logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“नई लाइसेंस व्यवस्था के बीच अवैध पैकारी हावी, विभाग बेखबर!” सतना में शराब का खेल बेखौफ! सिस्टम पूरी तरह फेल., 1 अप्रैल से नई लाइसेंस व्यवस्था लागू… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है! 👉 ठेके बदले, लेकिन पैकारी धड़ल्ले से जारी 👉 आबकारी विभाग और प्रशासन सुस्त, कार्रवाई का नाम नहीं 👉 स्टॉक होते हुए भी जनता को किया जा रहा परेशान 👉 दुकानों पर लाइन, अंदर सेटिंग — आखिर किसके इशारे पर ये खेल? 💥 सवाल ये है: जब माल मौजूद है तो जनता को क्यों भटकाया जा रहा है? क्या ये सब मिलीभगत का खेल है या फिर सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है? 😡 जनता परेशान, जिम्मेदार खामोश… और पैकारी बेखौफ जारी!

2 hrs ago
user_Sumit Singh Chandel
Sumit Singh Chandel
Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

“नई लाइसेंस व्यवस्था के बीच अवैध पैकारी हावी, विभाग बेखबर!” सतना में शराब का खेल बेखौफ! सिस्टम पूरी तरह फेल., 1 अप्रैल से नई लाइसेंस व्यवस्था लागू… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है! 👉 ठेके बदले, लेकिन पैकारी धड़ल्ले से जारी 👉 आबकारी विभाग और प्रशासन सुस्त, कार्रवाई का नाम नहीं 👉 स्टॉक होते हुए भी जनता को किया जा रहा परेशान 👉 दुकानों पर लाइन, अंदर सेटिंग — आखिर किसके इशारे पर ये खेल? 💥 सवाल ये है: जब माल मौजूद है तो जनता को क्यों भटकाया जा रहा है? क्या ये सब मिलीभगत का खेल है या फिर सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है? 😡 जनता परेशान, जिम्मेदार खामोश… और पैकारी बेखौफ जारी!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहडोल /जिला जेल शहडोल में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद एक बंदी ने आत्महत्या की कोशिश कर डाली। बंदी ने किसी नुकीली वस्तु से अपना ही गला काट लिया, जिससे जेल प्रशासन में अफरा-तफरी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी पाए गए बंदी पंकज कटारे को हाल ही में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के बाद से ही वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में बताया जा रहा था। 🔴 सुबह बैरक खुलते ही सामने आया खौफनाक मंजर बुधवार सुबह जब सुरक्षाकर्मी बैरक खोलने पहुंचे, तो चादर पर खून के निशान देखकर उनके होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो बंदी के हाथ में टीन का धारदार टुकड़ा था और वह अपने गले पर वार कर चुका था। ⚡ तुरंत बचाई गई जान सुरक्षाकर्मियों ने फौरन स्थिति संभाली, बंदी को काबू में लिया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि गले में गहरा घाव था, जिस पर टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। 🔎 तनाव बना वजह? जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी पिछले करीब एक साल से जेल में था और इस दौरान उससे मिलने कोई परिजन नहीं आया। कानूनी सहायता भी नहीं मिल सकी, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में था। उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद उसका तनाव और बढ़ गया, जिसने उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। ⚠️ पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में सजा काट चुका है और हाल ही में रिहा होने के बाद फिर एक गंभीर अपराध में लिप्त पाया गया था। 👉 फिलहाल मामले ने जेल सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    शहडोल /जिला जेल शहडोल में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद एक बंदी ने आत्महत्या की कोशिश कर डाली। बंदी ने किसी नुकीली वस्तु से अपना ही गला काट लिया, जिससे जेल प्रशासन में अफरा-तफरी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी पाए गए बंदी पंकज कटारे को हाल ही में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के बाद से ही वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में बताया जा रहा था।
🔴 सुबह बैरक खुलते ही सामने आया खौफनाक मंजर
बुधवार सुबह जब सुरक्षाकर्मी बैरक खोलने पहुंचे, तो चादर पर खून के निशान देखकर उनके होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो बंदी के हाथ में टीन का धारदार टुकड़ा था और वह अपने गले पर वार कर चुका था।
⚡ तुरंत बचाई गई जान
सुरक्षाकर्मियों ने फौरन स्थिति संभाली, बंदी को काबू में लिया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि गले में गहरा घाव था, जिस पर टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
🔎 तनाव बना वजह?
जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी पिछले करीब एक साल से जेल में था और इस दौरान उससे मिलने कोई परिजन नहीं आया। कानूनी सहायता भी नहीं मिल सकी, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में था। उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद उसका तनाव और बढ़ गया, जिसने उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
⚠️ पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में सजा काट चुका है और हाल ही में रिहा होने के बाद फिर एक गंभीर अपराध में लिप्त पाया गया था।
👉 फिलहाल मामले ने जेल सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहडोल बुधवार को नगर के शासकीय रघुराज स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं, जहां बड़े ही धूमधाम के साथ प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षक सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे हैं।
    1
    शहडोल बुधवार को नगर के शासकीय रघुराज स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं, जहां बड़े ही धूमधाम के साथ प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षक सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे हैं।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ---- शहडोल डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह ने जानकारी दी है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 स्कूल चलें हम अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल चले हम अभियान के तहत 1 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालय के रघुराज शाससकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो, अभिभावको की उपस्थिति में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाले राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालयो में 1 अप्रैल को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, 2 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम, 3 अप्रैल को सांस्कृतिक एवं खेल-कूद गतिविधियाँ एवं 4 अप्रैल को हार के आगे जीत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
    2
    ----
शहडोल  डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह ने जानकारी दी है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 स्कूल चलें हम अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल चले हम अभियान के तहत 1 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालय के रघुराज शाससकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो, अभिभावको की उपस्थिति में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाले राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण भी किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालयो में 1 अप्रैल को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, 2 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम, 3 अप्रैल को सांस्कृतिक एवं खेल-कूद गतिविधियाँ एवं 4 अप्रैल को हार के आगे जीत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शहडोल। गैस सिलेंडर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी से आम जनता परेशान है। वहीं बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की अनियमित उपलब्धता से महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दर वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, गैस सिलेंडर सस्ता किया जाए और पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।.....
    2
    शहडोल। गैस सिलेंडर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी से आम जनता परेशान है। वहीं बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की अनियमित उपलब्धता से महंगाई बढ़ रही है।
कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दर वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, गैस सिलेंडर सस्ता किया जाए और पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।.....
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *उमरिया* - प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव के बाद चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान राम जी के सबसे अनन्य भक्त और संकट मोचन भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धाभक्ति के साथ 02 अप्रैल को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में हनुमान जी को कलयुग का देवता माना गया है और ये आज भी इस पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। ज्ञात हो कि भगवान श्रीराम के प्रिय भक्त पवनसुत हनुमान जी का जन्मोत्सव जिले भर मे धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर जगह-जगह हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकाण्ड और अखंड रामायण के पाठ शुरू हो गए हैं।श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिरों में श्री अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 कैम्प मोहल्ला सिंधी धर्मशाला के पीछे स्थित मारुति मंदिर में 01 अप्रैल बुधवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। जिसका समापन श्री हनुमान जन्मोत्सव 02 अप्रैल को होगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया जावेगा। उक्त धार्मिक अनुष्ठान में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।
    2
