logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एंकर/वीओ:फिरोजाबाद में चाक चौबंद सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी उत्तर / दक्षिण / रसूलपुर मय भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजार / सर्राफा बाजार / मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों आदि में पैदल गश्त / भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बिना नम्बर प्लेट / संदिग्ध बाइकों को सीज करने, आगामी त्योहारों के संदर्भ में पीस कमेटी मीटिंग आयोजित करने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

2 hrs ago
user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

एंकर/वीओ:फिरोजाबाद में चाक चौबंद सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी उत्तर / दक्षिण / रसूलपुर मय भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजार / सर्राफा बाजार / मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों आदि में पैदल गश्त / भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बिना नम्बर प्लेट / संदिग्ध बाइकों को सीज करने, आगामी त्योहारों के संदर्भ में पीस कमेटी मीटिंग आयोजित करने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में हुई स्मार्ट पॉइंट चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त करन को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 61,000 रुपये नकद, एक एचडीएफसी बैंक एटीएम कार्ड और एक भारत पेट्रोलियम कार्ड बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल 2026 को स्टेशन रोड स्थित स्मार्ट पॉइंट से अज्ञात चोर द्वारा नकदी और कार्ड चोरी कर लिए गए थे, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए 8 अप्रैल को रेस्ट कैंप के पास से आरोपी को दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार, कांस्टेबल मोहन सिंह और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में हुई स्मार्ट पॉइंट चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है।
थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त करन को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 61,000 रुपये नकद, एक एचडीएफसी बैंक एटीएम कार्ड और एक भारत पेट्रोलियम कार्ड बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल 2026 को स्टेशन रोड स्थित स्मार्ट पॉइंट से अज्ञात चोर द्वारा नकदी और कार्ड चोरी कर लिए गए थे, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए 8 अप्रैल को रेस्ट कैंप के पास से आरोपी को दबोच लिया।
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार, कांस्टेबल मोहन सिंह और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    1
    Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • yeah gaddha 15 din se khula Dala hua Hai isme pani ki papline phut jaane ke baad se esa hi khula pada hai aur aage ja kar bahut bada hadsha ho sakta hai
    1
    yeah gaddha 15 din se khula Dala hua Hai isme pani ki papline phut jaane ke baad se esa hi khula pada hai  aur aage ja kar bahut bada hadsha ho sakta hai
    user_Rajat Kumar
    Rajat Kumar
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक दीवार गिरने से 7 बकरियों की मौत, एक लापता, किसान ने लगाई मुआवजे की गुहार थाना निभोहरा, क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुरा बिहारी के ठीपुरी गांव में कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसान रामशंकर पुत्र सारबन सिंह की कुल 8 बकरियां थीं, जिनमें से 7 की मौके पर ही दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि एक बकरी लापता बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित किसान रामशंकर ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाते हुए कहा कि वह एक गरीब किसान हैं और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
    2
    फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक 
दीवार गिरने से 7 बकरियों की मौत, एक लापता, किसान ने लगाई मुआवजे की गुहार
थाना निभोहरा, 
क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुरा बिहारी के ठीपुरी गांव में कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि किसान रामशंकर पुत्र सारबन सिंह की कुल 8 बकरियां थीं, जिनमें से 7 की मौके पर ही दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि एक बकरी लापता बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पीड़ित किसान रामशंकर ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाते हुए कहा कि वह एक गरीब किसान हैं और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फतेहाबाद । फतेहाबाद स्थित श्री श्याम बिहारी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में निषादराज जयंती कार्यक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। भारतीय भाईचारा महासंघ के प्रमुख होतम भैया ने कहा कि फतेहाबाद मे जयंती के नाम पर समाज से एकत्रित चंदे का दुरुपयोग किया जा रहा है और आयोजन को राजनीतिक मंच बना दिया गया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को आयोजित श्री राम सखा महाराज गुह राज निषाद जयंती हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज के सहयोग से भव्य रूप में मनाई जानी थी, लेकिन कार्यक्रम में राजनीतिक प्रभाव अधिक देखने को मिला। इस कारण विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने दूरी बना ली, जिससे समाज में नाराजगी फैल गई। प्रेस वार्ता में आरोप लगाया गया कि फतेहाबाद के के विधायक छोटेलाल वर्मा द्वारा पिछले तीन वर्षों से समाज के नाम पर भारी मात्रा में चंदा एकत्रित किया जा रहा है। इस वर्ष भी लगभग 30 लाख रुपये का चंदा जुटाया गया, लेकिन उसका पारदर्शी उपयोग नहीं किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्यक्रम का उपयोग विधायक अपने पुत्र के राजनीतिक भविष्य को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं। महासंघ ने यह भी आशंका जताई कि भविष्य में धार्मिक आयोजनों के नाम पर फिर से चंदा एकत्रित किया जा सकता है, जिसका संगठन विरोध करेगा। वक्ताओं ने क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी और जातिवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की गतिविधियां बंद नहीं हुईं तो संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। साथ ही उन्होंने जयंती के नाम पर एकत्रित चंदे की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।प्रेस वार्ता में राजकुमार, राम भान सिंह, रूप सिंह राजपूत, मदन गोपाल शास्त्री, सुनील निषाद, लाला राम सहित अन्य लोग मौजूद
