इंदौर में नामी फूड आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के प्रमुख फूड चेन आउटलेट्स और रेस्टोरेंट्स पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने सबवे, केएफसी, पिज्जा हट, ला पिनोज और डोमिनोज पिज्जा सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के रखरखाव, साफ-सफाई, कीट नियंत्रण और जरूरी दस्तावेजों में कई कमियां सामने आईं। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र और नोटिस जारी कर तय समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। वीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सपना-संगीता रोड स्थित सबवे आउटलेट का निरीक्षण किया। यहां रेफ्रिजरेटर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। इसके अलावा रसोईघर में फिसलन रोकने वाली चटाई भी नहीं पाई गई। इसके बाद टीम ने फीनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित केएफसी का निरीक्षण किया। यहां प्रतिष्ठान संचालन के लिए नामित प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। कच्ची और तैयार खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच से संबंधित प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। कुछ कचरा पात्र खुले पाए गए, जबकि कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी मॉल स्थित पिज्जा हट में कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़े रिकॉर्ड अधूरे मिले और टीकाकरण का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में मक्खियां भी पाई गईं। ला पिनोज पिज्जा आउटलेट में जैतून, जलापेनो और लाल शिमला मिर्च की उपयोग की अंतिम तारीख 14 सितंबर अंकित थी, जबकि निरीक्षण 15 सितंबर को किया गया। यहां पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। विभाग ने पनीर और सॉस सहित चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं। वहीं, सपना-संगीता रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा के डाइनिंग एरिया में मक्खियां मिलीं। पैकेजिंग सामग्री रखने वाले स्थान पर चूहों के मल के अवशेष भी पाए गए। यहां से पनीर और पिज्जा चीज स्प्रेड के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए तय समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट मनीष स्वामी — खाद्य सुरक्षा अधिकारी, इंदौर
इंदौर में नामी फूड आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के प्रमुख फूड चेन आउटलेट्स और रेस्टोरेंट्स पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने सबवे, केएफसी, पिज्जा हट, ला पिनोज और डोमिनोज पिज्जा सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के रखरखाव, साफ-सफाई, कीट नियंत्रण और जरूरी दस्तावेजों में कई कमियां सामने आईं। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र और नोटिस जारी कर तय समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। वीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सपना-संगीता रोड स्थित सबवे आउटलेट का निरीक्षण किया। यहां रेफ्रिजरेटर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। इसके अलावा रसोईघर में फिसलन रोकने वाली चटाई भी नहीं पाई गई। इसके बाद टीम ने फीनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित केएफसी का निरीक्षण किया। यहां प्रतिष्ठान संचालन के लिए नामित प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। कच्ची और तैयार खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच से संबंधित प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। कुछ कचरा पात्र खुले पाए गए, जबकि कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी मॉल स्थित पिज्जा हट में कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़े रिकॉर्ड अधूरे मिले और टीकाकरण का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में मक्खियां भी पाई गईं। ला पिनोज पिज्जा आउटलेट में जैतून, जलापेनो और लाल शिमला मिर्च की उपयोग की अंतिम तारीख 14 सितंबर अंकित थी, जबकि निरीक्षण 15 सितंबर को किया गया। यहां पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। विभाग ने पनीर और सॉस सहित चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं। वहीं, सपना-संगीता रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा के डाइनिंग एरिया में मक्खियां मिलीं। पैकेजिंग सामग्री रखने वाले स्थान पर चूहों के मल के अवशेष भी पाए गए। यहां से पनीर और पिज्जा चीज स्प्रेड के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए तय समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट मनीष स्वामी — खाद्य सुरक्षा अधिकारी, इंदौर
