अक्षय तृतीया पर किसान सेवा समिति द्वारा ठाकुर देव महाराज की पूजा की गई अक्षय तृतीया पर किसान सेवा समिति द्वारा ठाकुर देव महाराज की पूजा राजिम।छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व अक्षय तृतीया (अक्ति) के शुभ अवसर पर किसान सेवा समिति राजिम के तत्वाधान में ठाकुर देव महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस पावन दिन को खेती-किसानी की शुरुआत का शुभ समय माना जाता है, इसलिए किसानों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें उपस्थित किसानों और समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए ठाकुर देव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर खेतों की उन्नति, समय पर वर्षा, अच्छी पैदावार और किसानों की समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भागवत साहू, कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष राजेश धीवर, न्याय प्रकोष्ठ के पुरन यादव, कार्यालय प्रभारी शिव साहू तथा पटेल जी सहित अन्य गणमान्य सदस्य एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पूजा में भाग लिया और क्षेत्र के विकास व किसानों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ किसानों ने अक्ति पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नई पीढ़ी को इसकी परंपरा और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। साथ ही किसानों को आधुनिक खेती के साथ पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, जिससे किसानों के बीच एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हुई।
अक्षय तृतीया पर किसान सेवा समिति द्वारा ठाकुर देव महाराज की पूजा की गई अक्षय तृतीया पर किसान सेवा समिति द्वारा ठाकुर देव महाराज की पूजा राजिम।छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व अक्षय तृतीया (अक्ति) के शुभ अवसर पर किसान सेवा समिति राजिम के तत्वाधान में ठाकुर देव महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस पावन दिन को खेती-किसानी की शुरुआत का शुभ समय माना जाता है, इसलिए किसानों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें उपस्थित किसानों और समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए ठाकुर देव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर खेतों की उन्नति, समय पर वर्षा, अच्छी पैदावार और किसानों की समृद्धि के लिए
विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भागवत साहू, कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष राजेश धीवर, न्याय प्रकोष्ठ के पुरन यादव, कार्यालय प्रभारी शिव साहू तथा पटेल जी सहित अन्य गणमान्य सदस्य एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पूजा में भाग लिया और क्षेत्र के विकास व किसानों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ किसानों ने अक्ति पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नई पीढ़ी को इसकी परंपरा और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। साथ ही किसानों को आधुनिक खेती के साथ पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, जिससे किसानों के बीच एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हुई।
- नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।1
- हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!1
- तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा4
- दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत ग्राम दानीकोकड़ी में प्रस्तावित चुना फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रैली के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को अपनी जल जंगल जमीन और आजीविका के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि वे किसी भी हाल में गांव को नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के सहमति के बिना परियोजना लागू की जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों से विवाद के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्री की स्वीकृति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- कल खुर्सीपार मे एक घटना घटी एक व्यक्ति जो बहुत शराब के नशे मे था नहर मे नहाने गया और फिर डूब गया नशे मे वो बेह गया खोज बिन चालू हैं किन्तु अभी तक कोई भी पता नहीं लगा रहा हैं....1
- भीषण गर्मी में लालपुर वार्ड में पानी सफाई की बदहाल व्यवस्था पर भड़का जनाक्रोश, कांग्रेस ने निरीक्षण कर उठाई आवाज, 20 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 10 लालपुर में पानी और सफाई की खराब व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण कर समस्याएं सुनीं। वार्डवासियों ने पेयजल संकट, गंदगी, नालियों की सफाई न होने और सार्वजनिक शौचालय में बिजली नहीं होने की शिकायत की। पार्षद पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका से व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- मुंगेली में पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बीएनएसएस की धाराओं के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugFreeIndia #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CrimeNews #AntiDrug #HindiNews #BigAction1