह गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के कथित गबन और अनियमितताओं के भी आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्राम प्रधान का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है—“आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।” #उत्तरकाशी1
- डोईवाला नगर पालिका का एक्शन, सड़क पर कूड़ा डालने पर ठेकेदार पर ₹10 हजार का जुर्माना The Aman Times डोईवाला नगर पालिका का एक्शन, सड़क पर कूड़ा डालने पर ठेकेदार पर ₹10 हजार का जुर्माना डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला ने सफाई व्यवस्था को लेकर कार्रवाई करते हुए भानियावाला क्षेत्र में सड़क पर कूड़ा एवं निर्माण सामग्री डालने वाले एक भवन ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाया। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका टीम ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान एक भवन ठेकेदार द्वारा मकान निर्माण के दौरान फर्नीचर, प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री सड़क पर डाली जा रही थी। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार से ₹10,000 का जुर्माना वसूला। नगर पालिका टीम ने लोगों और भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदारों से अपील की कि निर्माण सामग्री और कूड़ा सड़क पर न डालें। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ क्षेत्र की स्वच्छता भी प्रभावित होती है। कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सफाई निरीक्षक संकेत कुमार, सुपरवाइजर तपस, अमित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। The Aman Times1
- दूल्हे राजा बने पुलिस के दामाद, अपनी ही शादी में दूल्हे राजा ने की थी हवाई/हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल होते ही कनखल पुलिस ने मुकदमा किया था दर्ज टांडा महतोली, सुल्तानपुर निवासी योगेश को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद में वांछितों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 26.07.2026 को थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत वाटिका फार्म, लक्सर रोड, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा हवाई/हर्ष फायरिंग की गई थी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। प्रकरण में दिनांक 16.08.2026 को अ0उ0नि0 ललित मोहन द्वारा आरोपी योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी टांडा महतोली, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के विरुद्ध मु0अ0सं0 265/2026, आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश कुमार को दिनांक 18.08.2026 को हिरासत में लिया गया। आरोपी की निशानदेही/कब्जे से घटना के दौरान हवाई/हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त एक पिस्टल मेड इन इंडिया बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। *नाम पता आरोपित* योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी, टांडा महतोली, सुल्तानपुर निवासी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार *बरामदगी* 01 अदद पिस्टल मेड इन इंडिया *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह 2. कानि0 प्रलव चौहान1
- न्यूज बिजनौर बिजनौर नजीबाबाद के ग्राम खुशहालपुर मडके में गुलदार के हमले से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की मौत पर परिजनों मे मचा कोहराम हर साल की तरह इस साल भी गुलदार की दहशत क़ायम.1