logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीजेगांव में ब्लास्टिंग का ‘खौफनाक खेल’ — जर्जर स्कूल में जान हथेली पर रख पढ़ रहे बच्चे मंडला जिले के बीजेगांव में लगातार हो रही ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जर्जर स्कूल भवन में बच्चे दरारों के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि आसपास के घरों में कंपन और दीवारों में दरारें बढ़ती जा रही हैं। आरोप है कि खबर सामने न आए, इसके लिए ठेकेदार योगेश द्वारा दबाव और गुंडागर्दी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले बच्चों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

2 hrs ago
user_Prashant Patel
Prashant Patel
मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बीजेगांव में ब्लास्टिंग का ‘खौफनाक खेल’ — जर्जर स्कूल में जान हथेली पर रख पढ़ रहे बच्चे मंडला जिले के बीजेगांव में लगातार हो रही ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जर्जर स्कूल भवन में बच्चे दरारों के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि आसपास के घरों में कंपन और दीवारों में दरारें बढ़ती जा रही हैं। आरोप है कि खबर सामने न आए, इसके लिए ठेकेदार योगेश द्वारा दबाव और गुंडागर्दी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले बच्चों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Neelesh THAKUR
    1
    Post by Neelesh THAKUR
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में बड़ी कार्यवाही — आरोपी गिरफ्तार* मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 106.92 लीटर अवैध शराब व ईनोवा क्रिस्टा कार जप्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में *“नशे से दूरी है जरूरी” ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान* के तहत *अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।* इसी क्रम में *दिनांक 17.02.2026 की रात्रि प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मोहगांव पुलिस द्वारा ग्राम इंद्रा माल क्षेत्र में रेड कार्यवाही* की गई। कार्रवाई के दौरान *आरोपी निशांत करमंडे के कब्जे से कुल 12 कार्टून में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब (कुल 106.92 लीटर) बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 को भी जप्त* किया गया। प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि *आरोपी अपने सहयोगी अभिषेक गोड़ निवासी कटरा मंडला के साथ उक्त अवैध शराब बिक्री हेतु ला रहा था। रेड कार्रवाई के दौरान सह-अभियुक्त अभिषेक गोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।* *आरोपी* *गिरफ्तार आरोपी:* निशांत करमंडे (झारिया) पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष निवासी — राम मंदिर के पास, रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला *फरार आरोपी* अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला (तलाश जारी) *जप्त सामान* *1=* कुल 106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब(कुल अनुमानित कीमत — ₹67,620/-) *2=* ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 (वाहन की अनुमानित कीमत — ₹23,00,000/-) *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते, चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    *‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में बड़ी कार्यवाही — आरोपी गिरफ्तार*
मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 106.92 लीटर अवैध शराब व ईनोवा क्रिस्टा कार जप्त
पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में *“नशे से दूरी है जरूरी” ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान* के तहत *अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।*
इसी क्रम में *दिनांक 17.02.2026 की रात्रि प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मोहगांव पुलिस द्वारा ग्राम इंद्रा माल क्षेत्र में रेड कार्यवाही* की गई। 
कार्रवाई के दौरान *आरोपी निशांत करमंडे के कब्जे से कुल 12 कार्टून में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब (कुल 106.92 लीटर) बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 को भी जप्त* किया गया।