    1
    फतेहाबाद । फतेहाबाद स्थित श्री श्याम बिहारी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में निषादराज जयंती कार्यक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। भारतीय भाईचारा महासंघ के प्रमुख होतम भैया ने कहा कि फतेहाबाद मे जयंती के नाम पर समाज से एकत्रित चंदे का दुरुपयोग किया जा रहा है और आयोजन को राजनीतिक मंच बना दिया गया है।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को आयोजित श्री राम सखा महाराज गुह राज निषाद जयंती हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज के सहयोग से भव्य रूप में मनाई जानी थी, लेकिन कार्यक्रम में राजनीतिक प्रभाव अधिक देखने को मिला। इस कारण विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने दूरी बना ली, जिससे समाज में नाराजगी फैल गई।
प्रेस वार्ता में आरोप लगाया गया कि फतेहाबाद के के विधायक छोटेलाल वर्मा द्वारा पिछले तीन वर्षों से समाज के नाम पर भारी मात्रा में चंदा एकत्रित किया जा रहा है। इस वर्ष भी लगभग 30 लाख रुपये का चंदा जुटाया गया, लेकिन उसका पारदर्शी उपयोग नहीं किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्यक्रम का उपयोग विधायक अपने पुत्र के राजनीतिक भविष्य को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं।
महासंघ ने यह भी आशंका जताई कि भविष्य में धार्मिक आयोजनों के नाम पर फिर से चंदा एकत्रित किया जा सकता है, जिसका संगठन विरोध करेगा। वक्ताओं ने क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी और जातिवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।
महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की गतिविधियां बंद नहीं हुईं तो संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। साथ ही उन्होंने जयंती के नाम पर एकत्रित चंदे की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।प्रेस वार्ता में राजकुमार, राम भान सिंह, रूप सिंह राजपूत, मदन गोपाल शास्त्री, सुनील निषाद, लाला राम सहित अन्य लोग मौजूद
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के हित में बात करते हुए कहा है कि उनकी सरकार में रजिस्टर्ड पत्रकारों को स्वास्थ्य के लिए कैशलेस सुविधा देने की तैयारी की जा रही है| मुख्यमंत्री का कहना है कि पत्रकार सभी की आवाज उठाते हैं लेकिन पत्रकार जब बीमार होते हैं तो पता भी नहीं चल पता किसी के माध्यम से पता चल जाता है तो उसकी मदद कर दी जाती है इसलिए पत्रकारों को स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने कैशलेस सुविधा देने की बात की है | Updated News-08/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के हित में बात करते हुए कहा है कि उनकी सरकार में रजिस्टर्ड पत्रकारों को स्वास्थ्य के लिए कैशलेस सुविधा देने की तैयारी की जा रही है| मुख्यमंत्री का कहना है कि पत्रकार सभी की आवाज उठाते हैं लेकिन पत्रकार जब बीमार होते हैं तो पता भी नहीं चल पता किसी के माध्यम से पता चल जाता है तो उसकी मदद कर दी जाती है इसलिए पत्रकारों को स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने कैशलेस सुविधा देने की बात की है | 
Updated News-08/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जो ‘अनिवार्यता’ का डर था, वह खत्म हो गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने 1 अप्रैल 2026 को नई अधिसूचना जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाना पूरी तरह उपभोक्ताओं की मर्जी पर निर्भर होगा। यानी अब बिना सहमति किसी पर प्रीपेड सिस्टम थोपना संभव नहीं होगा। प्रदेश में पहले से करीब 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से बड़ी संख्या प्रीपेड मीटर की है। लेकिन लगातार विरोध और शिकायतों के बाद सरकार को अपने रुख में बदलाव करना पड़ा। ऊर्जा मंत्री भी संसद में संकेत दे चुके हैं कि प्रीपेड मीटर कोई अनिवार्य व्यवस्था नहीं है। अब नई अधिसूचना के बाद यह साफ हो गया है कि स्मार्ट मीटर तो लगेंगे, लेकिन भुगतान का तरीका—प्रीपेड या पोस्टपेड—उपभोक्ता खुद तय करेगा। अब “पहले रिचार्ज करो फिर बिजली लो” वाला सिस्टम जबरदस्ती नहीं चलेगा। स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल गई है—अब उनकी जेब और सुविधा दोनों का फैसला वही खुद करेंगे
    1
    जो ‘अनिवार्यता’ का डर था, वह खत्म हो गया है।
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने 1 अप्रैल 2026 को नई अधिसूचना जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाना पूरी तरह उपभोक्ताओं की मर्जी पर निर्भर होगा। यानी अब बिना सहमति किसी पर प्रीपेड सिस्टम थोपना संभव नहीं होगा।
प्रदेश में पहले से करीब 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से बड़ी संख्या प्रीपेड मीटर की है। लेकिन लगातार विरोध और शिकायतों के बाद सरकार को अपने रुख में बदलाव करना पड़ा।
ऊर्जा मंत्री भी संसद में संकेत दे चुके हैं कि प्रीपेड मीटर कोई अनिवार्य व्यवस्था नहीं है। अब नई अधिसूचना के बाद यह साफ हो गया है कि स्मार्ट मीटर तो लगेंगे, लेकिन भुगतान का तरीका—प्रीपेड या पोस्टपेड—उपभोक्ता खुद तय करेगा।
अब “पहले रिचार्ज करो फिर बिजली लो” वाला सिस्टम जबरदस्ती नहीं चलेगा।
स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल गई है—अब उनकी जेब और सुविधा दोनों का फैसला वही खुद करेंगे
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.