डोल गांव में शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ का भव्य समापन, हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब । चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के डोल गांव में चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का आज सातवें दिन विधि-विधान से समापन हो गया। अंतिम दिन प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हवन के दौरान पूरा मंदिर परिसर "हर हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा।श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन समिति के अनुसार समापन दिवस पर आयोजित भव्य भंडारे में लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंतिम दिन अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव, राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार दुबे सहित कई अंचल कर्मी भी निरीक्षण हेतु पहुंचे। उन्होंने आयोजन व्यवस्था की सराहना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत अधिकारियों ने बालेश्वर नाथ मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की। गौरतलब है कि 13 फरवरी से आरंभ हुए इस महायज्ञ में प्रतिदिन संध्या वृंदावन से पधारे आचार्य श्री गौरीश पांडे जी महाराज द्वारा संगीतमय शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा था। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने पूरे अंचल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आज शुक्रवार देर शाम 5:00 बजे समापन के साथ ही डोल गांव का यह महायज्ञ क्षेत्र में आस्था और एकता का प्रतीक बन गया। श्रद्धालुओं के उत्साह और अनुशासन ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

- 👉रहबर वेलफेयर सोसाइटी ने झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी संतोष केसरी को दिया समर्थन। 👉जनता से की अपील 12 नंबर सीसीटीवी छाप पर मोहर लगाकर संतोष केसरी को भारी बहुमत से जिताएं।1
- हम लोगों को बनाया जा रहा है मूर्ख पलामू के लोग ध्यान दे 23 फरवरी को करे मतदान1
- भारतीय जनता पार्टी के हुए गढ़वा निवासी आशीष केसरी नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल जी का किया समर्थन।।।5
- Post by अहिरन किंग अजीत Jat1
- यशिसा सिह किन्नर जो पलामु की टाइगर कही जाती है | मलामु की मेजर पद के उमीदवार के लिए, घर घर घुम कर क्रमसंख्या 05 छडी छाप पर मुहर लगाकर अपार मतो से विजयी बनाने की अपील कर रही है | कहते चल रही है कि आपलोगो के अलावा मैरा है कौन ,न मेरा पति है ,न पुत्र है | हम जनता की आवाज बन कर ,गरीब जनता की पदद के लिए,मैदान मे उतरी हू | ये सभी बातो से प्रभावित होकर जनता भर भर के प्यार दे रहे है | और दिदी आपकी जित पक्की होगी एसा अस्वाशन दे रहे है | देखे जनता 23 तारीख को किस को अपना प्यार आशिर्वाद देती है | Rama Shanker Sharma Ramashankar Sharma संग्रहे खुर्द Garhwa1
- झारखंड के पलामू जिला के पांडू प्रखंड स्थित ओरडीहा गांव में 30 वर्षीय प्रीति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति से फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार सदमे में है। क्या यह आत्महत्या है या कोई और सच्चाई सामने आएगी? पूरी रिपोर्ट देखें। पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के ओरडीहा गांव में महिला की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण? घटना के समय महिला घर में अकेली थी, पति गुजरात में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानिए पूरी सच्चाई इस रिपोर्ट में। झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांडू प्रखंड के ओरडीहा गांव में 30 वर्षीय महिला प्रीति देवी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतका अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गई हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पलामू के ओरडीहा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक मां की संदिग्ध मौत ने दो मासूम बेटियों को बेसहारा कर दिया। पति तीन महीने से बाहर मजदूरी पर थे और महिला घर में बच्चों के साथ रह रही थी। मामूली कहासुनी के बाद यह दुखद घटना हुई। क्या पारिवारिक तनाव बना वजह? पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा।1
- Post by Sunil singh1
- ग्राउंड रिपोर्टिंग Punam Singh सबसे आगे? 27 को परिमाण का इंतजार1
- Post by अहिरन किंग अजीत Jat1