Shuru
Apke Nagar Ki App…
झेरली गौशाला अग्निकांड में पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी, 2 लाख रुपये की मदद से दी राहत झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र के झेरली गांव मेंहुए गौशाला अग्निकांड के बाद जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और उन्हें आर्थिक व मानसिक संबल दिया। शनिवार रात सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में 5 गायों की मौत हो गई थी और गौशाला पूरी तरह नष्ट हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रविवार को डॉ. मालानी ने मौके पर पहुंचकर गौशाला संचालक योगेश समदर्शी से मुलाकात की, उनका हाल जाना और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट किया। ग्रामीणों ने इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।
Amit Sharma

More news from राजस्थान and nearby areas
- झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र के झेरली गांव मेंहुए गौशाला अग्निकांड के बाद जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और उन्हें आर्थिक व मानसिक संबल दिया। शनिवार रात सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में 5 गायों की मौत हो गई थी और गौशाला पूरी तरह नष्ट हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रविवार को डॉ. मालानी ने मौके पर पहुंचकर गौशाला संचालक योगेश समदर्शी से मुलाकात की, उनका हाल जाना और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट किया। ग्रामीणों ने इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।1
- Post by नरेश कुमार सैनी1
- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती मंडावा। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव रविवार को मुकुंदगढ़ मार्ग स्थित कामधेनु निराश्रित गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित जनों ने भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष विधि- विधान से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात भगवान को विशेष भोग अर्पित किया गया और सामूहिक आरती के साथ मंगल कामनाएं की गईं। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। वहीं मौके पर उपस्थित जनों ने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाते हुए गौ सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉक्टर राधारमण शर्मा, बलदेव थलिया, गोपाल, नंदकिशोर, भरत भाटीवाड़ा, हिमांशु, नरेश मिश्रा, पंकज पालड़ीवाला, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र सुरोलिया, संदीप शर्मा, अनूप शर्मा, सत्यनारायण इंदौरिया, कैलाश शर्मा, पंकज पशुपति शर्मा, राकेश स्वामी, बाबूलाल शर्मा, रवि मिश्रा, करण शर्मा, प्रकाश स्वामी, सुरेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, पवन शर्मा, बाबू माथुर आदि उपस्थित थे।1
- Post by SATYA NARAYAN1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by Social Media Rajasthan-11
- Post by Mahendergarh live1
- झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोर 16 बकरियां चोरी कर ले गए और पीछे उनके दूधमुंहे बच्चों को बेसहारा छोड़ गए। अपनी मां से बिछड़े ये मासूम बच्चे बिलखते नजर आए, जिसे देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के तीन दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बकरी के बच्चों को गोद में उठाकर सीधे गुढ़ागौड़जी थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर बकरियां बरामद करने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पशुपालक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। गुढ़ा ने कहा कि गरीब पशुपालक की आजीविका पर चोट करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि बकरी के छोटे-छोटे बच्चे अभी दूध पर निर्भर हैं और मां के बिना उनकी हालत खराब हो रही है। इस मार्मिक दृश्य ने हर किसी को भावुक कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई बकरियों को बरामद किया जाएगा। वहीं गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है।1