logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहुजन नायक कांशीराम के 92 वें जन्म दिवस को सपा पी.डी. ए. दिवस के रूप में मनाएगा:प्रदीप शाक्य* इटावा।प्रेस वार्ता में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू जी ने बताया कि दिनांक 15.03.2026 को पूर्वाहन 10:00 बजे से बहुजन नायक कांशीराम के 92 वें जन्म दिवस को बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी. ए. दिवस के रूप में साईं कृष्णा गार्डन (निकट वृंदावन गार्डन ) में भव्यता के साथ मनाया जाएगा l इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री शिवपाल सिंह जी यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे।प्रदीप शाक्य बबलू जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी इटावा एवं श्री वीरभान सिंह भदौरिया वीरू जिला महासचिव समाजवादी पार्टी इटावा ने पार्टी के सम्मानित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियो, पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों, अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्यों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों,पूर्व ब्लाक प्रमुखों, नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त सभासदों, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को अपनी टीम सहित तथा पार्टी के जोन प्रभारियो, सेक्टर प्रभारियों, बूथ प्रभारियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, बी.एल.ए.2 एवं पार्टी समर्थकों से साथियों सहित कार्यक्रम में समय से भाग लेने की अपील की है lइस अवसर पर वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव जी, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, सचिव प्रवीन कुशवाह, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आदित्य गोविन्द, भानु गौतम, राजू यादव, नरेंद्र प्रजापति, बल्ले यादव आदि उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Dr.SBS Chauhan
Dr.SBS Chauhan
पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
a1cb0233-bf18-4aed-8885-8277ceb9c27b

बहुजन नायक कांशीराम के 92 वें जन्म दिवस को सपा पी.डी. ए. दिवस के रूप में मनाएगा:प्रदीप शाक्य* इटावा।प्रेस वार्ता में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू जी ने बताया कि दिनांक 15.03.2026 को पूर्वाहन 10:00 बजे से बहुजन नायक कांशीराम के 92 वें जन्म दिवस को बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी. ए. दिवस के रूप में साईं कृष्णा गार्डन (निकट वृंदावन गार्डन ) में भव्यता के साथ मनाया जाएगा l इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री शिवपाल सिंह जी यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे।प्रदीप शाक्य बबलू जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी इटावा एवं श्री वीरभान सिंह भदौरिया वीरू जिला महासचिव समाजवादी पार्टी इटावा ने पार्टी के सम्मानित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियो, पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों, अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्यों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों,पूर्व ब्लाक प्रमुखों, नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त सभासदों, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को अपनी टीम सहित तथा पार्टी के जोन प्रभारियो, सेक्टर प्रभारियों, बूथ प्रभारियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, बी.एल.ए.2 एवं पार्टी समर्थकों से साथियों सहित कार्यक्रम में समय से भाग लेने की अपील की है lइस अवसर पर वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव जी, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, सचिव प्रवीन कुशवाह, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आदित्य गोविन्द, भानु गौतम, राजू यादव, नरेंद्र प्रजापति, बल्ले यादव आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अजीतमल औरैया। संकुल अमावता की संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कला में किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्रभारी प्राचार्य विजय सिंह राजपूत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ दीपक दुबे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम बाबू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद गोहानी कला के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विजय सिंह राजपूत ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कला के बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में जिले में लगातार नाम रोशन कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। एआरपी विनीत गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन विधिवत तरीके से कराया जा रहा है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। बच्चों को निशुल्क ड्रेस, बस्ता, किताबें और बस्ता खरीदने के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही समय-समय पर बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। नोडल शिक्षक जितेंद्र गुर्जर ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं और उनका भविष्य शिक्षकों पर निर्भर करता है। इसलिए शिक्षक साथियों को चाहिए कि वे बच्चों को मन लगाकर शिक्षा दें और समय से विद्यालय आएं। एआरपी शैलेंद्र पाल ने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से सरकारी विद्यालयों में भी उसी तरह भेजें जैसे कॉन्वेंट स्कूलों में भेजते हैं। कार्यक्रम के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी की छात्राओं ने “मोबाइल बुरी बला है” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं गोहानी कला की छात्राओं ने “सबसे आगे रहेगी बेटी हिंदुस्तान की” एवं “बरसाने की छोरी राधा गोरी” गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनकी मां होती है और बच्चे को सफल बनाने में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में संकुल अमावता के सभी विद्यालयों के मेधावी छात्रों और खेलकूद में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अयोध्या से लौटे गोहानी खुर्द के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पप्पी तिवारी, एआरपी अनुपम शुक्ला, ब्लॉक मंत्री विक्रम दत्त, संजय वर्मा, सीमा राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, हर त्रिपाठी, समाजसेवी दयाशंकर तिवारी, नरेंद्र कुशवाहा, मनीष दुबे, अरुण शर्मा, विपिन कुमार, शशांक दीक्षित, महेश शर्मा, शशांक सैनी, रामजीवन शर्मा, गोविंद तिवारी, सारिका गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, मनीषा भारतीय, कौशल प्रताप, शिवम चौहान सहित संकुल के शिक्षक एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।
    1
    अजीतमल औरैया। संकुल अमावता की संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कला में किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्रभारी प्राचार्य विजय सिंह राजपूत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ दीपक दुबे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम बाबू ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद गोहानी कला के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विजय सिंह राजपूत ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कला के बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में जिले में लगातार नाम रोशन कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
एआरपी विनीत गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन विधिवत तरीके से कराया जा रहा है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। बच्चों को निशुल्क ड्रेस, बस्ता, किताबें और बस्ता खरीदने के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही समय-समय पर बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
नोडल शिक्षक जितेंद्र गुर्जर ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं और उनका भविष्य शिक्षकों पर निर्भर करता है। इसलिए शिक्षक साथियों को चाहिए कि वे बच्चों को मन लगाकर शिक्षा दें और समय से विद्यालय आएं। एआरपी शैलेंद्र पाल ने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से सरकारी विद्यालयों में भी उसी तरह भेजें जैसे कॉन्वेंट स्कूलों में भेजते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी की छात्राओं ने “मोबाइल बुरी बला है” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं गोहानी कला की छात्राओं ने “सबसे आगे रहेगी बेटी हिंदुस्तान की” एवं “बरसाने की छोरी राधा गोरी” गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनकी मां होती है और बच्चे को सफल बनाने में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम में संकुल अमावता के सभी विद्यालयों के मेधावी छात्रों और खेलकूद में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अयोध्या से लौटे गोहानी खुर्द के छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पप्पी तिवारी, एआरपी अनुपम शुक्ला, ब्लॉक मंत्री विक्रम दत्त, संजय वर्मा, सीमा राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, हर त्रिपाठी, समाजसेवी दयाशंकर तिवारी, नरेंद्र कुशवाहा, मनीष दुबे, अरुण शर्मा, विपिन कुमार, शशांक दीक्षित, महेश शर्मा, शशांक सैनी, रामजीवन शर्मा, गोविंद तिवारी, सारिका गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, मनीषा भारतीय, कौशल प्रताप, शिवम चौहान सहित संकुल के शिक्षक एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा सफारी पार्क में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के सहयोग से विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने किया और सबसे पहले स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान जनरल चेकअप, रक्त जांच, दंत, ईएनटी, स्त्री रोग, नेत्र एवं श्वसन संबंधी रोगों की जांच की गई। शिविर में लगभग 50 डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम मौजूद रही, जिसका नेतृत्व प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह और डॉ. एन.पी. सिंह ने किया। इस शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों को फर्स्ट एड किट भी वितरित की गई। आयोजन में उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    3
