Shuru
Apke Nagar Ki App…
राधारसिक बिहारी मंदिर रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार राधा रसिक बिहारी जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करें हरिद्वार में राधा रसिक बिहारी जी सबकी मनोकामना पूरी करते हैं
श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर
राधारसिक बिहारी मंदिर रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार राधा रसिक बिहारी जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करें हरिद्वार में राधा रसिक बिहारी जी सबकी मनोकामना पूरी करते हैं
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- वाहन चोरों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता और रात में चल रही सघन चेकिंग अभियान ने चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 🔹 तीन आरोपित गिरफ्तार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी में शामिल तीन आरोपितों को धर दबोचा। 🔹 02 मोटरसाइकिल बरामद आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 🔹 रात की चेकिंग बनी जाल रात के समय चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि नजर आई, जिसके बाद घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को पकड़ लिया गया। ⚠️ कानून से नहीं बच पाया रास्ता चोरी की बाइक पर फर्राटा भर रहे आरोपितों को लगा कि वे बच निकलेंगे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। 👉 हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है। 📢 A BHARAT NEWS10 "सबसे पहले आपकी आवाज"1
- राधा रसिक बिहारी जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करें हरिद्वार में राधा रसिक बिहारी जी सबकी मनोकामना पूरी करते हैं1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों/वाहन चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु थाना प्रभारी थाना सिडकुल को निर्देशित किया गया। उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया,गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक- 09/04/26 को टीम द्वारा वाहन चोरी की बरामदगी हेतु पुलिस टीम थाना क्षेत्र में रात्रि चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति मामूर थे तो दौरान चैकिंग IMC चौक के पास आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग एक मोटर साइकिल आती दिखाई दी जिस पर तीन लोग सवार थे जिसको रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर वापस पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। जिसे चैकिंग के दौरान पकड़ लिया गया पकड़े जाने पर उसने अपना नाम 1. जितिन पुत्र तेजपाल 2. दीपक सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना 3. सचिन पुत्र पंकज गुप्ता बताया। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा एक और मोटरसाइकिल भी चोरी करना बताया जिसको हम लोग चला रहे थे बरामद की गई। *नाम पता आरोपित* 1. जितिन पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम रेतोशिया थाना पिशामा जनपद सीतापुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद जनपद हरिद्वार। 2. दीपक सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना निवासी ग्राम धर्माखेड़ा कोतवाली मैगल गंजखीरी जनपद लखीमपुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद सिडकुल जनपद हरिद्वार। 3. सचिन पुत्र पंकज गुप्ता निवासी यादव मोहल्ला निकट शिव मंदिर मैगल गंजखीरी थाना मैगल गंजखीरी जनपद लखीमपुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। *बरामदगी* दो मोटरसाइकिल बरामद 1. चेसिस नंबर MBLHAW121MH20579. (थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 धारा 303 बीएनएस से संबंधित) 2. चेचिस नंबर MBLHA10A3EHH19065(थाना बहादराबाद पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 79/ 2026 धारा 303(2)) *पुलिस टीम सिडकुल* 1. SO. सिडकुल अजय शाह 2. वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास 1. उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान 2. हेड कां0कुलदीप बगासी 3. कां0 मनीष कुमार 4. कां0हरि सिंह1
- हर की पौड़ी पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हुई भगदड़ एवं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ मच गई तथा भीमगौड़ा रेलवे टनल पर भारी वर्षा के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनें बाधित होने एवं अपर बाजार में बम विस्फोट की अफ़वाह फैलने की घटना, पंतद्वीप पार्किंग में अत्यधिक भीड़ होने के कारण तथा विष्णु घाट पर भारी वर्ष के कारण टिहरी बांध से अत्यधिक मात्रा में जल छोड़ने की घटना से हुए अफरातफरी से भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की नदी में बहने की सूचना की घटना पर आपदा प्रबंधन टीम राहत एव बचाव कार्य के लिए मौके पर है तथा राहत एव बचाव कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किसी भी जानकारी के लिए आपदा कंट्रोल रूम का नंबर जारी किए गए है,कोई भी व्यक्ति इन आपातकालीन नंबरों पर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। जारी किए गए नंबर निम्नवत है--है हरिद्वार कंट्रोल रूम के नंबर -01334 223999, 1077(टोल फ्री नंबर),9528250926, 9068197350,7055258800, पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार- 01334 265876, 100,102 तहसील कंट्रोल रूम हरिद्वार - 9719139903 भीमगोड़ा बैराज कंट्रोल रूम हरिद्वार-- 01334 226034, 9410561166 इस दूरभाष एवं मोबाइल नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।1