- इंदौर में नामी फूड आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के प्रमुख फूड चेन आउटलेट्स और रेस्टोरेंट्स पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने सबवे, केएफसी, पिज्जा हट, ला पिनोज और डोमिनोज पिज्जा सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के रखरखाव, साफ-सफाई, कीट नियंत्रण और जरूरी दस्तावेजों में कई कमियां सामने आईं। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र और नोटिस जारी कर तय समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। वीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सपना-संगीता रोड स्थित सबवे आउटलेट का निरीक्षण किया। यहां रेफ्रिजरेटर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। इसके अलावा रसोईघर में फिसलन रोकने वाली चटाई भी नहीं पाई गई। इसके बाद टीम ने फीनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित केएफसी का निरीक्षण किया। यहां प्रतिष्ठान संचालन के लिए नामित प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। कच्ची और तैयार खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच से संबंधित प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। कुछ कचरा पात्र खुले पाए गए, जबकि कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी मॉल स्थित पिज्जा हट में कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़े रिकॉर्ड अधूरे मिले और टीकाकरण का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में मक्खियां भी पाई गईं। ला पिनोज पिज्जा आउटलेट में जैतून, जलापेनो और लाल शिमला मिर्च की उपयोग की अंतिम तारीख 14 सितंबर अंकित थी, जबकि निरीक्षण 15 सितंबर को किया गया। यहां पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। विभाग ने पनीर और सॉस सहित चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं। वहीं, सपना-संगीता रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा के डाइनिंग एरिया में मक्खियां मिलीं। पैकेजिंग सामग्री रखने वाले स्थान पर चूहों के मल के अवशेष भी पाए गए। यहां से पनीर और पिज्जा चीज स्प्रेड के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए तय समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट मनीष स्वामी — खाद्य सुरक्षा अधिकारी, इंदौर1
- ग्राम रोजगार सहायता संघ मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान1
- इंदौर के राजवाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर छात्रों की गूंज की सफलता के लिए किया गया हवन इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन में आ रही कथित बाधाओं के निवारण के लिए कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला ( डागा ) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर के परिसर में किया गया वही इस दौरान यज्ञ, हवन और पूजन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की गई। इंदौर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और हवन में कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दरअसल, आगामी 19 सितंबर को रिजनल पार्क मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से रूबरू होकर सीधे संवाद करने की बात कही गई है। वही इस कार्यक्रम के आयोजक और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रभारी दीपक जोशी पिंटू, पूर्व प्रदेश महासचिव सन्नी पठारे, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी और संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। वही आयोजकों के मुताबिक देशभर से छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आगे भी आ रहे हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कुछ लोग इसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं। वही आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम की अनुमति देने में देरी की जा रही है और कथित तौर पर अधिक कीमत की रसीद कटवाकर अनुमति देने जैसी समस्याएं भी खड़ी की जा रही है हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। इन्हीं कथित बाधाओं के निवारण और 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता की कामना को लेकर आज राजबाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन का सफल आयोजन किया गया।1
- *लोकेशन - इंदौर* *Shahnawaz khan* *सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाला पुल 40 साल से जर्जर, कई पार्षद-विधायक बदले पर नहीं बदली पुल की किस्मत* *इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड नंबर 9 में विकास के दावों की हकीकत देखनी हो तो सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाले नाले के पुल को देख लीजिए। पिछले 40 सालों से इस पुल का कभी विकास ही नहीं हुआ है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड से कई पार्षद और विधायक बनकर निकल गए, लेकिन आज तक इस पुल को नहीं बनवाया गया। यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।यही एकमात्र रास्ता है जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसी पुल से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इस पुल से गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।रहवासियों का आरोप है कि पुल का टेंडर पास हो चुका है लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया। तीन बार इस पुल की ओपनिंग भी हो चुकी है, नेता आए, नारियल फोड़ा और चले गए, लेकिन पुल आज भी खस्ताहाल है।चुनाव से पहले विधायकों ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देता। जनता का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। हम कई सालों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पार्षद राहुल जायसवाल से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।