स्व. श्रीमती कमला देवी गहलोत स्मृति में गंगा प्रसादी एवं दान सहयोग* जालोर, 26 अगस्त ( रमेश सोलंकी):– पहाड़पुरा निवासी स्व. श्रीमती कमला देवी धर्मपत्नी श्री चंपालाल जी गहलोत के आकस्मिक निधन पर आज गंगा प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार ने समाजहित में उल्लेखनीय सहयोग की घोषणा की। प्रमुख सहयोग *मुख्य हॉल निर्माण* – सुपुत्र अशोक कुमार, अरविंद कुमार, पौत्र युवराज, वियांश, पोत्री रूही एवं समस्त गहलोत परिवार द्वारा छात्रावास मुख्य हॉल निर्माण हेतु ₹11,51,000 का सहयोग। *धारा देवी परिवार सहयोग* – पुत्री धारा देवी धर्मपत्नी श्री भावेश जी सुपुत्र वरदाजी भाटी निवासी जालोर एवं दोहिता मनवीर द्वारा ₹1,11,000 का सहयोग। *गौशाला मांडवला सहयोग* – गायों के लिए ₹51,000 का सहयोग। *समाज की उपस्थिति* - गंगा प्रसादी में सैकड़ों समाजबंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। - गहलोत परिवार पूर्व में भी छात्रावास निर्माण हेतु कमरा नं. 29 का सहयोग कर चुका है। *आभार व्यक्त* – चौवियरी पट्टी अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी सोलंकी, श्री मगराज जी बोराणा (पूर्व अध्यक्ष नवयुवक मंडल माधोपुरा) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आभार व्यक्त किया। *श्रद्धांजलि* - घांची समाज एवं छात्रावास विकास संस्थान ने स्व. श्रीमती कमला देवी गहलोत परिवार को कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। - ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनकी पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान मिले और परिवार के यश व कीर्ति में वृद्धि हो। - सांवरिया सेठ कृपा – समाजबंधुओं ने कामना की कि उनके भंडार सदा भरे रहें।इस अवसर पर हड़मानाराम भाटी अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी घांची समाज छात्रावास विकास संस्थान, जिला जालोर की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
स्व. श्रीमती कमला देवी गहलोत स्मृति में गंगा प्रसादी एवं दान सहयोग* जालोर, 26 अगस्त ( रमेश सोलंकी):– पहाड़पुरा निवासी स्व. श्रीमती कमला देवी धर्मपत्नी श्री चंपालाल जी गहलोत के आकस्मिक निधन पर आज गंगा प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार ने समाजहित में उल्लेखनीय सहयोग की घोषणा की। प्रमुख सहयोग *मुख्य हॉल निर्माण* – सुपुत्र अशोक कुमार, अरविंद कुमार, पौत्र युवराज, वियांश, पोत्री रूही एवं समस्त गहलोत परिवार द्वारा छात्रावास मुख्य हॉल निर्माण हेतु ₹11,51,000 का सहयोग। *धारा देवी परिवार सहयोग* – पुत्री धारा देवी धर्मपत्नी श्री भावेश जी सुपुत्र वरदाजी भाटी निवासी जालोर एवं दोहिता मनवीर द्वारा ₹1,11,000 का सहयोग। *गौशाला मांडवला सहयोग* – गायों के लिए ₹51,000 का सहयोग। *समाज की उपस्थिति* - गंगा प्रसादी में सैकड़ों समाजबंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। - गहलोत परिवार पूर्व में भी छात्रावास निर्माण हेतु कमरा नं. 29 का सहयोग कर चुका है। *आभार व्यक्त* – चौवियरी पट्टी अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी सोलंकी, श्री मगराज जी बोराणा (पूर्व अध्यक्ष नवयुवक मंडल माधोपुरा) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आभार व्यक्त किया। *श्रद्धांजलि* - घांची समाज एवं छात्रावास विकास संस्थान ने स्व. श्रीमती कमला देवी गहलोत परिवार को कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। - ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनकी पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान मिले और परिवार के यश व कीर्ति में वृद्धि हो। - सांवरिया सेठ कृपा – समाजबंधुओं ने कामना की कि उनके भंडार सदा भरे रहें।इस अवसर पर हड़मानाराम भाटी अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी घांची समाज छात्रावास विकास संस्थान, जिला जालोर की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
- सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।1
- आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया *उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* *सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*3
- नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस रोशनी से जगमगाए मुस्लिम मोहल्ले, झंडे लहराते बड़ी संख्या में शामिल हुए जायरीन नाडोल। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में विशेष उत्साह नजर आया। घरों, मस्जिदों और दरगाहों को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी एवं इस्लामिक झंडों से सजाया गया। इस अवसर पर मौलाना ईसा अशरफी एवं मौलाना नफीस अहमद हैदरी ने तकरीर पेश कर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। इसके बाद मस्जिद से चादर के साथ भव्य जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं जायरीन शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में झंडे और फरियां लहराते हुए धार्मिक नारों के साथ चल रहे थे। जुलूस में धार्मिक गीतों एवं नारों से पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। जुलूस पुलिस चौकी से रवाना होकर मुख्य चौराहा, बस स्टैंड, ग्राम पंचायत, रतन चौराहा एवं पातालेश्वर मार्ग से होते हुए हजरत दादापीर अशरफ अली बाबा साहब की दरगाह पहुंचा। यहां फैजाने मिल्लत कमेटी की ओर से समापन समारोह आयोजित किया गया। जायरीनों का किया स्वागत, भोजन की व्यवस्था जुलूस में बाहर से आए जायरीनों के लिए फरीद खान पठान वल्द चांद खान की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। कमेटी की ओर से बाहर से आए जायरीनों एवं उनके परिवारों का स्वागत कर इस्तकबाल किया गया। पुलिस व्यवस्था रही सराहनीय विशाल जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। एएसआई परविंद्र सिंह एवं कांस्टेबल गणेशराम ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ।2