    इटावा सफारी पार्क में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के सहयोग से विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने किया और सबसे पहले स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान जनरल चेकअप, रक्त जांच, दंत, ईएनटी, स्त्री रोग, नेत्र एवं श्वसन संबंधी रोगों की जांच की गई। शिविर में लगभग 50 डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम मौजूद रही, जिसका नेतृत्व प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह और डॉ. एन.पी. सिंह ने किया।
इस शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों को फर्स्ट एड किट भी वितरित की गई। आयोजन में उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Manish Panndey
    1
    Post by Manish Panndey
    user_Manish Panndey
    Manish Panndey
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेकें डॉ अशोक धावले किसान सभा एवं माकपा नेताओं द्वारा ताखा के ग्राम नगला ढकाऊ में एक विशाल स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माकपा ब्यूरो पोलिट के राष्ट्रीय सदस्य डॉ अशोक धावले ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा मोदी सरकार ने राष्ट्रपति ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए हैं, इनको कोई शर्म-हया नही है। भारत के पुराने मित्र ईरान पर अमरीका-इजरायल के हमले पर, और वहां के सर्वोच्च नेता व सैकडो बच्चियों आदि की हत्या पर चुप है। निंदा तक नही कर सकी अब तो यह स्पष्ट है कि नरेन्द्र का मतलब सरेंडर है। युद्व फौरन बंद होना चाहिए। डॉ अशोक धवले ने आगे कहा कि मोदी सरकार की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी है, जो पूरी तरह कारपोरेटपरस्त-साम्प्रदायक हैं। मोदी सरकार मजदूरों को मालिको का गुलाम बनाने के लिए श्रम कानून थोप रही है। बिजली का निजीकरण कर किसानो और समूची जनता के सामने मंहगी बिजली का संकट खडा कर रही है अमरीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता का भारत की खेती किसानी को कारपोरेट के हवाले कर रही है। बीज विधेयक लाकर भारत के परम्परागत बीज छीनकर कारपोरेट कम्पनियों के मंहगे बीज हरबार नये खरीदने का कानून थौपा जा रहा है। मनरेगा जैसे गरीब हितैषी कानून को खत्म कर ग्राम जी कानून के नाम पर गरीब ग्रामीण मजदूरों को धोखा दिया जा रहा है। उन्होने हाल में रसोई गैस के दामों में की गयी भारी वृद्वि को तत्काल वापस लेने की मांग की। डॉ अशोक धवले ने कहा कि मोदी सरकार किसानो से किये गये वादों से मुकर गयी है। जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए साम्प्रदायकता का खेल रही है। संविधान-जनतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय पर हमले दर हमले कर रही है। उन्होने इन्ही मुद्दों पर 24 मार्च को दिल्ली में होने बाली जन आक्रोश रैली में भाग लेने की अपील की। अ०भा० किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एवं केरल के पूर्व विधायक पी कृष्ण प्रसाद ने एतिहासिक किसान आंदोलन को याद करते हुए कहा कि मोदी सरकार एमएसपी की गारंटी, कृषि लागत के दाम घटाने, किसानो की आमदनी दोगुनी करने, कर्जा मुक्ति जैसे लिखित वादों से मुकर गयी है। मोदी सरकार किसानो-मजदूरों से दुश्मनी निभा रही है। उन्होने केरल सरकार द्वारा किसानो को राहत दिये जाने को भी विस्तार से बताया। किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने डबल इंजन सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के साथ उत्तर प्रदेश का भी बेड़ा गर्क किया जा रहा है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के इटावा सहित 42 जिलों की बिजली को अडानी को सौंपने की घोषणा कर दी है। 27 हजार करोड के स्मार्ट-प्रीपेड मीटर हर घर में लगाने का ठेका अडानी को दिया गया है। बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड रुपए की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। उत्तर प्रदेश में जंगल और बुलडोजर राज्य है। महिलाएं, दलित और अल्पसंख्यक सुरक्षित नही है। शिक्षा व स्वास्थ्य का बुरा हाल, है सरकारी विभाग भ्रष्टाचार और भेदभाव में डुबकी लगा रहे हैं। इसी क्षेत्र में तैयार खडे अस्पताल, आईटीआई शुरू कराने के आंदोलन को सरकार नजरंदाज कर रही है। हम इस लडाई को बिना जीते छोड़ने बाले नही है। माकपा जिलामंत्री नाथूराम यादव ने नगला ढकाऊ में शहीद हुए शंकर सिंह, बलवंत सिंह, भोपाल सिंह की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि हम अपने पुरखों के बलिदान से प्रेरणा लेकर अन्याय व शोषण के खिलाफ तथा ताखा क्षेत्र के विकास के लिए अस्पताल और आईटीआई के संचालन, कुदरैल पर कट व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सरकारी बसों के संचालन, नवीन तहसील ताखा में अनाज मंडी की स्थापना और भूमि की औने-पौने में लूट रोकने के लिए आंदोलन को जीत हासिल करने तक जारी रखेंगेे और किसान सभा की तरफ से हर साल शहीदों की याद में यहां कार्यक्रम करेगें। अध्यक्षता जनकवि अनिल दीक्षित, शिवनारायण, श्याम सिंह शाक्य के अध्यक्ष मण्डल ने की। संचालन किसान सभा के जिलाध्यक्ष राम बृजेश यादव ने किया। आशा-रसोइया यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष वैध विश्राम सिंह, मंत्री संतोष शाक्य, कोषाध्यक्ष डॉ शौकीन सिंह, संयुक्त मंत्री शिववचन सिंह उर्फ बच्चू, संतोष राजपूत, श्याम सिंह शाक्य, नौजवान सभा के जिलामंत्री मोनू यादव, जिला काउंसलिर्स राजेश्वरी देवी आदि ने भी सम्बोधित किया।
