logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ज्वालामुखी में युवक से 7 ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज । ज्वालामुखी पुलिस ने “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। 13 मार्च 2026 को गश्त के दौरान पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम ने करण सिंह (22), पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी वार्ड नंबर-3, डाकघर ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

on 13 March
user_SHARMA AS
SHARMA AS
its A Digital news website and web tv कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
on 13 March
34fc4fae-90ae-4ebb-b95b-76e10a7fd4c2

ज्वालामुखी में युवक से 7 ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज । ज्वालामुखी पुलिस ने “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। 13 मार्च 2026 को गश्त के दौरान पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम ने करण सिंह (22), पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी वार्ड नंबर-3, डाकघर ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रिवालसर बैसाखी मेला 2026 का भव्य आगाज | शोभायात्रा, नगर कीर्तन में उमड़ी भीड़ | संजीव गुलेरिया LIVE
    1
    रिवालसर बैसाखी मेला 2026 का भव्य आगाज | शोभायात्रा, नगर कीर्तन में उमड़ी भीड़ | संजीव गुलेरिया LIVE
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Har har Mahadev 🌹🙏
    1
    Har har Mahadev 🌹🙏
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एक नंबर का मटेरियल सड़क के काम में
    1
    एक नंबर का मटेरियल सड़क के काम में
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Haroli, Una•
    22 hrs ago
  • Small space, big style. Watch this compact kitchen come to life in 3D — smart storage, sleek finishes, and a design that maximizes every inch. Perfect for modern apartments where functionality meets aesthetics. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Small space, big style. Watch this compact kitchen come to life in 3D — smart storage, sleek finishes, and a design that maximizes every inch. Perfect for modern apartments where functionality meets aesthetics.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • सरकाघाट के गोपालपुर में राह चलती एक छात्रा को दराट दे हमला कर इस व्यक्ति ने सिर धड़ से अलग कर मार दिया था। जिसे सथानीय लोगो ने थोड़ी दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
    1
    सरकाघाट के गोपालपुर में राह चलती एक छात्रा को दराट दे हमला कर इस व्यक्ति ने सिर धड़ से अलग कर मार दिया था। जिसे सथानीय लोगो ने थोड़ी दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • विधायक विवेक शर्मा बोले,किसानों के खेतों तक पहुंचा सिंचाई का पानी, किसान प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक पर दें विशेष बल बोले,मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के किसानों का साकार हुआ सिंचाई का सपना,अब होगी आर्थिकी मजबूत बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समूरकलां में किसानों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-II के तहत 81.92 लाख रुपये की लागत से सिंचाई एवं कृषि विकास योजना का विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यातिथि शिरकत करके विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर नल, हर नल जल योजना के बाद अब कुटलैहड़ के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और खेती को नई दिशा मिलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया तथा उपस्थित किसानों और स्थानीय लोगों को इस योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के किसान सिंचाई सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें वर्षा आधारित खेती पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इस परियोजना के शुरू होने से किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और उनकी फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद और दूरदर्शी सोच के कारण ही आज किसानों की भूमि सिंचाई का सपना साकार हो पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत गांव में सिंचाई सुविधा का व्यापक विकास किया जाएगा। इसके साथ ही सोलर फोटो वोल्टिक इकाई की स्थापना, सोलर बाड़ लगाना, कृषि सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर को बढ़ावा दिया जाएगा। इन आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें किसान,ताकि जहरीली फसलों से मिले छुटकारा, विधायक विवेक शर्मा ने प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि किसान रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की लागत भी कम होती है और उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त होती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही प्राकृतिक खेती योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने खेतों में इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से ग्राम पंचायत समूरकलां के लगभग 156 किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा तथा करीब 17.10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को वर्ष भर खेती करने का अवसर मिलेगा और वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सब्जियां, फल एवं अन्य नकदी फसलों की खेती भी कर सकेंगे। इससे उनकी आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से परियोजना के तहत किसानों को कृषि मशीनरी के उपयोग, फसल विविधीकरण तथा आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब किसान नई तकनीकों को अपनाएंगे, तभी कृषि क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा। किसानों की भूमि समतल और उपजाऊ बनाने के लिए सरकार दे रही मदद, उन्होंने यह भी कहा कि कृषि