Shuru
Apke Nagar Ki App…
मछली शहर चुंगी चौराहे के पास की पेट्रोल टंकी पर दो दिन पहले बहुत अफरा तफरी का माहौल था लेकिन आज बड़ी शांति का माहौल है
Suryaprakash maurya
मछली शहर चुंगी चौराहे के पास की पेट्रोल टंकी पर दो दिन पहले बहुत अफरा तफरी का माहौल था लेकिन आज बड़ी शांति का माहौल है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में घायल हुआ गोवध कांड का आरोपी, फायरिंग के बाद दबोचा गया शातिर* आजमगढ़ जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध कांड में वांछित एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। थाना बिलरियागंज क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। यह पूरा मामला ग्राम इमलीपुर का है, जहां 17 मार्च 2026 को एक खेत में प्रतिबंधित पशु की मुंडी और खाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तबरेज समेत उसके साथियों सलमान, सरफराज और मेराज का नाम सामने आया, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। 27/28 मार्च की रात पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश और चेकिंग में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त तबरेज जलालुद्दीन पट्टी मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद जब वह नहीं रुका, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिन्दा मिस कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोवध की घटनाओं को अंजाम देता था। 16/17 मार्च की रात भी सभी ने मिलकर ग्राम इमलीपुर में एक प्रतिबंधित पशु को चोरी कर उसका वध किया और पहचान छिपाने के लिए मुंडी व खाल को खेत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसके फरार साथियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Dharmendra Giri1
- Post by Anupam tiwari1
- पेट्रोल टंकी पर लगी लंबी लाइन जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र कें घनश्यामपुर बाजार के पास स्थित देवरामपुर पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है लोग अपवाहों के चलते भारी संख्या में पेट्रोल भरवा रहे हैं1
- Post by Kayum Gyanpur3
- डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने का दिया निर्देश --------------------- दिनांक 28 मार्च 2026 प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता-विपक्षी पक्ष दोनों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना परिसर के सामने खड़ी जब्त/निष्प्रयोज्य वाहनों को अन्य स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे। -------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित2
- Post by Suryaprakash maurya1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Anupam tiwari1