logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं चौoशिव नारायण मैमोरियल इंटर कॉलेज कछला में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया बदायूं जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में एवं कैलाश घाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के सहयोग से चौoशिव नारायण मैमोरियल इंटर कॉलेज कछला में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ स्कूल के प्रबंधक द्वारा दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना ने अवगत कराया कि जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता अभियान सावन के पूरे पवित्र माह आयोजित किया जाएगा जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करना होगा तथा किसी भी प्रकार का कचरा पूजा सामग्री आदि मां गंगा में प्रवाहित नहीं की जानी चाहिए जनसहभागिता के माध्यम से ही गंगा स्वच्छता संभव है l कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण टीकाराम रजनीश अशोक संजू राहुल,उमेश दीक्षा यादव कोमल यादव ममता शाक्य अर्चना नरेश सक्सेना संजीव यादव आदि का अतुलनीय सहयोग रहा l

4 hrs ago
user_अनुज कुमार सिहं तोमर
अनुज कुमार सिहं तोमर
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बदायूं चौoशिव नारायण मैमोरियल इंटर कॉलेज कछला में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया बदायूं जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में एवं कैलाश घाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के सहयोग से चौoशिव नारायण मैमोरियल इंटर कॉलेज कछला में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ स्कूल के प्रबंधक द्वारा दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना ने अवगत कराया कि जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता अभियान सावन के पूरे पवित्र माह आयोजित किया जाएगा जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करना होगा तथा किसी भी प्रकार का कचरा पूजा सामग्री आदि मां गंगा में प्रवाहित नहीं की जानी चाहिए जनसहभागिता के माध्यम से ही गंगा स्वच्छता संभव है l कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण टीकाराम रजनीश अशोक संजू राहुल,उमेश दीक्षा यादव कोमल यादव ममता शाक्य अर्चना नरेश सक्सेना संजीव यादव आदि का अतुलनीय सहयोग रहा l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी जनपद बदायूं के थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम कैली-इमलिया प्रहलादपुर हसनपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ सिद्ध बाबा मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर मंदिर का दान पात्र चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मंदिर से पावन मूर्तियां और घंटा चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और मंदिर परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। बदायूं ताजा न्यूज़ आपके लिए बदायूं और आसपास की हर बड़ी, सटीक और विश्वसनीय खबर सबसे पहले लेकर आता है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
    1
    बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश
बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी
जनपद बदायूं के थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम कैली-इमलिया प्रहलादपुर हसनपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ सिद्ध बाबा मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर मंदिर का दान पात्र चोरी कर ले गए।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मंदिर से पावन मूर्तियां और घंटा चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और मंदिर परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
बदायूं ताजा न्यूज़ आपके लिए बदायूं और आसपास की हर बड़ी, सटीक और विश्वसनीय खबर सबसे पहले लेकर आता है।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिसौली में महिलाओं ने किया रक्तदान बदायूं। बिसौली के रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा बुधवार को स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर स्व. राजीव कुमार अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल ने फीता काटकर किया। प्रियंका गोयल ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को जीवन देता है, बल्कि यह समाज में एकता, सहयोग और संवेदना की भावना को भी बढ़ता है। ब्लड डोनेशन कैंप में हाजी बाबा खानकाह के सज्जादानशीन मो. सलीम साहब, प्रबंधक नन्हें मियां एवं डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग एवं सचिव मुदित अग्रवाल ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में आशा अग्रवाल, रजत अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, आद्या, राद्या, रोटेरियन सुभाष चन्द्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. प्रवीण शर्मा, विपिन अग्रवाल, आलोक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, देवेन्द्र चौहान, विनय शर्मा, डा. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, संदीप रस्तोगी, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रितु अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल समेत रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी सदस्य और मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    बिसौली में महिलाओं ने किया रक्तदान
बदायूं। बिसौली के रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा बुधवार को स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर स्व. राजीव कुमार अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी।
रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल ने फीता काटकर किया। प्रियंका गोयल ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को जीवन देता है, बल्कि यह समाज में एकता, सहयोग और संवेदना की भावना को भी बढ़ता है। ब्लड डोनेशन कैंप में हाजी बाबा खानकाह के सज्जादानशीन मो. सलीम साहब, प्रबंधक नन्हें मियां एवं डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
इस दौरान कुल 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग एवं सचिव मुदित अग्रवाल ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में आशा अग्रवाल, रजत अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, आद्या, राद्या, रोटेरियन सुभाष चन्द्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. प्रवीण शर्मा, विपिन अग्रवाल, आलोक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, देवेन्द्र चौहान, विनय शर्मा, डा. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, संदीप रस्तोगी, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रितु अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल समेत रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी सदस्य और मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 20 दिनों बाद भी नहीं चोरी खुलासा 🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8658252442 बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के मजरा गिरगिट नगला में करीब 20 दिन पहले हुई दो भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद प्रार्थना पत्र थाना हजरतपुर में दिया था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने जल्द भैंस बरामद कराने का आश्वासन देकर उससे अंगूठे का निशान भी ले लिया, लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में चोर मजबूत और पुलिस कमजोर नजर आ रही है। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 20 दिनों बाद भी नहीं  चोरी खुलासा 

🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोन 8658252442
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के मजरा गिरगिट नगला में करीब 20 दिन पहले हुई दो भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद प्रार्थना पत्र थाना हजरतपुर में दिया था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने जल्द भैंस बरामद कराने का आश्वासन देकर उससे अंगूठे का निशान भी ले लिया, लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में चोर मजबूत और पुलिस कमजोर नजर आ रही है।
फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं में चुनावी सरगर्मियां तेज, बिल्सी सीट पर दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता । बदायूं -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बिल्सी विधानसभा सीट पर भी कई दावेदार टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा से टिकट के दावेदार वीरेश कुमार भी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वीरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए करीब 185 टीमें तैयार की हैं, जो चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के 43 ग्राम प्रधानों से उनके व्यक्तिगत संपर्क हैं और वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वीरेश कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों की करीब 250 बेटियों की शादी में सहयोग किया है। उनके अनुसार, इस कार्य में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट से टिकट देता है, तो वे चुनाव जीतकर क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल बिल्सी विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे मैदान में उतारता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
    1
    बदायूं में चुनावी सरगर्मियां तेज, बिल्सी सीट पर दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता ।
बदायूं -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बिल्सी विधानसभा सीट पर भी कई दावेदार टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
इसी क्रम में भाजपा से टिकट के दावेदार वीरेश कुमार भी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वीरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए करीब 185 टीमें तैयार की हैं, जो चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं।
उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के 43 ग्राम प्रधानों से उनके व्यक्तिगत संपर्क हैं और वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
वीरेश कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों की करीब 250 बेटियों की शादी में सहयोग किया है। उनके अनुसार, इस कार्य में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं रखा गया।
उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट से टिकट देता है, तो वे चुनाव जीतकर क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का प्रयास करेंगे।
फिलहाल बिल्सी विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे मैदान में उतारता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं : दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल अवैध तमंचा सहित एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार बदायूं : जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनी नगला में शराब पीने के बाद हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नन्हे नामक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान 18 वर्षीय रीना, पुत्री सुखपाल, गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घायल रीना को तत्काल दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के संबंध में सुखपाल की तहरीर पर पुलिस ने नन्हे और जगतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई करते हुए आरोपी जगतपाल को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी नन्हे की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    1