प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि *आरोपी अपने सहयोगी अभिषेक गोड़ निवासी कटरा मंडला के साथ उक्त अवैध शराब बिक्री हेतु ला रहा था। रेड कार्रवाई के दौरान सह-अभियुक्त अभिषेक गोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।*
*आरोपी*
*गिरफ्तार आरोपी:*
निशांत करमंडे (झारिया) पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष
निवासी — राम मंदिर के पास, रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला
*फरार आरोपी*
अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला (तलाश जारी)
*जप्त सामान*
*1=* कुल 106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब(कुल अनुमानित कीमत — ₹67,620/-)
*2=* ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251
(वाहन की अनुमानित कीमत — ₹23,00,000/-)
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते, चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Prashant Patel
    Prashant Patel
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *रोती मां ने कहा... मेरा सहारा चला गया...* *हाई टेंशन तार की चपेट में आया शिवराज* *इलाज के दौरान मौत*
    1
    *रोती मां ने कहा... मेरा सहारा चला गया...*
*हाई टेंशन तार की चपेट में आया शिवराज*
*इलाज के दौरान मौत*
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को शाम 4:30 बजे यह अभियान मोहगांव थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। मोहगांव पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।
    1
    नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को शाम 4:30 बजे यह अभियान मोहगांव थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। मोहगांव पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • डिंडोरी -- आदिवासी बाहुल्य जिले में नियम कायदों की धज्जियाँ उड़ाना अवैध कार्य करने वालों का मानो शगल बन गया है! और ऐसा होना भी इसलिए लाजमी है! क्योंकि जिनके हाथों में इन पर नकेल कसने की जिम्मेदारी है वही इन्हें संरक्षण प्रदान किये हुए हैं! किसान लुटता है तो लुटता रहे इन्हें इससे जरा भी कोई सरोकार नहीं है! जिसका उदाहरण है विक्रमपुर में संचालित दुबे बीज भंडार की दुकान जहां बीज की आड़ में बिना लाइसेंस यूरिया एवं डी, ए, पी, खाद किसानों को शासकीय मूल्य से अधिक दामों में बेचीं जा रही है! जिसकी खबर बीते दिनों प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने के बाद उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास की टीम ने बीते 31 जनवरी को छापेमार कार्यवाई की थी कार्यवाई के संबंध में विभाग के जिम्मेदारों से जानकारी मांगने पर अब तक गोलमोल जवाब ही दे रहे हैं! यूरिया और डीएपी खाद की अवैध बिक्री पर कृषि विभाग द्वारा हाल ही में छापामार कार्रवाई की गई थी। जो अब महज दिखावा साबित हो रही है विभाग ने सख्ती का दावा करते हुए लाइसेंस जांच, स्टॉक मिलान और नमूने लेने की प्रक्रिया पूरी की थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद वही विक्रेता खुलेआम यूरिया–डीएपी की बिक्री करता नजर आ रहा है। किसानों का आरोप है कि छापे की सूचना पहले ही लीक कर दी जाती है, जिससे औपचारिकता पूरी कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। कई किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है और बिना बिल के खाद बेची जा रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि विभाग ने सख्त कार्रवाई की होती तो संबंधित दुकान सील होती या लाइसेंस निलंबित किया जाता। लेकिन वर्तमान स्थिति यह संकेत दे रही है कि या तो कार्रवाई अधूरी थी या फिर प्रभावहीन। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब छापे के बाद भी अवैध बिक्री जारी है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? क्या विभाग केवल दिखावटी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है? किसानों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि खाद की कालाबाजारी पर वास्तव में रोक लग सके।
    5
