अज्ञात कारणों से लगी आग, दो घरों का सामान जलकर राख, मौके पर नहीं पहुंच सकी कोई भी प्रशासनिक टीम पलिया क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव अतरिया में आज रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आग की इस घटना में घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। ग्राम निवासी शहादत पुत्र फकीरे खान के घर अचानक आग लग गई। घटना के समय शहादत दवा लेने पलिया गए हुए थे, जबकि परिवार एवं मोहल्ले के अन्य सदस्य खेतों पर काम कर रहे थे। घर से उठती तेज लपटों को देख आसपास के लोग और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा एक बेड, फ्रिज, तख्त, कूलर, कपड़े सहित करीब पांच हजार रुपये नकद जलकर राख हो चुके थे। आग की चपेट में पास में रहने वाले सिमालुद्दीन का घर भी आ गया, जिससे उनके घर का लगभग बीस हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल अभी तक कोई भी प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।

- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- अंकित संवाद-शाहिद लखाही ये शब्द छात्रा को शूल की तरह चुभे, छात्रा घर पहुंची और फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने मृतक छात्रा की मां की तहरीर पर स्कूल के शिक्षक मोहित, मृदुला, आकांशा और महेंद्र सिंह पर केस दर्ज किया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। शिक्षकों पर छात्रा के साथ मारपीट और टार्चर का भी आरोप है। कन्नौज के बेहटा रामपुर प्राथमिक विद्यालय की घटना है।1
- पलिया क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव अतरिया में आज रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आग की इस घटना में घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। ग्राम निवासी शहादत पुत्र फकीरे खान के घर अचानक आग लग गई। घटना के समय शहादत दवा लेने पलिया गए हुए थे, जबकि परिवार एवं मोहल्ले के अन्य सदस्य खेतों पर काम कर रहे थे। घर से उठती तेज लपटों को देख आसपास के लोग और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा एक बेड, फ्रिज, तख्त, कूलर, कपड़े सहित करीब पांच हजार रुपये नकद जलकर राख हो चुके थे। आग की चपेट में पास में रहने वाले सिमालुद्दीन का घर भी आ गया, जिससे उनके घर का लगभग बीस हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल अभी तक कोई भी प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।1
- लखीमपुर खीरी के नौरंगाबाद निवासी शहीद इंद्रजीत गुप्ता को उनके पैतृक गांव पकरिया (सीतापुर) में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान आचार्य संजय मिश्रा, प्रमुख समाजसेवी उमाशंकर मिश्र, भाजपा नेता एवं राज्यमंत्री सुरेश राही, संदीप मिश्रा और अनूप मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और कंधा देकर अंतिम यात्रा में सहभागी बने। अंतिम विदाई के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। शहीद इंद्रजीत गुप्ता की वीरता और बलिदान को सभी ने नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 🇮🇳1
- लखीमपुर-खीरी *👉लेखपाल की मिलीभगत से घाघरा नदी किनारे खेतों में दिन-रात अवैध खनन, राजस्व विभाग पर उठे सवाल* जिला लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रमिया बहेड़ के प्रतापपुर जंगल मटेरा गांव में घाघरा नदी के पास खेतों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खनन दिन-रात लगातार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह खनन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और नदी किनारे से मिट्टी और बालू निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है।1
- दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान वीडियो ग्राफ़ी कर रहें कैमरा मैन को समुदाय विशेष के युवक नें पीटा भनक लगते हरकत में आये हिन्दू संगठन, थाने पहुंचकर उठाई कार्यवाही की मांग पुलिस नें आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट हिन्दू समुदाय के लोगों नें थाने के गेट पर एकत्रित होकर जमकर की नारेबाजी SHO बृजेश कुमार राय नें नारेबाजी कर रहें लोगों से कानून हांथ में लेने पर कार्यवाही की दी धमकी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नीरज बजरंगी के द्वारा मुकदमा पंजीकरण किया गया जनपद के थाना व कस्बा तंबौर का पूरा मामला. बाइट - कपिल कुमार बाइट - ज्ञानेंद्र कुमार विजुअल---4
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- लखीमपुर खीरी बिलरायां वनरेंज के अंतर्गत सिनोहना ग्राम पंचायत से वन विभाग के अथक प्रयास से यह तेंदुआ पकड़ा गया एसडीओ तथा बिलरायां वन विभाग के रेंजर भूपेंद्र सिंह के आर्थक प्रयास है पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ उत्तर निघासन रेंज के अंतर्गत सिंहोना में बच्ची पर हमला करने वाले तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह ने की इसकी पुष्टि1
- लखीमपुर के सेठ घाट चौराहा क्षेत्र में एक दबंगई का मामला सामने आया है, जहां कुछ लड़कों ने एक मोमोज ठेले वाले के साथ मारपीट की और उससे नकदी भी लूट ली।, पीड़ित दुकानदार के अनुसार, जब उसने पुराने उधार के पैसे मांगे, तो आरोपी युवक गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी और मौके से कुछ पैसे भी छीनकर फरार हो गए। यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना चौकी के अंतर्गत बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।1