* *लोकेशन - इंदौर* *Shahnawaz khan* *सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाला पुल 40 साल से जर्जर, कई पार्षद-विधायक बदले पर नहीं बदली पुल की किस्मत* *इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड नंबर 9 में विकास के दावों की हकीकत देखनी हो तो सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाले नाले के पुल को देख लीजिए। पिछले 40 सालों से इस पुल का कभी विकास ही नहीं हुआ है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड से कई पार्षद और विधायक बनकर निकल गए, लेकिन आज तक इस पुल को नहीं बनवाया गया। यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।यही एकमात्र रास्ता है जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसी पुल से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इस पुल से गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।रहवासियों का आरोप है कि पुल का टेंडर पास हो चुका है लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया। तीन बार इस पुल की ओपनिंग भी हो चुकी है, नेता आए, नारियल फोड़ा और चले गए, लेकिन पुल आज भी खस्ताहाल है।चुनाव से पहले विधायकों ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देता। जनता का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। हम कई सालों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पार्षद राहुल जायसवाल से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।*4
- श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कराया श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कराया इंदौर। श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन करवाया। श्री अग्रसेन क्लब प्रमुख मार्गदर्शक निखिल शीतल अग्रवाल संस्थापिका राधा देवी मित्तल, पुष्पा ऐरन, कमल किशोर गर्ग, ऊषा बंसल ने बताया कि ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कच्छ पाटीदार भवन, अग्रसेन चौराहे के पास कराया गया। 35 महिलाओं ने उद्यापन किया । श्री अग्रसेन क्लब के क्लब स्तंभ मीना नारायण गोयल, गजेंद्र रिंकू अग्रवाल अध्यक्ष उमेश सपना मंगल कार्यकारिणी गायत्री नंदकिशोर अग्रवाल, मुकेश कंसल, साधना बंसल, सीमा गोयल, राधा अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, नीता अग्रवाल ने कार्यक्रम की बागडोर संभाली थी। अखंड धाम से 20 से ज्यादा ऋषि वह अन्य विद्यालयो से 100 से ज्यादा ऋषि उपस्थित हुए । उद्यापन की महिलाओं ने विधि विधान से ऋषि पंचमी की पूजा पाठ किया। हवन पूजन कर ऋषियों को उपहार स्वरूप उनके वस्त्र, किताब, गोपीचंद माला और जरूरत का सामान सभी ऋषियों को दिया। कार्यक्रम का संयोजक आशीष मित्तल ने किया आभार राकेश प्रीति गोयल ने माना1
- अन्नपूर्णा मंदिर के प्रवेश मार्ग से हटाए गए 8 मकान, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर के पास स्थित पुरानी बस्ती में नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ मकानों को हटा दिया। अधिकारियों के मुताबिक ये मकान मंदिर के प्रवेश मार्ग में बाधा बन रहे थे और इन्हें हटाने के संबंध में न्यायालय एवं एसडीएम कोर्ट के आदेश प्राप्त हुए थे। वहीं, कार्रवाई का प्रभावित परिवारों और उनके वकीलों ने विरोध करते हुए पर्याप्त समय नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। वीओ — इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर के प्रवेश मार्ग के पास गुरुवार सुबह नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तीन थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में आठ मकानों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मकानों को हटाने के लिए पूर्व में न्यायालय और एसडीएम कोर्ट से आदेश जारी हुए थे। ये मकान मंदिर के प्रवेश मार्ग में बाधा बन रहे थे। प्रशासन के अनुसार यहां रहने वाले आठ परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए उन्हें उचित स्थान पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों और उनके वकीलों ने जमकर विरोध किया। वकीलों का आरोप है कि मकान हटाने से पहले परिवारों को पर्याप्त समय और सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एसडीएम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन सुनवाई से पहले ही कार्रवाई कर दी गई। वहीं, प्रभावित परिवारों ने दावा किया कि वे वर्ष 1945 से यहां रह रहे थे। मकान टूटने के बाद परिवारों ने प्रशासन से तत्काल पुनर्वास और रहने की व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। बाइट — विभागीय अधिकारी बाइट — प्रभावित पक्ष के वकील बाइट — प्रभावित परिवार1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा 🔴 शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई 🔴 04 वाहन सहित 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त 🔴 मालवा मिल, स्कीम नंबर 78, मारीमाता और निपानिया में कार्रवाई 🔴 75 पाव देशी मसाला, 100 पाव देशी प्लेन सहित विदेशी मदिरा बरामद 🔴 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज 🔴 अवैध मदिरा परिवहन में इस्तेमाल वाहन भी किए गए जब्त रिपोर्टर निलेश वर्मा1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया प्लान लेकर आई है अब ₹2000 पर देना होगा चार्ज यूपीआई ट्रांजैक्शन पर1