    बदायूं : दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल 
अवैध तमंचा सहित एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार 
बदायूं : जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनी नगला में शराब पीने के बाद हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नन्हे नामक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के बीच फायरिंग हो गई।
फायरिंग के दौरान 18 वर्षीय रीना, पुत्री सुखपाल, गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घायल रीना को तत्काल दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के संबंध में सुखपाल की तहरीर पर पुलिस ने नन्हे और जगतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई करते हुए आरोपी जगतपाल को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी नन्हे की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बदायूँ कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर बदायूँ कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर बदायूँ: बदायूँ कचहरी परिसर से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सिविल लाइन में लिखित प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और बाइक की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। ADM ऑफिस के पास से हुई चोरी बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैन निवासी विजय सिंह पुत्र मदन लाल ने बताया कि वह 6 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे किसी काम से बदायूँ कचहरी आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या- UP 24 Q 3504), जो सूरजपाल सिंह के नाम पर पंजीकृत है, को ए०डी०एम० ऑफिस के बराबर में खड़ा किया और अपने वकील के पास चले गए। खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग पीड़ित के अनुसार, दोपहर लगभग 12:48 बजे जब वह काम निपटाकर वापस लौटे, तो मौके से मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पीड़ित ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामला दर्ज कर चोरी हुई मोटरसाइकिल को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।
    1
    बदायूँ कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर
बदायूँ कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर
बदायूँ:
बदायूँ कचहरी परिसर से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सिविल लाइन में लिखित प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और बाइक की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।
ADM ऑफिस के पास से हुई चोरी
बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैन निवासी विजय सिंह पुत्र मदन लाल ने बताया कि वह 6 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे किसी काम से बदायूँ कचहरी आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या- UP 24 Q 3504), जो सूरजपाल सिंह के नाम पर पंजीकृत है, को ए०डी०एम० ऑफिस के बराबर में खड़ा किया और अपने वकील के पास चले गए।
खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग
पीड़ित के अनुसार, दोपहर लगभग 12:48 बजे जब वह काम निपटाकर वापस लौटे, तो मौके से मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पीड़ित ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामला दर्ज कर चोरी हुई मोटरसाइकिल को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार
बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • बदायूं : चारा कुटी मशीन में फंसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम, थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ओईया की है घटना बदायूं | जनपद के थाना इस्लामनगर में गुरुवार की सुबह ओईया गांव में एक महिला की कुटी मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इस्लामनगर के गांव ओईया में एक परिवार में 28 बर्षीय महिला विमलेश अपने ही घर में जानवरों के खाने के लिए घर में ही लगी कुटी मशीन से चारा काटने गई घर में लगे इंजन से चारा कुटी मशीन चालू की और चारा काटना शुरु कर दिया बताया जाता है कि अचानक चारा काट रही महिला विमलेश का हाथ चारा कुटी मशीन के अंदर चला गया तब विमलेश ने चीत्कार करते हुए परिवार वालों को आवाज लगाई। महिला द्वारा चीख चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि विमलेश खून से लथपथ पड़ी है परिजनों ने उसे हिलाया डुलाया तो उन्हें जानकारी हुई कि महिला की मौत हो चुकी है महिला की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    बदायूं : चारा कुटी मशीन में फंसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम, थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ओईया की है घटना
बदायूं | जनपद के थाना इस्लामनगर में गुरुवार की सुबह ओईया गांव में एक महिला की कुटी मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इस्लामनगर के गांव ओईया में एक परिवार में 28 बर्षीय महिला विमलेश अपने ही घर में जानवरों के खाने के लिए घर में ही लगी कुटी मशीन से चारा काटने गई घर में लगे इंजन से चारा कुटी मशीन चालू की और चारा काटना शुरु कर दिया 
बताया जाता है कि अचानक चारा काट रही महिला विमलेश का हाथ चारा कुटी मशीन के अंदर चला गया तब विमलेश ने चीत्कार करते हुए परिवार वालों को आवाज लगाई। महिला द्वारा चीख चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि विमलेश खून से लथपथ पड़ी है परिजनों ने उसे हिलाया डुलाया तो उन्हें जानकारी हुई कि  महिला की मौत हो चुकी है   महिला की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.