Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर नगर की धामिन की बगिया क्षेत्र में गुरुवार शाम 04 बजे राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा किया। टीम ने आरिफ मंसूरी के ठिकाने पर दबिश दी, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस भरने का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से आंशिक रूप से भरे हुए 4 गैस सिलेंडर एवं 3 गैस रिफिलिंग मशीनें जब्त की गईं। अधिकारियों के अनुसार यह गतिविधि बिना किसी वैध अनुमति के संचालित की जा रही थी, जो सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद खतरनाक है। छापामारी के दौरान नायब तहसीलदार गेंदा लाल भारती एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई उनकी निगरानी में संपन्न हुई। फिलहाल संबंधित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
Shahid Qureshi
भांडेर नगर की धामिन की बगिया क्षेत्र में गुरुवार शाम 04 बजे राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा किया। टीम ने आरिफ मंसूरी के ठिकाने पर दबिश दी, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस भरने का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से आंशिक रूप से भरे हुए 4 गैस सिलेंडर एवं 3 गैस रिफिलिंग मशीनें जब्त की गईं। अधिकारियों के अनुसार यह गतिविधि बिना किसी वैध अनुमति के संचालित की जा रही थी, जो सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद खतरनाक है। छापामारी के दौरान नायब तहसीलदार गेंदा लाल भारती एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई उनकी निगरानी में संपन्न हुई। फिलहाल संबंधित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भाण्ड़ेर अनुविभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जा रही है। भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ने गुरुवार शाम 04 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अनुभाग भाण्ड़ेर अंतर्गत नामांतरण, बटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 02 अप्रैल 2026 तक नामांतरण के 367, बटवारा के 50 तथा सीमांकन के 2 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति 43.40 प्रतिशत रही है, जिसे और बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। सोनाली राजपूत ने यह भी बताया कि मार्च माह में चैत्र नवरात्रि, ईद-उल-फितर और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के मार्गदर्शन में भाण्ड़ेर क्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।1
- कल्लू पार्षद के समर्थकों में नाराजगी कलेक्ट्रेट का घेराव हाईवे पर जाम1
- दतिया। भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या के बाद परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में परिजनों और समर्थकों ने न्यू कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि मृतक के परिवार और इस मामले के गवाहों को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना किसी दबाव के न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने मृतक पार्षद की पत्नी और बच्चों के लिए आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। काफी देर तक बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद परिजन न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रशासन ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। वहीं, इस हत्याकांड के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।1
- Post by Lakshya News tv1
- विद्युत विभाग की मनमानी, नलजल योजना का कार्य ठप फिर भी ग्राम पंचायतों में आ रहा बिल, सरपंच एवं आम पब्लिक की बिजली बिलों से बड़ी परेशानी.... इन दिनों आम पब्लिक भारी परेशानी में हैं, परेशानी का कारण हैं बिजली बिल, न कनेक्शन, न बिजली का उपयोग फिर भी आ रहा है विद्युत विभाग का मनमाना बिल1
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- झाँसी पुलिस का धांसू एक्शन! साइबर ठगों की कमर तोड़ी, 4.75 लाख रुपये वापस जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर और साइबर सेल ने वो कर दिखाया, जो हर पीड़ित चाहता है – ठगी की पूरी रकम वापस! सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि तेज़ और सटीक एक्शन लेते हुए पुलिस ने ₹4,75,146 की रकम वापस कराकर मिसाल कायम की है। ये सिर्फ रिकवरी नहीं, बल्कि झाँसी पुलिस की काबिलियत, मेहनत और जनता के प्रति समर्पण का जीता-जागता उदाहरण है साइबर ठगों को साफ संदेश – अब बचना मुश्किल है! पीड़ितों की मुस्कान ही पुलिस की सबसे बड़ी जीत है… सलाम है ऐसी ईमानदार और तेज़ तर्रार टीम को! Rashid pathan 63941312211
- भांडेर नगर की धामिन की बगिया क्षेत्र में गुरुवार शाम 04 बजे राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा किया। टीम ने आरिफ मंसूरी के ठिकाने पर दबिश दी, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस भरने का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से आंशिक रूप से भरे हुए 4 गैस सिलेंडर एवं 3 गैस रिफिलिंग मशीनें जब्त की गईं। अधिकारियों के अनुसार यह गतिविधि बिना किसी वैध अनुमति के संचालित की जा रही थी, जो सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद खतरनाक है। छापामारी के दौरान नायब तहसीलदार गेंदा लाल भारती एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई उनकी निगरानी में संपन्न हुई। फिलहाल संबंधित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।1