Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ganesh pura Kaimara Kalan
Monu Rawat
Ganesh pura Kaimara Kalan
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Ganesh pura Kaimara Kalan1
- Post by Daulat singh Dhakar1
- नगर पालिका में यही पिकअप वाले सब्जी वाले ठेले को लगा देते हैं और जाम लग जाता है नगर पालिका कुछ ध्यान नहीं दे रही है हाथ पैर हाथ डालकर के सो रही है यह नगर पालिका भ्रष्टाचार बैठी है सफाई के नाम से भ्रष्टाचार1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- हिंडौन सिटी। शहर के अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्ध आश्रम मे राजस्थान पेंशनर्स मंच का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर शंकर लाल चतुर्वेदी ताली वालों ने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर एवं भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत कर होली मिलन समारोह की शुरुआत की। समारोह में महान संगीतज्ञ एवं कलाकार शंकर लाल चतुर्वेदी ताली वाले, आकाशवाणी कलाकार छैल बिहारी पाठक , मुकेश पाराशर अजय कुमार सोनी एवं राम सिंह ने होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। इस मौके पर मंच के सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी एन.जी. राम मीणा, सेवानिवृत्ति तहसीलदार महेश चंद जैन एवं रिटायर्ड प्रिंसिपल नेतराम सिंह बेनीवाल को सलाहकार नियुक्त किया है। नव नियुक्त सलाहकार मंडल का मंच के हिंडौन अध्यक्ष जेपी शर्मा सहित सभी सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा एग्रीकल्चर विभाग के संयुक्त निदेशक पद से रिटायर्ड हुए विशंभर दयाल शर्मा ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। जिनका अध्यक्ष एवं मंत्रिमंडल द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। संगठन ने मंच के सबसे वरिष्ठ, सदस्य शंकर लाल चतुर्वेदी, राधे श्याम वाडा वाले, हरिचरण लाल शर्मा स्काउट मास्टर, जगदीश प्रसाद गुप्ता, किरोड़ी लाल हवलदार का सम्मान कर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। होली मिलन समारोह के अवसर पर संगठन के सदस्य श्रीनिवास शर्मा ने ₹1100,लखन लाल कोटरा वालों ने₹1100,सुरेश चंद दत्तात्रेय ने ₹2100, भूर सिंह सांवरिया ने₹1100, धर्मचंद जैन निसूरा वालों ने ₹1100, डॉ शिव दत्त शर्मा आजीवन भामाशाह ने ₹2100, गणपत लाल शर्मा ने ₹1100 आजीवन भामाशाह वीर सिंह बेनीवाल, मुकेश पाराशर ने ₹500, राजस्थान पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष एवं आजीवन भामाशाह जेपी शर्मा का आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर वृद्ध आश्रम ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया। समारोह के समापन पर मंच के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी वृद्ध जनों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों की समस्याएं भी सुनी गई। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक धर्मराज जांगिड़, हरदयाल शर्मा, किरोड़ी सिंह हवलदार, नेतराम सिंह बेनीवाल, भूर सिंह सांवरिया सहित मंच के कई सदस्य मौजूद रहे।1
- Post by Girraj Kushwah1
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में उठाया सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक का मामला, JPC की मांग पर विधायकों ने किया वाकआउट,* मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित Adani Group के कोल ब्लॉक का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूर्ण मुआवजा नहीं दिया गया है तथा मुआवजा वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। सदन में उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि बाहरी लोगों को भी दी गई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15 लाख से ज्यादा तथा यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर लगभग 14 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की विधानसभा समिति (JPC) गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक के नाम पर अडानी को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रभावित लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पूरे प्रकरण की जांच पूरी नहीं होती, और सभी प्रभावितों को पूरा मुवावजा नहीं मिल जाता तब तक कोल ब्लॉक का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र का दौरा करने गया, तो उसे वहां जाने से रोका गया। हजारों पुलिसकर्मियों को लगाया गया। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं कांग्रेस विधायकों ने सदन में पूरे मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की। मांग स्वीकार नहीं किए जाने और सरकार से स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से वाकआउट किया।1
- हिंडौन करौली रोड अभय विद्या मंदिर से अब्दुल कलाम मूर्ति तिराहे तक हालत खराब रास्ते में जगह जगह बने गड्ढें डिवाइडर के लिए छोड़ी गई बीच की पट्टी भी खाई जैसी हो गई है। कई जगह सड़क जमीन से उभरकर पहाड़ जैसी बन गई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह रोड राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (RSRDC) और लोक निर्माण विभाग राजस्थान (PWD) के बीच जिम्मेदारी के विवाद में फंसी हुई है। दोनों विभाग एक-दूसरे का क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मरम्मत करने की मांग की है ताकि बड़ी दुर्घटना से पहले समाधान हो सके।4