- Post by Om tv haridwar (पं. पवन शास्त्1
- वाइट हाउस की Press Secretary ने किया बड़ा खुलासा ईरान हो गया हैरान1
- चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर ‘औपचारिक कार्रवाई’!, अधिकारी हटाते हैं, पांच मिनट बाद फिर सज जाती हैं दुकानें — कानून का खुला मजाक चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर ‘औपचारिक कार्रवाई’! अधिकारी हटाते हैं, पांच मिनट बाद फिर सज जाती हैं दुकानें — कानून का खुला मजाक श्रद्धालुओं की सुरक्षा से बड़ा क्या है ‘फाइलों का खेल’? हरिद्वार। चारधाम यात्रा का शुभारंभ कुछ ही दिनों में होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से होकर गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के लिए निकलेंगे। ऐसे में प्रशासन और नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने का दावा किया जा रहा है। ब्रह्मपुरी रोड़ी बेलवाला से लेकर सिंहद्वार तक अधिकारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर अभियान चला रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कार्रवाई के कुछ ही मिनटों बाद वही अतिक्रमण फिर से खड़ा हो जाता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभाकर फाइलें पूरी करने में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। शताब्दी पुल पर फिर वही खतरा मंडरा रहा हरिद्वार का शताब्दी पुल वह स्थान है, जहां 1996 की सोमवती अमावस्या पर एक भीषण हादसा हुआ था और दर्जनों श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन इस क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा। लेकिन आज भी पुल के दोनों ओर नीचे फड़ लगाकर दुकानें सजी हुई हैं। भीड़ के समय यह स्थान फिर से खतरे का केंद्र बन सकता है। सवाल यह है कि जब इतिहास इतना बड़ा सबक दे चुका है, तो फिर प्रशासन की आंखें क्यों बंद हैं? विकलांग श्रद्धालुओं का रैंप बना अवैध पार्किंग स्थल हर की पौड़ी क्षेत्र में विकलांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया रैंप आज अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुका है। इस रैंप पर दोनों ओर अवैध रूप से दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं के लिए चलना तक मुश्किल हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई यह सुविधा अब अवैध पार्किंग में तब्दील हो चुकी है, लेकिन इसे हटाने वाला शायद ही कोई जिम्मेदार अधिकारी दिखाई देता है। सुभाष घाट और हर की पौड़ी पर अवैध फड़ों की भरमार हरिद्वार के प्रमुख तीर्थ स्थलों सुभाष घाट और हर की पौड़ी पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां बड़ी संख्या में फड़ लगाकर दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे घाटों की व्यवस्था और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। इतना ही नहीं, हर की पौड़ी पर प्रतिबंध के बावजूद सैकड़ों अवैध फूल-फरोशी के ठेले खुलेआम लगे हुए हैं। कानून स्पष्ट रूप से इन गतिविधियों पर रोक लगाता है, लेकिन हकीकत में कानून का खुला उल्लंघन देखने को मिल रहा है। भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, फिर भी हर की पौड़ी पर भीख का सिलसिला जारी हर की पौड़ी क्षेत्र में भिक्षावृत्ति पर कानूनी प्रतिबंध है, फिर भी यहां बड़ी संख्या में भिखारी खुलेआम श्रद्धालुओं से भीख मांगते दिखाई देते हैं। प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह सब दिन-दहाड़े चलता रहता है, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर इन नियमों का पालन कौन कराएगा? अभियान या सिर्फ दिखावा? सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासन अतिक्रमण हटाने का दावा करता है, तो फिर अभियान खत्म होते ही वही अतिक्रमण वापस कैसे खड़ा हो जाता है? जैसे ही अधिकारी अतिक्रमण हटाकर आगे बढ़ते हैं, पीछे से वही दुकानें फिर से लग जाती हैं। ऐसे में यह अभियान केवल दिखावे और औपचारिकता तक सीमित नजर आता है। चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन की परीक्षा चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन अगर शताब्दी पुल, सुभाष घाट और हर की पौड़ी जैसे प्रमुख स्थानों पर ही अतिक्रमण और अव्यवस्था बनी रहे, तो यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। अब सवाल यही है कि क्या प्रशासन वास्तव में इस समस्या का समाधान करेगा या फिर यह अभियान भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा? क्योंकि अंततः आस्था की इस नगरी की रक्षा का उत्तरदायित्व भी प्रशासन पर ही है — और इसका साक्षी स्वयं मां गंगा हैं। — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़, हरिद्वार ✍️4
- मां चंडिका ने दिया आशीर्वाद1