बिछुआ में पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बढ़ती जनहानि की घटनाओं को लेकर समन्वय बैठक आयोजित बिछुआ। विगत कुछ दिनों से पेंच टाइगर रिजर्व के कुंभपानी बफर एवं कोर क्षेत्र में जनहानि की घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन और वन विभाग द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी संबंध में दिनांक 22 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत भवन बिछुआ में तहसील बिछुआ एवं चांद क्षेत्र के वन, राजस्व, पंचायत, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, खाद्य, बिजली और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग की ओर से सहायक वन संरक्षक (छिंदवाड़ा क्षेत्र) पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा कोर एवं बफर क्षेत्र की सीमाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अधीनस्थ कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों में फैले आक्रोश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि महुआ बीनने अकेले न जाएं, वन्यप्राणियों से छेड़छाड़ न करें, तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए सुबह 8 बजे के बाद ही जंगल में प्रवेश करें तथा कोर क्षेत्र में जाने से बचें। इसके अलावा गांवों में मवेशियों को खुले स्थान पर न बांधने और वन्यप्राणियों के हमले से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वन क्षेत्र के आसपास के गांवों में ग्रामीणों की सहमति से फेंसिंग कराने पर विचार किया जाएगा। वहीं बिजली विभाग को निर्देश दिए गए कि वन क्षेत्र से लगे गांवों के खेतों में दिन के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे ग्रामीणों को रात्रि में खेतों में जाने की आवश्यकता कम हो। वन विभाग द्वारा बताया गया कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप, वाहन और हाथियों के माध्यम से लगातार गश्ती की जा रही है। साथ ही गांव-गांव में समितियों की बैठक, बाघ चौपाल और मोगली साइकिल अभियान के जरिए जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि गांव के आसपास या सड़क किनारे कहीं भी बाघ दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों, वनरक्षक या डिप्टी रेंजर को दें तथा अफवाह फैलाने, मोबाइल से वीडियो बनाने या उसे वायरल करने से बचें। उक्त बैठक में सहायक वन संरक्षक (छिंदवाड़ा क्षेत्र) पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी, तहसीलदार बिछुआ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछुआ, वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंभपानी, खमारपानी, गुमतरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- बदायूँ बिल्सी थाना क्षेत्र के निवासी यादराम पुत्र मनीराम ने एक दंपत्ति और उनके सहयोगियों पर गंभीर1
- कुत्ते ने काटा झाड़-फूंक कराया महिला लोगों को काटने दौड़ी जिला अस्पताल भारती "छिंदवाड़ा के तामिया तिपाखेड़ा से सनसनीखेज मामला! 3 महीने पहले आवारा कुत्ते ने 50 वर्षीय जगवती को काटा। परिवार ने झाड़-फूंक कराई, अब हालत गंभीर।महिला पानी देख भागती है, लोगों को काटने दौड़ती है। दामाद पूरन उइके 'व्यवहार कुत्ता जैसा हो गया!'परिजन तामिया अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर। डॉ. दिनेश पालस ने आज गुरुवार सुबह10 बजे बताया कि 'समय पर एंटी-रेबीज जरूरी, लापरवाही घातक कुत्ते काटे तो तुरंत घाव साफ कराएं। सावधानी बरतें!"1
- कुलबेहरा नदी घाट पर स्वच्छता प्रेमियों ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किया श्रमदान ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिक निगम एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 स्थित कुलबैहरा नदी घाट पर श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी घाट की स्वच्छता बनाए रखना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना था। जिसमें नगर निगम के सहायक यंत्री विवेक चौहान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, बादल भारद्वाज, स्वच्छता चैंपियन डॉ. मीरा पड़रकर, अलका शुक्ला, रवींद्र सिंह कुशवाहा, महेश बंदेवार, शैलेंद्र उजवने, स्वास्थ निरीक्षक अरुण गड़ेवाल, समाज सेवी