सड़कों के सुदृढ़ीकरण से किसानों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। पहले जहां किसानों को खराब रास्तों के कारण अपनी उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब बेहतर सड़कों के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार की योजनाएं लाई जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करना है, ताकि लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान स्थानीय किसानों ने भी इस परियोजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि लंबे समय से वे सिंचाई सुविधा की मांग कर रहे थे। अब इस योजना के शुरू होने से उन्हें अपनी फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे उनकी मेहनत रंग लाएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। किसानों ने विधायक विवेक शर्मा तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। ग्राम पंचायत समूरकलां में शुरू की गई यह सिंचाई एवं कृषि विकास परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से जहां एक ओर किसानों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। यह रहे उपस्थित, इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार,खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा कृषि अधिकारी सतपाल धीमान जल शक्ति विभाग मंडल थानाकला एक्सियन हरभजन सिंह एसडीओ कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका केवल कृष्ण शर्मा राम किशन शर्मा,अजय भारती सत्या देवी जोगेंद्र देव आर्य सहित सेकंडों की संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    1
    विधायक विवेक शर्मा बोले,किसानों के खेतों तक पहुंचा सिंचाई का पानी, किसान प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक पर दें विशेष बल
बोले,मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के किसानों का साकार हुआ सिंचाई का सपना,अब होगी आर्थिकी मजबूत
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समूरकलां में किसानों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-II के तहत 81.92 लाख रुपये की लागत से सिंचाई एवं कृषि विकास योजना का विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यातिथि शिरकत करके विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर नल, हर नल जल योजना के बाद अब कुटलैहड़ के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और खेती को नई दिशा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया तथा उपस्थित किसानों और स्थानीय लोगों को इस योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के किसान सिंचाई सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें वर्षा आधारित खेती पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इस परियोजना के शुरू होने से किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और उनकी फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद और दूरदर्शी सोच के कारण ही आज किसानों की भूमि सिंचाई का सपना साकार हो पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत गांव में सिंचाई सुविधा का व्यापक विकास किया जाएगा। इसके साथ ही सोलर फोटो वोल्टिक इकाई की स्थापना, सोलर बाड़ लगाना, कृषि सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर को बढ़ावा दिया जाएगा। इन आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें किसान,ताकि जहरीली फसलों से मिले छुटकारा,
विधायक विवेक शर्मा ने प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि किसान रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की लागत भी कम होती है और उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त होती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही प्राकृतिक खेती योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने खेतों में इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना से ग्राम पंचायत समूरकलां के लगभग 156 किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा तथा करीब 17.10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को वर्ष भर खेती करने का अवसर मिलेगा और वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सब्जियां, फल एवं अन्य नकदी फसलों की खेती भी कर सकेंगे। इससे उनकी आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से परियोजना के तहत किसानों को कृषि मशीनरी के उपयोग, फसल विविधीकरण तथा आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब किसान नई तकनीकों को अपनाएंगे, तभी कृषि क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा।
किसानों की भूमि समतल और उपजाऊ बनाने के लिए सरकार दे रही मदद,
उन्होंने यह भी कहा कि कृषि सड़कों के सुदृढ़ीकरण से किसानों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। पहले जहां किसानों को खराब रास्तों के कारण अपनी उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब बेहतर सड़कों के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
उन्होंने उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार की योजनाएं लाई जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करना है, ताकि लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान स्थानीय किसानों ने भी इस परियोजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि लंबे समय से वे सिंचाई सुविधा की मांग कर रहे थे। अब इस योजना के शुरू होने से उन्हें अपनी फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे उनकी मेहनत रंग लाएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। किसानों ने विधायक विवेक शर्मा तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। ग्राम पंचायत समूरकलां में शुरू की गई यह सिंचाई एवं कृषि विकास परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से जहां एक ओर किसानों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
यह रहे उपस्थित,
इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार,खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा कृषि अधिकारी सतपाल धीमान जल शक्ति विभाग मंडल थानाकला एक्सियन हरभजन सिंह एसडीओ कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका केवल कृष्ण शर्मा राम किशन शर्मा,अजय भारती सत्या देवी जोगेंद्र देव आर्य सहित सेकंडों की संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मंडी में लड़की के हत्यारे को ग्रामीणों ने पीटा*
    1
    *मंडी में लड़की के हत्यारे को ग्रामीणों ने पीटा*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “मुख्यमंत्री कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा, बेलगाम अफसरशाही—चेस्टर हिल विवाद ने कांग्रेस सरकार की सच्चाई उजागर की”: त्रिलोक जमवाल “अफसरों की आपसी लड़ाई से शासन हुआ बेपटरी, भाजपा को गाली नहीं—भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करे सरकार” बिलासपुर, भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने चेस्टर हिल विवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता अपने चरम पर है और मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारियों के बीच खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि सरकार के भीतर समन्वय पूरी तरह खत्म हो गया है और शासन व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है। जमवाल ने कहा कि चेस्टर हिल प्रकरण ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में नियमों और कानूनों की खुलेआम अनदेखी की गई और सत्ता के संरक्षण में फैसले लिए गए। “जब सरकार के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हों, तो यह साफ संकेत है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है,” उन्होंने कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है, जहां अधिकारी एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से खड़े हो गए हैं। यह केवल व्यक्तिगत मतभेद नहीं, बल्कि सरकार की विफल नीतियों और नेतृत्व की कमजोरी का परिणाम है। “आज स्थिति यह है कि सरकार खुद ही अपने फैसलों पर सवाल खड़े कर रही है, जिससे प्रदेश की छवि देशभर में खराब हो रही है,” जमवाल ने कहा। त्रिलोक जमवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार को खुली छूट दी गई है और मुख्यमंत्री कार्यालय इसके केंद्र में है। उन्होंने कहा कि भूमि, परियोजनाओं और निर्माण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और मनमाने ढंग से निर्णय लिए जा रहे हैं। “यह सरकार विकास नहीं, बल्कि विवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है,” उन्होंने कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाने और ध्यान भटकाने की राजनीति से प्रदेश की समस्याएं हल नहीं होंगी। “मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। केवल बयानबाजी से प्रदेश नहीं चलेगा,” उन्होंने कहा। जमवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से त्रस्त है, जबकि सरकार आंतरिक कलह में उलझी हुई है। “कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को विकास के रास्ते से भटकाकर अराजकता की ओर धकेल दिया है,” उन्होंने आरोप लगाया। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। “प्रदेश की जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी,” जमवाल ने कहा।
    1
    “मुख्यमंत्री कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा, बेलगाम अफसरशाही—चेस्टर हिल विवाद ने कांग्रेस सरकार की सच्चाई उजागर की”: त्रिलोक जमवाल
“अफसरों की आपसी लड़ाई से शासन हुआ बेपटरी, भाजपा को गाली नहीं—भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करे सरकार”
बिलासपुर, 
भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने चेस्टर हिल विवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता अपने चरम पर है और मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारियों के बीच खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि सरकार के भीतर समन्वय पूरी तरह खत्म हो गया है और शासन व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है।
जमवाल ने कहा कि चेस्टर हिल प्रकरण ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में नियमों और कानूनों की खुलेआम अनदेखी की गई और सत्ता के संरक्षण में फैसले लिए गए। “जब सरकार के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हों, तो यह साफ संकेत है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है, जहां अधिकारी एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से खड़े हो गए हैं। यह केवल व्यक्तिगत मतभेद नहीं, बल्कि सरकार की विफल नीतियों और नेतृत्व की कमजोरी का परिणाम है। “आज स्थिति यह है कि सरकार खुद ही अपने फैसलों पर सवाल खड़े कर रही है, जिससे प्रदेश की छवि देशभर में खराब हो रही है,” जमवाल ने कहा।
त्रिलोक जमवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार को खुली छूट दी गई है और मुख्यमंत्री कार्यालय इसके केंद्र में है। उन्होंने कहा कि भूमि, परियोजनाओं और निर्माण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और मनमाने ढंग से निर्णय लिए जा रहे हैं। “यह सरकार विकास नहीं, बल्कि विवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाने और ध्यान भटकाने की राजनीति से प्रदेश की समस्याएं हल नहीं होंगी। “मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। केवल बयानबाजी से प्रदेश नहीं चलेगा,” उन्होंने कहा।
जमवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से त्रस्त है, जबकि सरकार आंतरिक कलह में उलझी हुई है। “कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को विकास के रास्ते से भटकाकर अराजकता की ओर धकेल दिया है,” उन्होंने आरोप लगाया।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। “प्रदेश की जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी,” जमवाल ने कहा।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.