Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ashok Sondhiya
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ashok Sondhiya4
- Post by Damodar kushwaha1
- सोहागपुर थाना अंतर्गत आने वाले जमनी टोला में 4 लोगों ने मिलकर 5 लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी । सोहागपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमनी टोला निवासी 21 वर्षीय युवक ददिया पारदी ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है कि प्रेमकुमार राजकुमार तुलसीराम एवं राजेश ने शराब के नशे में इसके घर के सामने पहुंच गाली गुफ्तार करते हुए लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें स्वयं फरियादी , रवींद्र, गजरा, कुछ्च्या एवं विवेक को चोटे आई है फरियादी की उक्त शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी मारपीट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले को संज्ञान में लिया गया है।1
- *🌿जय श्री कृष्ण 🌿* ✨ "विश्वास करो..!! कोई भी तुमसे *संयोग* से नहीं मिला..!! भगवान ने हर चीज़ की *योजना* बनाई है..!!" 🌸 *--------------------------------*1
- नरसिंहपुर में ऑपरेशन ईगल क्लॉक के तहत 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गाडरवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि आरोपी रायसेन जिले का रहने वाला है1
- स्टेशन गंज थाना अंतर्गत जरजोला खमरिया निवासी मुकेश यादव के साथ में गांव के ही तीन से चार लोगों ने मारपीट कर दी घायल ने बताया कि वह पड़ोस में अपने मित्र के घर बैठा हुआ था उसी दौरान बल्लू यादव आया और बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी वही उसके साथ में दो से तीन लोग थे जिन्होंने भी उसके साथ में मारपीट की कल अवस्था में वह स्टेशन में थाने पहुंचा और उसने अपनी शिकायत दर्ज करवाई वहीं पुलिस ने उसे उपचार के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया है जहां घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।1
- आम आदमी पार्टी इकाई सागर की टीम द्वारा धुरंधर लगातार जनसंपर्क अभियान अपने अंतिम पड़ाव की ओर। सागर शहर के 48 वार्डो में जनसंपर्क पूरा होने वाला है। यह लगातार 8 माह से 34 वा सप्ताह है जिसमें तूफानी जनसंपर्क जनता की नब्ज बता रहा है कि हर वार्ड का वोटर बीजेपी से त्रस्त है,कांग्रेस पार्टी की क्रिया कलापो से भी लोग परेशान है, शहर के लोग पार्षद महापौर आयुक्त सबकी मिलीजुली सरकार से निगम के काम से परेशान हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं है। लगातार 34 वे सप्ताह जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील *सत्ता नही व्यस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर के मार्गदर्शन में आज लगातार 34 वें सप्ताह* सागर नगर निगम क्षेत्र के *केशवगंज वार्ड में जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान* चलाया गया। एव सागर शहर के लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ के दौरान अरविंद केजरीवाल की नीतियों और आम आदमी पार्टी सागर के नेताओ की सक्रियता से प्रभावित होकर सागर शहर के विभिन्न वार्डों के लोग अब आम आदमी पार्टी के द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं,तदुपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी जिला इकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उनकी समस्याओं का निदान नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागो के अधिकारियों से मिलकर हल कराने का प्रयास कर रही है जिससे लोगों की उम्मीदें दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी* की तरफ बढ़ती जा रही हैं. अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने *घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, पंपलेट एवं स्टीकर वितरित किए, तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर शहर की समस्याओं को जनता के सामने रखकर उनको दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की।* सागर वार्ड वासियों ने *स्थानीय समस्याओं — जैसे जल निकासी, सड़क, सफाई और बिजली आदि — से आम आदमी पार्टी सागर के पार्टी नेताओं को अवगत कराया।आप नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और समाधान हेतु धरना, ज्ञापन या आंदोलन के माध्यम से आवाज़ उठाई जाएगी। आज *जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जल्द ही आम आदमी पार्टी सागर में भाजपा का विकल्प बनकर लोगों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को हल करके अपना परचम लहराएगी..आज के हर घर जनसंपर्क अभियान मे प्रमुख रूप से इंजी. डी.के.सिंह,रामसेवक पवार, पुष्पेन्द्र राजपूत,माधव अहिरवार ज्योतिष सोनी आशुतोष कुर्मी,लालू भाई,आदेश जैन* एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।सागर नगर निगम के 48 वार्डो व जिले में अन्य अन्य स्थानों से जनता से अपील है, जो भी सज्जन ईमानदार परहित में जनता के लिए बीजेपी से मोर्चा लेकर चुनाव लड़ने तैयार हैं, 32 वें जनसंपर्क में शामिल कार्यकर्ता जनता.... शामिल रहे।1
- बनखेड़ी। थाना तिगड़ा से मस्जिद तिराहे तक करोड़ों की लागत से बनी मुख्य सड़क के घटिया निर्माण के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में भाजपा के झंडे गाड़कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। यह सड़क नगर के मुख्य बाजार, स्कूल, अस्पताल व शासकीय कार्यालयों को जोड़ती है तथा ओवरब्रिज निर्माण के चलते अतिरिक्त यातायात भी इसी मार्ग से गुजर रहा है। सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही जगह-जगह गड्ढे, दरारें व उखड़ती परतें सामने आने से नागरिकों में नाराज़गी है। विधानसभा अध्यक्ष हर्ष कटकवार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नेताओं ने निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी ने परिषद बैठक में ठेकेदार पर कार्रवाई व गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने की बात कही।1