    डिंडोरी -- आदिवासी बाहुल्य जिले में नियम कायदों की धज्जियाँ उड़ाना अवैध कार्य करने वालों का मानो शगल बन गया है! और ऐसा होना भी इसलिए लाजमी है! क्योंकि जिनके हाथों में इन पर नकेल कसने की जिम्मेदारी है वही इन्हें संरक्षण प्रदान किये हुए हैं! किसान लुटता है तो लुटता रहे इन्हें इससे जरा भी कोई सरोकार नहीं है! जिसका उदाहरण है विक्रमपुर में संचालित दुबे बीज भंडार की दुकान जहां बीज की आड़ में बिना लाइसेंस यूरिया एवं डी, ए, पी, खाद किसानों को शासकीय मूल्य से अधिक दामों में बेचीं जा रही है! जिसकी खबर बीते दिनों प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने के बाद उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास की टीम ने बीते 31 जनवरी को छापेमार कार्यवाई की थी कार्यवाई के संबंध में विभाग के जिम्मेदारों से जानकारी मांगने पर अब तक गोलमोल जवाब ही दे रहे हैं! यूरिया और डीएपी खाद की अवैध बिक्री पर कृषि विभाग द्वारा हाल ही में छापामार कार्रवाई की गई थी। जो अब महज दिखावा साबित हो रही है विभाग ने सख्ती का दावा करते हुए लाइसेंस जांच, स्टॉक मिलान और नमूने लेने की प्रक्रिया पूरी की थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद वही विक्रेता खुलेआम यूरिया–डीएपी की बिक्री करता नजर आ रहा है।
किसानों का आरोप है कि छापे की सूचना पहले ही लीक कर दी जाती है, जिससे औपचारिकता पूरी कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। कई किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है और बिना बिल के खाद बेची जा रही है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि विभाग ने सख्त कार्रवाई की होती तो संबंधित दुकान सील होती या लाइसेंस निलंबित किया जाता। लेकिन वर्तमान स्थिति यह संकेत दे रही है कि या तो कार्रवाई अधूरी थी या फिर प्रभावहीन।
अब सवाल यह उठ रहा है कि जब छापे के बाद भी अवैध बिक्री जारी है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? क्या विभाग केवल दिखावटी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है? किसानों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि खाद की कालाबाजारी पर वास्तव में रोक लग सके।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रमजान मुबारक मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती ए आजम मध्य प्रदेश जबलपुर ने रमजान के चाँद की (सहादत )खबर का ऐलान किया रात 1 बजे सेहर जबलपुर में रमजान के चाँद की खबर आम हुई 19/02/26 को पहला रोज़ा
    1
    रमजान मुबारक मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती ए आजम  मध्य प्रदेश जबलपुर ने रमजान के चाँद की (सहादत )खबर का ऐलान किया रात 1 बजे सेहर जबलपुर में रमजान के चाँद की खबर आम हुई  19/02/26  को पहला रोज़ा
    user_News_n_News
    News_n_News
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मंडला - निवास SDM में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई...निवास SDM कार्यालय में पदस्थ लिपिक 5 हजार की रिश्वत लेते धराया...लिपिक का नाम बताया जा रहा काशी राम मरावी.....खसरे में नाम सुधरवाने के एवज में पीड़ित गेंद लाल सर्वटे से मांगी थी लिपिक ने रिश्वत....पीड़ित के पिता का नाम खसरे में था मूलचंद...जो त्रुटिवस हो गया था फूलचंद.....जिसमें नाम सुधरवाने के बदले में पीड़ित से लिपिक ने 10 हजार की मांगी थी रिश्वत.... 8 हजार में तय हुई थी रिश्वत की रकम.... रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार देते वक़्त लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा...अभी भी लोकायुक्त की कार्रवाई हैँ जारी..
    1
    मंडला - निवास SDM में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई...निवास SDM कार्यालय में पदस्थ लिपिक 5 हजार की रिश्वत लेते धराया...लिपिक का नाम बताया जा रहा काशी राम मरावी.....खसरे में नाम सुधरवाने के एवज में पीड़ित गेंद लाल सर्वटे से मांगी थी लिपिक ने रिश्वत....पीड़ित के पिता का नाम खसरे में था मूलचंद...जो त्रुटिवस हो गया था फूलचंद.....जिसमें नाम सुधरवाने के बदले में पीड़ित से लिपिक ने 10 हजार की मांगी थी रिश्वत.... 8 हजार में तय हुई थी रिश्वत की रकम.... रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार देते वक़्त लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा...अभी भी लोकायुक्त की कार्रवाई हैँ जारी..
