logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिसौली में महिलाओं ने किया रक्तदान बदायूं। बिसौली के रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा बुधवार को स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर स्व. राजीव कुमार अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल ने फीता काटकर किया। प्रियंका गोयल ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को जीवन देता है, बल्कि यह समाज में एकता, सहयोग और संवेदना की भावना को भी बढ़ता है। ब्लड डोनेशन कैंप में हाजी बाबा खानकाह के सज्जादानशीन मो. सलीम साहब, प्रबंधक नन्हें मियां एवं डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग एवं सचिव मुदित अग्रवाल ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में आशा अग्रवाल, रजत अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, आद्या, राद्या, रोटेरियन सुभाष चन्द्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. प्रवीण शर्मा, विपिन अग्रवाल, आलोक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, देवेन्द्र चौहान, विनय शर्मा, डा. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, संदीप रस्तोगी, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रितु अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल समेत रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी सदस्य और मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

22 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

बिसौली में महिलाओं ने किया रक्तदान बदायूं। बिसौली के रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा बुधवार को स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर स्व. राजीव कुमार अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल ने फीता काटकर किया। प्रियंका गोयल ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को जीवन देता है, बल्कि यह समाज में एकता, सहयोग और संवेदना की भावना को भी बढ़ता है। ब्लड डोनेशन कैंप में हाजी बाबा खानकाह के सज्जादानशीन मो. सलीम साहब, प्रबंधक नन्हें मियां एवं डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग एवं सचिव मुदित अग्रवाल ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में आशा अग्रवाल, रजत अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, आद्या, राद्या, रोटेरियन सुभाष चन्द्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. प्रवीण शर्मा, विपिन अग्रवाल, आलोक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, देवेन्द्र चौहान, विनय शर्मा, डा. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, संदीप रस्तोगी, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रितु अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल समेत रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी सदस्य और मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं चौoशिव नारायण मैमोरियल इंटर कॉलेज कछला में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया बदायूं जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में एवं कैलाश घाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के सहयोग से चौoशिव नारायण मैमोरियल इंटर कॉलेज कछला में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ स्कूल के प्रबंधक द्वारा दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना ने अवगत कराया कि जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता अभियान सावन के पूरे पवित्र माह आयोजित किया जाएगा जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करना होगा तथा किसी भी प्रकार का कचरा पूजा सामग्री आदि मां गंगा में प्रवाहित नहीं की जानी चाहिए जनसहभागिता के माध्यम से ही गंगा स्वच्छता संभव है l कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण टीकाराम रजनीश अशोक संजू राहुल,उमेश दीक्षा यादव कोमल यादव ममता शाक्य अर्चना नरेश सक्सेना संजीव यादव आदि का अतुलनीय सहयोग रहा l
    1
    बदायूं चौoशिव नारायण मैमोरियल इंटर कॉलेज कछला में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया  