कृपा शंकर यादव, कमलेश सूर्यवंशी नुपुर पवार एवं वंदना भटनागर के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सराहनीय योगदान रहा। अभियान में विशेष रूप से मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से ज्ञानेश्वरी महोबिया, शिखा बोपचे, रमेश द्विवेदी एवं राकेश स्थापक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने स्वच्छता सहित पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई एवं सभी से ग्रीष्मकाल में पशु पक्षियों के लिए दाना - पानी रखने की अपील की ओर श्रमदान करते हुए नदी घाट क्षेत्र की सफाई की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया सेवा सहकारी समिति के अन्तर्गत वसुंधरा वेयरहाउस गाजनडोह,पगारा सहकारी समिति,एवं कारीडोंगरी सेवा सहकारी समिति एवं झुर्रे सहकारी समिति में गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें किसानो को तिलक लगाकर,फुल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर एवं उपकरणों* की पुजा कर उपार्जन का कार्य शुरू किया गया,उपार्जन समिति विधानसभा प्रभारी के रुप अशवनी यदुवंशी को शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, सासंद श्री विवेक बंटी साहु जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संजय पटेल जी, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रधुवंशी जी* *एवं विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया जी के निर्देशन में हुआ*गेहूं उपार्जन के जिला प्रभारी अल्केश साव जी एवं जिला सहप्रभारी शैलेन्द्र रधुवंशी जी* *संरक्षण में*किया गया। *भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं उपार्जन केन्द्रो के विधानसभा *सहप्रभारी इन्द्रपाल साहु, परासिया सहकारी समिति के प्रभारी* *नरेश पटेल, सहप्रभारी विजय पटेल, चांदामेटा सोसायटी प्रभारी परसु यदुवंशी, भाजपा नेता हरि आठनकर श्याम श्रीवास , मधु पवार वीरेंद्र यादव , संदीप यदुवंशी, सहकारिता विस्तार अधिकारी कांबले जी, प्रबंधक विनोद राजपूत, पगारा सोसायटी प्रबंधक राजा विश्वकर्मा,कारीडोगंरी सोसायटी प्रबंधक संतोष भलावी,कृषि विस्तार अधिकारी डेहरिया जी, सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थिति हुए।1
- गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर चौरई नगर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। राम संकीर्तन ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्यों ने सामूहिक रूप से नर्मदा स्नान के लिए भव्य जत्था निकाला। यह चुनरी यात्रा नगर के जोड़ा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर माता मंदिर एवं बंजारी माता मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात यात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण किया और नर्मदा स्नान के लिए रवाना हुई।1
- #सफलता_की_कहानी पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर राजेश पटेल बने आत्मनिर्भर ➖➖ ‘गोमुख मिल्क’ ब्रांड बनाकर अन्य को दे रहे रोजगार ➖➖ #सिवनी / सिवनी जिले के सुदूर घंसौर अंचल के एक छोटे से गांव में रहने वाले राजेश पटेल की जिंदगी कभी बिल्कुल साधारण थी। हर सुबह वे जल्दी उठते, अपने पशुओं का दूध निकालते और उसे घर-घर जाकर बेचते। दिन भर की मेहनत के बाद भी जब उन्हें दूध का उचित मूल्य नहीं मिलता, तो मन में निराशा जरूर होती, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। राजेश अक्सर सोचते थे कि क्या उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सकता है? क्या वे अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं? इसी सवाल ने उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। एक दिन उनकी मुलाकात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों से हुई। बातचीत के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (#PMFME) योजना के बारे में जानकारी मिली। अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि यदि वे दूध का प्रसंस्करण कर उत्पाद तैयार करें, तो उन्हें ज्यादा लाभ मिल सकता है। राजेश ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और योजना के तहत आवेदन किया। विभाग ने हर कदम पर उनका साथ दिया। जल्द ही उन्हें एसबीआई घंसौर से 19.30 लाख रुपये का ऋण और 8.45 लाख रुपये का अनुदान मिला। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ था। अब राजेश ने अपने सपने को आकार देना शुरू किया। उन्होंने अपनी यूनिट में आधुनिक मशीनें लगाईं—बुल्क मिल्क कूलर, पाश्चुरीकरण मशीन, पनीर और खोवा बनाने की मशीन, और दूध पैकिंग मशीन। धीरे-धीरे उनका छोटा सा प्रयास एक व्यवस्थित व्यवसाय में बदलने लगा। अब वे सिर्फ दूध ही नहीं, बल्कि पनीर, खोवा, दही और घी जैसे कई उत्पाद तैयार करने लगे। उन्होंने अपने उत्पादों को एक पहचान देने के लिए “गोमुख मिल्क” नाम से ब्रांड भी शुरू किया। आकर्षक पैकेजिंग के साथ उनके उत्पाद अब बाजार में अलग पहचान बनाने लगे हैं। आज राजेश न सिर्फ खुद सफल हैं, बल्कि अपने आसपास के कई लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उनके साथ जुड़कर अन्य दुग्ध उत्पादक भी बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। राजेश पटेल की यह यात्रा बताती है कि बदलाव की शुरुआत एक छोटे से विचार से होती है। सही समय पर लिया गया निर्णय, निरंतर मेहनत और योजनाओं का सही उपयोग किसी भी साधारण जीवन को नई दिशा दे सकता है। घंसौर का यह युवा आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर पूरे क्षेत्र को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।1
- कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रथम पुण्यतिथि पर लिया1
- सनातन धर्म के लिए जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी महाराज का त्यागमय अवतार युगों युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा : राज गोस्वामी सिवनी. अधिवक्ता श्री राज गोस्वामी ने बताया कि सनातन धर्म को स्थापित एवं प्रतिष्ठित करने वाले, सनातन संस्कृति के विराट स्तंभ, चारो सिद्ध पीठों के संस्थापक, सनातन धर्म एवं गोस्वामी साम्प्रदाय के ध्वजा वाहक, अद्वैत वेदांत के प्रवर्तक भगवान जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य मे आज अधिवक्ता गणो द्वारा सिविल कोर्ट सिवनी प्राँगण मे स्थापित महाराजश्री की मनमोहक प्रतिमा की पूजन अर्चन कर उन्हें याद करते हुए शत् शत् नमन किया गया . श्री गोस्वामी ने बताया कि सनातन धर्म के लिए आपका त्यागमय अवतार युगों युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा । इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष रूद्रदेव राहंगडाले, प्रदीप वैस , वीरेन्द्र सोनकेसरिया, पूर्व सचिव दादू निखलेन्द्रनाथ सिह जी,निर्मल यादव, अवि यादव, राजेन्द्र सनोडिया, योगेन्द्र अवस्थी, हेमन्त मिश्रा , पूर्व सचिव राज गोस्वामी, अशोक कुशवाहा, शशिशंकर विश्वकर्मा, महेन्द्र हरिनखेड़े , संतोष श्रीवास गुड्डू, अभिषेक गोस्वामी, सत्येन्द्र ठाकुर, राकेश साहू, विजेन्द्र साहू, रोहित सिंह, तनिष्क शर्मा, शक्ति जाड़ेजा, ललित मालवी सहित अनेकों अधिवक्ता गणों मातृशक्ति की उपस्थिति रही।1
- पांढुर्णा। कलेक्टर श्री वशिष्ठ के कड़े निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार 22 अप्रैल को सौसर वृत्त के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गांबोडी, नवथल, उठेकाटा गोंदी और बागोड़ा ढाना क्षेत्रों में आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने नदी और नालों के किनारे दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है। इस सघन तलाशी अभियान के दौरान विभाग ने करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन और 80 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। मौके पर ही लाहन के सैंपल लिए गए और शेष भारी मात्रा में मिले लाहन को तुरंत नष्ट कर दिया गया। विभाग ने इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) च के तहत कुल 08 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए की गई इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के सी चौहान, जी एल मरावी, भारती गोंड और उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम समेत पूरी टीम शामिल रही। इसमें जीत सिंह धुर्वे, नरेंद्र कुमार नागेश, आनिकेत पटेल और कई आबकारी आरक्षकों के साथ होमगार्ड के जवानों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।4