- गौ हत्या के खिलाफ विजय थलापति ने की हाई कोर्ट में अपील की तमिलनाडु के सभी हिंदुओं के लिए विजय तलापति ने एक ऐतिहासिक काम करके दिखाया है जो काम पिछले 100 सालों में किसी भी नेता ने नहीं किया। दरअसल सीएम विजय ने हाई कोर्ट में अपील करते हुए कहा कि आज के बाद पूरे तमिलनाडु में कोई भी गायक की हत्या नहीं करेगा क्योंकि हिंदू धर्म के लोग गाय को माता मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं और अगर किसी भी जाति या धर्म का व्यक्ति गाय की हत्या करते हुए पकड़ा गया तो उसे उम्र कैद की सजा होगी और उसके पूरे परिवार को बेघर कर दिया जाएगा1
- नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान समाज के विकास के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार का गाजे-बाजे के साथ स्वागत, सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने लिया भाग बाली उपखंड के नाना ग्राम में सोनी समाज के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज को भूमि भेंट करने वाले दानदाता शंकरलाल पुत्र जवेरचंद सोनी एवं उनके परिवार का सोनी समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार के प्रति समाजबंधुओं ने आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सामाजिक सहयोग की सराहना की। दानदाता शंकरलाल सोनी परिवार के नाना ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दानदाता परिवार को जैन भवन ले जाया गया, जहां सोनी समाज की ओर से स्वागत सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने दानदाता परिवार का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। ऐसे सामाजिक सहयोग से समाज के लिए आवश्यक भवन, सामाजिक गतिविधियों एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है। दानदाता परिवार द्वारा समाज हित में किए गए इस सहयोग को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज एवं कार्यकारी समिति नाना के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश सोनी, सचिव सुरेश सोनी एवं कोषाध्यक्ष रूपचंद सोनी सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की माता-बहनों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज के विकास में दानदाताओं का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के हित में किए गए ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा। समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने दानदाता शंकरलाल सोनी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की बात कही।1
- रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर भंडारे का शुभारंभ बालोतरा, 26 अगस्त। श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिवाना फांटा, खेतश्वर सर्कल के पास रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरुओं के लिए निःशुल्क भोजनशाला एवं लंगर भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल, संचालक मुरारामजी प्रजापति माजीवाला एवं संरक्षक हीरालालजी प्रजापत ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे का शुभारंभ श्री श्री 1008 महंत श्री सोमानंदजी महाराज, जूना अखाड़ा उमरलाई मठ ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा भोजनशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत सोमानंदजी महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराना और किसी जरूरतमंद का पेट भरना मनुष्य के उत्तम विचारों एवं अच्छे कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह भंडारा सभी के लिए खुला है। यहां बिना किसी भेदभाव के कोई भी व्यक्ति भोजन कर सकता है। भोजन को भगवान का प्रसाद मानकर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पचपदरा श्री मदन प्रजापत, श्री रामेश्वरजी प्रजापत, शंकरलालजी प्रजापत माजीवाला, इंगरजी देवासी पंचपदरा, बेसरारामजी निरक्षर सिवाना, कमलादेवी, विद्यादेवी, उषादेवी एवं ममतादेवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान हीरालालजी प्रजापत, भूरारामजी माजीवाला, राणारामजी, रतनारामजी धनवा, रामजी माजीवाला, परीक्षितजी, नरपतजी माली, शैतानसिंहजी राजपुरोहित, पृथ्वीसिंहजी धोक, गौतमजी प्रजापत, मुकेशजी प्रजापत, देवजी रोपिया, भवानीसिंहजी तिरसिंगने, श्यामजी बिश्नोई, पुष्पराजजी चांदोरा, तेजारामजी रोपिया एवं रतनारामजी धनवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामदेवरा पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में चाय-नाश्ता एवं निःशुल्क भोजन सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति ने सभी सेवाभावी लोगों से इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।4
- भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....…. रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की। सिवाना में निकाय चुनावों को लेकर विधायक विभिन्न वार्डों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावों में मजबूती से सभी सदस्यों को बहुमत से जिताने के निर्देशित कर रहे हैं।1