    *उमरिया* - प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव के बाद चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान राम जी के सबसे अनन्य भक्त और संकट मोचन भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धाभक्ति के साथ 02 अप्रैल को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में हनुमान जी को कलयुग का देवता माना गया है और ये आज भी इस पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। ज्ञात हो कि भगवान श्रीराम के प्रिय भक्त पवनसुत हनुमान जी का जन्मोत्सव जिले भर मे धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर जगह-जगह हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकाण्ड और अखंड रामायण के पाठ शुरू हो गए हैं।श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिरों में श्री अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 कैम्प मोहल्ला सिंधी धर्मशाला के पीछे स्थित मारुति मंदिर में 01 अप्रैल बुधवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। जिसका समापन श्री हनुमान जन्मोत्सव 02 अप्रैल को होगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया जावेगा। उक्त धार्मिक अनुष्ठान में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* प्रेस विज्ञप्ति उमरिया, दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक में आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, उनकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार करकेली को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को रेखांकित करते हुए मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली के अध्यक्ष श्री एशोराम सिंह के नेतृत्व में जनपद सदस्य श्री ओंकार सिंह ‘बबलू भैया’, श्री पंचम सिंह, श्री ठाकुर दीन झरिया, श्री उधो झरिया, श्री लेखराम सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री लखन कुशवाहा, श्री राजेश नापित, श्री बहोरी चौधरी, श्री अर्जुन सिंह, श्री कैलाश कुशवाहा, श्री राजू यादव, श्री लाल विश्वकर्मा, श्री जियालाल बैगा, श्री धर्म सिंह, श्री भरत प्रसाद अगरिया, श्री कृष्ण पाल सिंह, श्री पुनौऊआ कोल, श्री प्यारेलाल कोल, श्री दिलीप गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री आशीष तोमर, श्री अमृत जायसवाल, श्री कमला सिंह, श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, श्री बलराम चतुर्वेदी, श्री बबलू केवट, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री बाबा सिंह, श्री रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं वंदन किया गया।
    4
    *महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन*
प्रेस विज्ञप्ति
उमरिया, दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार)
उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक में आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, उनकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार करकेली को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को रेखांकित करते हुए मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली के अध्यक्ष श्री एशोराम सिंह के नेतृत्व में जनपद सदस्य श्री ओंकार सिंह ‘बबलू भैया’, श्री पंचम सिंह, श्री ठाकुर दीन झरिया, श्री उधो झरिया, श्री लेखराम सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री लखन कुशवाहा, श्री राजेश नापित, श्री बहोरी चौधरी, श्री अर्जुन सिंह, श्री कैलाश कुशवाहा, श्री राजू यादव, श्री लाल विश्वकर्मा, श्री जियालाल बैगा, श्री धर्म सिंह, श्री भरत प्रसाद अगरिया, श्री कृष्ण पाल सिंह, श्री पुनौऊआ कोल, श्री प्यारेलाल कोल, श्री दिलीप गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री आशीष तोमर, श्री अमृत जायसवाल, श्री कमला सिंह, श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, श्री बलराम चतुर्वेदी, श्री बबलू केवट, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री बाबा सिंह, श्री रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं वंदन किया गया।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Thakur Saheb
    9
    Post by Thakur Saheb
    user_Thakur Saheb
    Thakur Saheb
    Voice of people ब्योहारी, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सतना में शराब का खेल बेखौफ! सिस्टम पूरी तरह फेल., 1 अप्रैल से नई लाइसेंस व्यवस्था लागू… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है! 👉 ठेके बदले, लेकिन पैकारी धड़ल्ले से जारी 👉 आबकारी विभाग और प्रशासन सुस्त, कार्रवाई का नाम नहीं 👉 स्टॉक होते हुए भी जनता को किया जा रहा परेशान 👉 दुकानों पर लाइन, अंदर सेटिंग — आखिर किसके इशारे पर ये खेल? 💥 सवाल ये है: जब माल मौजूद है तो जनता को क्यों भटकाया जा रहा है? क्या ये सब मिलीभगत का खेल है या फिर सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है? 😡 जनता परेशान, जिम्मेदार खामोश… और पैकारी बेखौफ जारी!
    1
    सतना में शराब का खेल बेखौफ! सिस्टम पूरी तरह फेल.,
1 अप्रैल से नई लाइसेंस व्यवस्था लागू… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है!
👉 ठेके बदले, लेकिन पैकारी धड़ल्ले से जारी
👉 आबकारी विभाग और प्रशासन सुस्त, कार्रवाई का नाम नहीं
👉 स्टॉक होते हुए भी जनता को किया जा रहा परेशान
👉 दुकानों पर लाइन, अंदर सेटिंग — आखिर किसके इशारे पर ये खेल?
💥 सवाल ये है:
जब माल मौजूद है तो जनता को क्यों भटकाया जा रहा है?
क्या ये सब मिलीभगत का खेल है या फिर सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है?
😡 जनता परेशान, जिम्मेदार खामोश… और पैकारी बेखौफ जारी!
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.