*महुदी पंचायत सचिवालय को जनसुलभ सेवाओं का प्रभावी केंद्र बनाने का निर्देश* *उपायुक्त मनीष कुमार ने पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण कार्यों का किया निरीक्षण, ऊर्जा कक्ष सहित विभिन्न सुविधाओं का किया शुभारंभ* पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने नोआमुंडी प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में महुदी पंचायत का दौरा कर पंचायत सचिवालय भवन के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय परिसर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेते हुए उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर एवं जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। *◆ पंचायत सचिवालय में विभिन्न सुविधाओं का किया शुभारंभ* उपायुक्त मनीष कुमार ने महुदी पंचायत सचिवालय में नवनिर्मित ऊर्जा कक्ष, 15वें वित्त आयोग मद से क्रय किए गए पानी टैंकर तथा विभिन्न कक्षों का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पंचायत सचिवालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय भवन में बचे हुए कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण क्षेत्र में आम लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में भवन एवं परिसर में उपलब्ध सभी संसाधनों का समुचित रखरखाव एवं उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। *◆ जनसुविधाओं के लिए पंचायत सचिवालय का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश* उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत सचिवालय का उपयोग केवल कार्यालयीन कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे ग्रामीणों के लिए जनसुलभ सेवा केंद्र के रूप में प्रभावी बनाया जाए। पंचायत स्तर पर आम नागरिकों को आवश्यक सरकारी सेवाओं, योजनाओं की जानकारी एवं अन्य जनहितकारी सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हों, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। उन्होंने पंचायत सचिवालय परिसर की स्वच्छता, उपलब्ध संसाधनों के उचित रखरखाव तथा नियमित रूप से भवन एवं उपकरणों के उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। *◆ मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की सुनवाई का लिया जायजा* क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने महुदी पंचायत सचिवालय के सभागार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत संचालित सुनवाई कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। *◆ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो सुनिश्चित* उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सभी निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने तथा संबंधित मामलों के निष्पादन के दौरान नियमों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया में शामिल मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। मौके पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण उरांव, नोआमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक, महुदी पंचायत की मुखिया सहित संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*महुदी पंचायत सचिवालय को जनसुलभ सेवाओं का प्रभावी केंद्र बनाने का निर्देश* *उपायुक्त मनीष कुमार ने पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण कार्यों का किया निरीक्षण, ऊर्जा कक्ष सहित विभिन्न सुविधाओं का किया शुभारंभ* पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने नोआमुंडी प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में महुदी पंचायत का दौरा कर पंचायत सचिवालय भवन के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय परिसर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेते हुए उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर एवं जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। *◆ पंचायत सचिवालय में विभिन्न सुविधाओं का किया शुभारंभ* उपायुक्त मनीष कुमार ने महुदी पंचायत सचिवालय में नवनिर्मित ऊर्जा कक्ष, 15वें वित्त आयोग मद से क्रय किए गए पानी टैंकर तथा विभिन्न कक्षों का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने
पंचायत सचिवालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय भवन में बचे हुए कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण क्षेत्र में आम लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में भवन एवं परिसर में उपलब्ध सभी संसाधनों का समुचित रखरखाव एवं उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। *◆ जनसुविधाओं के लिए पंचायत सचिवालय का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश* उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत सचिवालय का उपयोग केवल कार्यालयीन कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे ग्रामीणों के लिए जनसुलभ सेवा केंद्र के रूप में प्रभावी बनाया जाए।
पंचायत स्तर पर आम नागरिकों को आवश्यक सरकारी सेवाओं, योजनाओं की जानकारी एवं अन्य जनहितकारी सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हों, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। उन्होंने पंचायत सचिवालय परिसर की स्वच्छता, उपलब्ध संसाधनों के उचित रखरखाव तथा नियमित रूप से भवन एवं उपकरणों के उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। *◆ मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की सुनवाई का लिया जायजा* क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने महुदी पंचायत सचिवालय के सभागार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत संचालित सुनवाई कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। *◆ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो
सुनिश्चित* उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सभी निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने तथा संबंधित मामलों के निष्पादन के दौरान नियमों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया में शामिल मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। मौके पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण उरांव, नोआमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक, महुदी पंचायत की मुखिया सहित संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- *नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के स्वागत में उमड़ा कांग्रेस का जनसैलाब, दिखी संगठन की ताकत* चाईबासा : जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जगन्नाथपुर के विधायक-सह-उप मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल सोनाराम सिंकु के स्वागत-अभिनंदन समारोह में बुधवार को कांग्रेसजनों का जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरा चाईबासा कांग्रेस के झंडों, बैनरों एवं स्वागत पोस्टरों से पटा नजर आया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों पर लगे झंडे-बैनर और स्वागत पोस्टर कार्यक्रम की भव्यता तथा कांग्रेसजनों के उत्साह को बयां कर रहे थे। पूरा शहर कांग्रेसमय दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत पोस्ट ऑफिस चौक से पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच निकले भव्य स्वागत जुलूस से हुई। जुलूस में कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु का गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस भगवान बिरसा मुंडा तथा शहीद राम भगवान केरकेट्टा की आदमकद प्रतिमा के समक्ष पहुंचा, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए स्टेट बैंक, सदर थाना चौक एवं शहीद पार्क चौक पहुंचा। यहां वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जुलूस कांग्रेस भवन पहुंचा, जहां वह स्वागत-अभिनंदन समारोह में परिवर्तित हो गया।समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने किया। कांग्रेस भवन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु का कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरा परिसर कांग्रेसजनों के उत्साह, नारों और जयघोष से गूंज उठा।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कांग्रेस की संगठनात्मक एकजुटता और ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने अपने भव्य स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से राजनीतिक विरोधियों को भी संगठन की मजबूती और जमीनी पकड़ का स्पष्ट संदेश दिया। समारोह को संबोधित करते हुए सोनाराम सिंकु ने कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिले के सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों की लड़ाई उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनअधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली विचारधारा है। पश्चिमी सिंहभूम में संगठन को और मजबूत करते हुए आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। कांग्रेस जिला प्रभारी-सह-प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर ने विश्वास व्यक्त किया कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह को पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चाम्पिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव मायाधर बेहरा, राम सिंह सावैयां, सयुंक्त सचिव नितिमा बारी, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, वरीय कांग्रेसी राजेश शुक्ला, कैरा बिरुवा, अनुप्रिया सोय, मासूम रजा, रितेश तामसोय, प्रमुख बुधराम पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, सीताराम गोप एवं सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा ने भी संबोधित किया। कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जय प्रकाश महतो, सैमसन सुंडी, पूरेन्द्र हेम्ब्रम, रंजीत यादव, इम्तियाज खान, कविश रजा, अशरफुल होदा, सूरज तामसोय, हसलुद्दीन खान, सूरज मुखी, मो. इमरान अहमद, अशोक बारिक, पुरुषोत्तम दास पान, नूतन बिरुवा, हरि राव, राखी सलूजा, राधा मोहन बनर्जी, सनातन बिरुवा, राजेश चौरसिया, अमित मुखी, इरशाद अहमद, मिली बिरुवा, शरण पान, घनश्याम गागराई, मो. फिरोज अहमद, पटना ईचागुटू, मोहन सिंह हेम्ब्रम, महेश प्रसाद साहू, सोमा पूर्ति, विजय सिंह तुबिद प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, शैलेश गोप, सुखलाल हेम्ब्रम, चंद्र भूषण बिरुवा, जय प्रकाश लागुरी, संजय हेम्ब्रम, सिकुर गोप, राहुल पूर्ति, जदोराय मुंडरी, सोनाराम कोडाह, सकारी दोंगो, विजय भेंगरा एवं कार्यालय सचिव सुशील दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।2
- विधायक सोनाराम सिंकू बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, चाईबासा में हुआ भव्य स्वागत #कांग्रेस #सोनारामसिंकू #चाईबासा #कांग्रेसजिलाध्यक्ष #भव्यस्वागत #विधायकसोनारामसिंकू #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासान्यूज़ #कांग्रेसपार्टी #झारखंडकांग्रेस #राजनीति #KolhanBreakingNews1
- चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की अध्यक्ष नीतू साहू के साथ महिलाओं और छात्राओं ने थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की छात्राओं ने अपने हाथ से बनाया हुआ राखी पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बाँधा। मौके पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। रक्षा बंधन जैसे पर्व पर उन्हें राखी बांधकर सम्मानित करना समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करता है। बाईट - नीतू साहू, अध्यक्ष, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो बाईट - डॉ० शरणदीप कौर, सदस्य, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो बाईट - एकल महिला समिति करंजो की छात्राएं2
- सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर कालूराम चौक, बस स्टैंड, राजा घर, पुराना सिविल कोर्ट, पोस्ट ऑफिस रोड और धर्मशाला रोड होते हुए पुनः कालूराम चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस राजबांध इमामबाड़ा, सरायकेला टाटा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के लिए लंगर का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। सरायकेला से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।4
- jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... #viral #jlkm jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... धनबाद के बरवाअड्डा थाना में कथित हंगामे को लेकर विधायक जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और बंद आरोपित को छुड़ाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों से इनकार किया है। जेएलकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की | jharkhandnews | jlkm | jiladarpan | viralvideochallenge1
- jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... #viral #controversy jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... जिला_दर्पण 📲 9471102055 (wa) धनबाद के बरवाअड्डा थाना में कथित हंगामे को लेकर विधायक जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और बंद आरोपित को छुड़ाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों से इनकार किया है। जेएलकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की | jharkhandnews | jlkm | jiladarpan | viralvideochallenge1
- जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश जराईकेला। उड़ीसा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शिक्षा, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर केक के पैकेट का वितरण भी किया। लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का भी अवसर है। शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।1
- *चक्रधरपुर थाना परिसर में पुलिस जवानों को बांधी गई राखी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव* चक्रधरपुर | चक्रधरपुर थाना परिसर में रक्षा बंधन के अवसर पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। चक्रधरपुर थाना परिसर में रक्षा बंधन का पर्व इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया गया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की नीतू साहू ने की। इस दौरान महिलाओं ने थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी कर उनकी लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य तथा सुरक्षित सेवा की कामना की। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के जवान समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में रक्षा बंधन के अवसर पर उन्हें राखी बांधना सिर्फ एक पर्व मनाना नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास, भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने का संदेश है। वहीं, पुलिस पदाधिकारियों ने भी महिलाओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सौहार्द तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। रक्षा बंधन के इस आयोजन ने थाना परिसर में भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ पुलिस और आम लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की। चक्रधरपुर थाना परिसर में आयोजित यह रक्षा बंधन उत्सव सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का संदेश देते हुए संपन्न हुआ। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष नीतू साहू, दिप्पी कौर, कांचन छाबरा, ममता अग्रवाल, सबिता चुंग , सुषमा साव, मोनिका साव, किरन चौहान, पूनम देवी, मंजू मिश्रा, मीना भागेरिया, आशा कुमारी सहित महिलाएं एवं युवती उपस्थित रही।1