बदायूं  जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं  के तत्वावधान में एवं कैलाश घाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के सहयोग से चौoशिव नारायण मैमोरियल इंटर कॉलेज कछला में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया  अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ स्कूल के प्रबंधक द्वारा दिलाई गई  कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना ने अवगत कराया कि जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता अभियान सावन के पूरे पवित्र माह आयोजित किया जाएगा 
जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करना होगा तथा किसी भी प्रकार का कचरा पूजा सामग्री आदि मां गंगा में प्रवाहित नहीं की जानी चाहिए जनसहभागिता के माध्यम से ही गंगा स्वच्छता संभव है l  कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण  टीकाराम रजनीश अशोक संजू राहुल,उमेश दीक्षा यादव कोमल यादव ममता शाक्य अर्चना नरेश सक्सेना संजीव यादव आदि का अतुलनीय सहयोग रहा l
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भाजपा के शक्ति केंद्र का पठान टोला में नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने फीता काट कर कराया शुभारंभ उझानी (बदायूॅं) / भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र 'पठानटोला' की संयोजक रजिया अब्बासी के कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया गया। नगर मंडल उझानी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
    1
    भाजपा के शक्ति केंद्र का पठान टोला में नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने फीता काट कर कराया शुभारंभ 
उझानी (बदायूॅं) / भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र 'पठानटोला' की संयोजक  रजिया अब्बासी के कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया गया। नगर मंडल उझानी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिसौली में दिवंगत सपा नेता को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि बदायूं। बिसौली समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बिसौली के सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सतीश प्रेमी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समाज के गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। श्री प्रेमी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सादगी, ईमानदारी और संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। ऐसे महान नेताओं के आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर जयपाल सिंह यादव, कल्यान सिंह यादव, सुबोध यादव, गौरव प्रधान, कपिल देव, एड. राजीव यादव, शिवम यादव, राकेश यादव, राजेंद्र जाटव, रामनिवास यादव, मुकेश यादव, पाले अली, मेराज खान, सुनील कश्यप, अरविंद यादव, मनोज कुमार, मुकेश यादव, अभयराज सिंह जाटव, खेमवीर यादव, विकास यादव, अंकित यादव, अवनीश कुमार जाटव, रमन यादव, हरविन्द्र यादव, महिपाल जाटव, उमेश पाल जाटव आदि सपा कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।
    1
    बिसौली में दिवंगत सपा नेता को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बदायूं। बिसौली समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बिसौली के सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 
सतीश प्रेमी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समाज के गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। श्री प्रेमी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सादगी, ईमानदारी और संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। ऐसे महान नेताओं के आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर जयपाल सिंह यादव, कल्यान सिंह यादव, सुबोध यादव, गौरव प्रधान, कपिल देव, एड. राजीव यादव, शिवम यादव, राकेश यादव, राजेंद्र जाटव, रामनिवास यादव, मुकेश यादव, पाले अली, मेराज खान, सुनील कश्यप, अरविंद यादव, मनोज कुमार, मुकेश यादव, अभयराज सिंह जाटव, खेमवीर यादव, विकास यादव, अंकित यादव, अवनीश कुमार जाटव, रमन यादव, हरविन्द्र यादव, महिपाल जाटव, उमेश पाल जाटव आदि सपा कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इस्लामनगर में सिपाही पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार इस्लामनगर में सिपाही पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर दबंगई और मनमानी का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता पूजा पत्नी नीरज, निवासी चांदपुर निठाया हाल निवासी अनार वाली बगिया, कस्बा इस्लामनगर ने आरोप लगाया कि गांव के ही कन्हैया पुत्र रामपाल से उसके दस हजार रुपये उधार थे। जब वह रुपये वापस मांगने गई तो कन्हैया ने रुपये देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची तो वहां तैनात सिपाही काले ने दोनों पक्षों को बुलाया और थाने के बाहर चाय की दुकान पर बैठाकर जबरन समझौता करा दिया। आरोप है कि दस हजार रुपये की जगह केवल 4500 रुपये दिलाए गए और बाकी रुपये अपने पास रख लिए गए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो सिपाही ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और सिपाही के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
    1
    इस्लामनगर में सिपाही पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
इस्लामनगर में सिपाही पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर दबंगई और मनमानी का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता पूजा पत्नी नीरज, निवासी चांदपुर निठाया हाल निवासी अनार वाली बगिया, कस्बा इस्लामनगर ने आरोप लगाया कि गांव के ही कन्हैया पुत्र रामपाल से उसके दस हजार रुपये उधार थे। जब वह रुपये वापस मांगने गई तो कन्हैया ने रुपये देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज की।
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची तो वहां तैनात सिपाही काले ने दोनों पक्षों को बुलाया और थाने के बाहर चाय की दुकान पर बैठाकर जबरन समझौता करा दिया। आरोप है कि दस हजार रुपये की जगह केवल 4500 रुपये दिलाए गए और बाकी रुपये अपने पास रख लिए गए।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो सिपाही ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करने का भी आरोप लगाया।
पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और सिपाही के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 20 दिनों बाद भी नहीं चोरी खुलासा 🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8658252442 बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के मजरा गिरगिट नगला में करीब 20 दिन पहले हुई दो भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद प्रार्थना पत्र थाना हजरतपुर में दिया था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने जल्द भैंस बरामद कराने का आश्वासन देकर उससे अंगूठे का निशान भी ले लिया, लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में चोर मजबूत और पुलिस कमजोर नजर आ रही है। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 20 दिनों बाद भी नहीं  चोरी खुलासा 

🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोन 8658252442
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के मजरा गिरगिट नगला में करीब 20 दिन पहले हुई दो भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद प्रार्थना पत्र थाना हजरतपुर में दिया था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने जल्द भैंस बरामद कराने का आश्वासन देकर उससे अंगूठे का निशान भी ले लिया, लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में चोर मजबूत और पुलिस कमजोर नजर आ रही है।
फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं में चुनावी सरगर्मियां तेज, बिल्सी सीट पर दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता । बदायूं -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बिल्सी विधानसभा सीट पर भी कई दावेदार टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा से टिकट के दावेदार वीरेश कुमार भी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वीरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए करीब 185 टीमें तैयार की हैं, जो चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के 43 ग्राम प्रधानों से उनके व्यक्तिगत संपर्क हैं और वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वीरेश कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों की करीब 250 बेटियों की शादी में सहयोग किया है। उनके अनुसार, इस कार्य में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट से टिकट देता है, तो वे चुनाव जीतकर क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल बिल्सी विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे मैदान में उतारता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
    1
    बदायूं में चुनावी सरगर्मियां तेज, बिल्सी सीट पर दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता ।
बदायूं -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बिल्सी विधानसभा सीट पर भी कई दावेदार टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
इसी क्रम में भाजपा से टिकट के दावेदार वीरेश कुमार भी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वीरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए करीब 185 टीमें तैयार की हैं, जो चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं।
उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के 43 ग्राम प्रधानों से उनके व्यक्तिगत संपर्क हैं और वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
वीरेश कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों की करीब 250 बेटियों की शादी में सहयोग किया है। उनके अनुसार, इस कार्य में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं रखा गया।
उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट से टिकट देता है, तो वे चुनाव जीतकर क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का प्रयास करेंगे।
फिलहाल बिल्सी विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे मैदान में उतारता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं, इस्लामनगर। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, विमलेश (29 वर्ष), पत्नी अनिल, अपने घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान वह इंजन की बेल्ट में फंस गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बदायूं ताजा न्यूज़ की ओर से दिवंगत महिला को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
    1
    बदायूं, इस्लामनगर। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, विमलेश (29 वर्ष), पत्नी अनिल, अपने घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान वह इंजन की बेल्ट में फंस गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बदायूं ताजा न्यूज़ की ओर से दिवंगत महिला को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.