Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rohit Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इटावा जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पीड़ित के 90,556 रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह धनराशि पीड़ित को लौटाई। मामला व्हाट्सएप्प पर प्राप्त एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने से जुड़ा है, जिसके जरिए ठगों ने यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल ली थी। घटना के अनुसार, बसरेहर थाना क्षेत्र के अह्लादपुर अभिनयपुर पाठकपुर निवासी पुष्कर तिवारी के व्हाट्सएप्प पर 19 फरवरी 2026 को ‘शादी निमंत्रण’ नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई। अनजाने में फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 98,000 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में टीम ने बैंक अधिकारियों और पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 फरवरी 2026 को 90,556 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। अपने रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इटावा पुलिस और साइबर सेल टीम की सराहना की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।1
- Post by Rohit Kumar1
- maa 👑 kali 🙏🚩 Divy Darbar maa 👑 Kali ka Aashirwad dhumanpura Etawah1
- इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दी गयी बाइट।1
- 10 sal se pending pada hua hai koi bhi Pradhan isko karva nahin raha hai1
- जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट व फायरिंग का आरोप, थाने में तहरीर। जसवंतनगर/इटावा। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाना जसवंतनगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला इंछा गांव निवासी प्रियंका यादव पत्नी आधार यादव उर्फ जितेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे दो नामजद आरोपी अपने दो दर्जन से अधिक अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। पीड़िता के अनुसार, इसकी सूचना उनके जेठ सुनील कुमार को मिली, जिन्होंने उनके पति आधार यादव को मौके पर बुलाया। पति आधार यादव, भतीजे नितिन व शीपू सहित अन्य परिजन जब मौके पर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। घटना में आधार यादव घायल हो गए, जिन्हें परिजनों द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के गांव केस्त के समीप सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट और हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला इंछा निवासी प्रियंका यादव पत्नी आधार यादव उर्फ जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कटहरी निवासी आशू भदौरिया पुत्र जमादार सिंह और कैस्त निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र गजाधर सिंह अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर उक्त जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। पीड़िता के अनुसार सूचना मिलने पर उनके पति आधार यादव परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना में आधार यादव घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग यादव को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में सामने आया कि विवादित भूमि सरकारी है तथा इस संबंध में उच्च न्यायालय में चल रहा मामला पूर्व में खारिज हो चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Rohit Kumar1