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में बड़ी कार्यवाही — आरोपी गिरफ्तार मोहगांव पुलिस की बड़ी सफलता — शराब की 12 पेटियां व लग्जरी कार जप्त मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 106.92 लीटर अवैध शराब व ईनोवा क्रिस्टा कार जप्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में,“नशे से दूरी है जरूरी” ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान* के तहत *अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 17.02.2026 की रात्रि प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मोहगांव पुलिस द्वारा ग्राम इंद्रा माल क्षेत्र में रेड कार्यवाही* की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी निशांत करमंडे के कब्जे से कुल 12 कार्टून में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब (कुल 106.92 लीटर) बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 को भी जप्त किया गया। प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अपने सहयोगी अभिषेक गोड़ निवासी कटरा मंडला के साथ उक्त अवैध शराब बिक्री हेतु ला रहा था। रेड कार्रवाई के दौरान सह-अभियुक्त अभिषेक गोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: निशांत करमंडे (झारिया) पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष निवासी — राम मंदिर के पास, रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला फरार आरोपी अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला (तलाश जारी) जप्त सामान 1. कुल 106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब(कुल अनुमानित कीमत — ₹67,620/-) 2. ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 (वाहन की अनुमानित कीमत — ₹23,00,000/-) सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते, चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में बड़ी कार्यवाही — आरोपी गिरफ्तार
मोहगांव पुलिस की बड़ी सफलता — शराब की 12 पेटियां व लग्जरी कार जप्त
मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 106.92 लीटर अवैध शराब व ईनोवा क्रिस्टा कार जप्त
पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में,“नशे से दूरी है जरूरी” ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान* के तहत *अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 17.02.2026 की रात्रि प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मोहगांव पुलिस द्वारा ग्राम इंद्रा माल क्षेत्र में रेड कार्यवाही* की गई। 
कार्रवाई के दौरान आरोपी निशांत करमंडे के कब्जे से कुल 12 कार्टून में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब (कुल 106.92 लीटर) बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 को भी जप्त किया गया।
प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अपने सहयोगी अभिषेक गोड़ निवासी कटरा मंडला के साथ उक्त अवैध शराब बिक्री हेतु ला रहा था। रेड कार्रवाई के दौरान सह-अभियुक्त अभिषेक गोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
निशांत करमंडे (झारिया) पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष
निवासी — राम मंदिर के पास, रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला
फरार आरोपी
अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला (तलाश जारी)
जप्त सामान
1. कुल 106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब(कुल अनुमानित कीमत — ₹67,620/-)
2. ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251
(वाहन की अनुमानित कीमत — ₹23,00,000/-)
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते, चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    पत्रकार Mandla, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 2 बजे गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले बैठक के प्रतिवेदन के साथ नवीन औद्योगिक प्रक्षेत्रों मोहनिया पटपरा और गुंदलई के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विधानसभा क्षेत्र बिछिया अंतर्गत ग्राम पड़रिया में 10.98 हे. भूमि चिन्हाकित की गयी। बैठक में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने देवदरा औद्योगिक प्रक्षेत्र में पावर कट की समस्या से अवगत कराते हुए, फीडर सेपरेशन, देवदरा में पानी की टंकी, पम्प हाउस एवं अतिक्रमण को हटाने का प्रस्ताव रखा। समीक्षा बैठक में जीएम डीआईसी श्री दिनेश कुमार मर्सकोले, श्री दीपक ब्रजपुरिया (अध्यक्ष- माहिष्मती उद्योग संघ), श्री रीतेश अग्रवाल (समन्वयक, लघु उद्योग भारती), सहायक संचालक श्री बलराम यादव, एलडीएम श्री सुजय कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
    1
    सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 2 बजे गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले बैठक के प्रतिवेदन के साथ नवीन औद्योगिक प्रक्षेत्रों मोहनिया पटपरा और गुंदलई के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विधानसभा क्षेत्र बिछिया अंतर्गत ग्राम पड़रिया में 10.98 हे. भूमि चिन्हाकित की गयी। बैठक में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने देवदरा औद्योगिक प्रक्षेत्र में पावर कट की समस्या से अवगत कराते हुए, फीडर सेपरेशन, देवदरा में पानी की टंकी, पम्प हाउस एवं अतिक्रमण को हटाने का प्रस्ताव रखा। समीक्षा बैठक में जीएम डीआईसी श्री दिनेश कुमार मर्सकोले, श्री दीपक ब्रजपुरिया (अध्यक्ष- माहिष्मती उद्योग संघ), श्री रीतेश अग्रवाल (समन्वयक, लघु उद्योग भारती), सहायक संचालक श्री बलराम यादव, एलडीएम श्री सुजय कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.