शराब के रुपये नहीं मिले तो युवक ने ब्लेड से गला काटा, मचा हड़कंप झींझक सीएचसी से मेडिकल काकेज रेफर झींझक कस्बे के श्रीनगर मोहल्ले में शराब के लिए रुपये न मिलने से नाराज 35 वर्षीय युवक ने ब्लेड से अपने गले की ऊपरी त्वचा काट ली। गले से खून निकलता देख स्वजन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन घायल को झींझक सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। श्रीनगर निवासी अविनाश पुत्र नाथूराम अपने छोटे भाई विकास से शराब खरीदने के लिए रुपये मांग रहा था। विकास ने रुपये देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर अविनाश ने ब्लेड से अपने गले की खाल काट ली। घटना के बाद स्वजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। भाई विकास ने बताया कि अविनाश शराब के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर उसने ब्लेड से गले की त्वचा काट ली। सीएचसी के डाक्टर राजीव कुमार ने बताया कि ब्लेड से गले की ऊपरी परत कटी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज भेजा गया है।
शराब के रुपये नहीं मिले तो युवक ने ब्लेड से गला काटा, मचा हड़कंप झींझक सीएचसी से मेडिकल काकेज रेफर झींझक कस्बे के श्रीनगर मोहल्ले में शराब के लिए रुपये न मिलने से नाराज 35 वर्षीय युवक ने ब्लेड से अपने गले की ऊपरी त्वचा काट ली। गले से खून निकलता देख स्वजन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन घायल को झींझक सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। श्रीनगर निवासी अविनाश पुत्र नाथूराम अपने छोटे भाई विकास से शराब खरीदने के लिए रुपये मांग रहा था। विकास ने रुपये देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर अविनाश ने ब्लेड से अपने गले की खाल काट ली। घटना के बाद स्वजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। भाई विकास ने बताया कि अविनाश शराब के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर उसने ब्लेड से गले की त्वचा काट ली। सीएचसी के डाक्टर राजीव कुमार ने बताया कि ब्लेड से गले की ऊपरी परत कटी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज भेजा गया है।
- खोजाफूल में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहा, चारपाई पर लेटा लक्ष्मीकांत मलबे में दबा; पुलिस ने पहुंचाया सीएचसी सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजाफूल गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय कमरे में चारपाई पर लेटे लक्ष्मीकांत मकान के मलबे में दब गए। मकान गिरने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर लक्ष्मीकांत को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्ष्मीकांत को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मकान गिरने की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए नुकसान का आकलन कराने की बात कही है। उपजिलाधिकारी सिकंदरा रिदम आनंद ने बताया कि मौके पर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि मकान गिरने के मामलों में जांच कराकर नुकसान का आकलन किया जाएगा। नियमानुसार पात्र पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1
- सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।1
- लगातार बारिश के चलते संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने गिरा पेड़, दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से आवागमन ठप सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।1
- पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। पत्रकार से मारपीट, गाली गलौज व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने कानपुर - इटावा नेशनल हाइवे - 19 हीरा पैलेस के पास से किया गिरफ्तार। पत्रकार पर रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी अयाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे। पत्रकार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज बाजार आया था तभी आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम। पत्रकार की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया पेश।1
- ग्राम अहिरानी सिंधु नदी का यह बरगद 50 पुराना गिर नेवादा है1
- बरसाती नाले के पानी के निकास को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल मारपीट का वीडियो वायरल । झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के चक्केपुरवा गांव में रविवार को बरसाती नाले के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों के एक-एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- शराब के रुपये नहीं मिले तो युवक ने ब्लेड से गला काटा, मचा हड़कंप झींझक सीएचसी से मेडिकल काकेज रेफर झींझक कस्बे के श्रीनगर मोहल्ले में शराब के लिए रुपये न मिलने से नाराज 35 वर्षीय युवक ने ब्लेड से अपने गले की ऊपरी त्वचा काट ली। गले से खून निकलता देख स्वजन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन घायल को झींझक सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। श्रीनगर निवासी अविनाश पुत्र नाथूराम अपने छोटे भाई विकास से शराब खरीदने के लिए रुपये मांग रहा था। विकास ने रुपये देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर अविनाश ने ब्लेड से अपने गले की खाल काट ली। घटना के बाद स्वजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। भाई विकास ने बताया कि अविनाश शराब के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर उसने ब्लेड से गले की त्वचा काट ली। सीएचसी के डाक्टर राजीव कुमार ने बताया कि ब्लेड से गले की ऊपरी परत कटी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज भेजा गया है।1
- झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से करीब 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कराई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार शाम एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका शव खंभा नंबर 1078/15-17 के बीच डीएफसीसी और आईआर रेलवे लाइन के बीच पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाना मंगलपुर पुलिस को मेमो भेजा गया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी मोहनवीर चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। तलाशी के दौरान मृतक के पास सोनू पुत्र गोरेलाल, निवासी चैनपुर निबौली बुजुर्ग रूरवाहार, थाना अकबरपुर के नाम का आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने सफेद शर्ट, नीली बनियान, नीला अंडरवियर और नीला लोअर पहन रखा था। चौकी प्रभारी मोहनवीर चौधरी ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1