    1
    मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेकें डॉ अशोक धावले 
किसान सभा एवं माकपा नेताओं द्वारा ताखा के ग्राम नगला ढकाऊ में एक विशाल स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माकपा ब्यूरो पोलिट के राष्ट्रीय सदस्य डॉ अशोक धावले ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा मोदी सरकार ने राष्ट्रपति ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए हैं, इनको कोई शर्म-हया नही है। भारत के पुराने मित्र ईरान पर अमरीका-इजरायल के हमले पर, और वहां के सर्वोच्च नेता व सैकडो बच्चियों आदि की हत्या पर चुप है। निंदा तक नही कर सकी अब तो यह स्पष्ट है कि नरेन्द्र का मतलब सरेंडर है। युद्व फौरन बंद होना चाहिए।
डॉ अशोक धवले ने आगे कहा कि मोदी सरकार की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी है, जो पूरी तरह  कारपोरेटपरस्त-साम्प्रदायक हैं। मोदी सरकार मजदूरों को मालिको का गुलाम बनाने के लिए श्रम कानून थोप रही है। बिजली का निजीकरण कर किसानो और समूची जनता के सामने मंहगी बिजली का संकट खडा कर रही है अमरीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता का भारत की खेती किसानी को कारपोरेट के हवाले कर रही है। बीज विधेयक लाकर भारत के परम्परागत बीज छीनकर कारपोरेट कम्पनियों के मंहगे बीज हरबार नये खरीदने का कानून थौपा जा रहा है। मनरेगा जैसे गरीब हितैषी कानून को खत्म कर ग्राम जी कानून के नाम पर गरीब ग्रामीण मजदूरों को धोखा दिया जा रहा है। उन्होने हाल में रसोई गैस के दामों में की गयी भारी वृद्वि को तत्काल वापस लेने की मांग की। 
डॉ अशोक धवले ने कहा कि मोदी सरकार किसानो से किये गये वादों से मुकर गयी है। जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए साम्प्रदायकता का  खेल रही है। संविधान-जनतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय पर हमले दर हमले कर रही है। उन्होने इन्ही मुद्दों पर 24 मार्च को दिल्ली में होने बाली जन आक्रोश रैली में भाग लेने की अपील की। 
अ०भा० किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एवं केरल के पूर्व विधायक पी कृष्ण प्रसाद ने एतिहासिक किसान आंदोलन को याद करते हुए कहा कि मोदी सरकार एमएसपी की गारंटी, कृषि लागत के दाम घटाने, किसानो की आमदनी दोगुनी करने, कर्जा मुक्ति जैसे लिखित वादों से मुकर गयी है। मोदी सरकार किसानो-मजदूरों से दुश्मनी निभा रही है। उन्होने केरल सरकार द्वारा किसानो को राहत दिये जाने को भी विस्तार से बताया। 
किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने डबल इंजन सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के साथ उत्तर प्रदेश का भी बेड़ा गर्क किया जा रहा है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के इटावा सहित 42 जिलों की बिजली को अडानी को सौंपने की घोषणा कर दी है। 27 हजार करोड के स्मार्ट-प्रीपेड मीटर हर घर में लगाने का ठेका अडानी को दिया गया है। बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड रुपए की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। उत्तर प्रदेश में जंगल और बुलडोजर राज्य है। महिलाएं, दलित और अल्पसंख्यक सुरक्षित नही है। शिक्षा व स्वास्थ्य का बुरा हाल, है सरकारी विभाग भ्रष्टाचार और भेदभाव में डुबकी लगा रहे हैं। इसी क्षेत्र में तैयार खडे अस्पताल, आईटीआई शुरू कराने के आंदोलन को सरकार नजरंदाज कर रही है। हम इस लडाई को बिना जीते छोड़ने बाले नही है। 
माकपा जिलामंत्री नाथूराम यादव ने नगला ढकाऊ में शहीद हुए शंकर सिंह, बलवंत सिंह, भोपाल सिंह की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि हम अपने पुरखों के बलिदान से प्रेरणा लेकर अन्याय व शोषण के खिलाफ तथा ताखा क्षेत्र के विकास के लिए अस्पताल और आईटीआई के संचालन, कुदरैल पर कट व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सरकारी बसों के संचालन, नवीन तहसील ताखा में अनाज मंडी की स्थापना और भूमि की औने-पौने में लूट रोकने के लिए आंदोलन को जीत हासिल करने तक जारी रखेंगेे और किसान सभा की तरफ से हर साल शहीदों की याद में यहां कार्यक्रम करेगें। 
अध्यक्षता जनकवि अनिल दीक्षित, शिवनारायण, श्याम सिंह शाक्य के अध्यक्ष मण्डल ने की। संचालन किसान सभा के जिलाध्यक्ष राम बृजेश यादव ने किया। आशा-रसोइया यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष वैध विश्राम सिंह, मंत्री संतोष शाक्य, कोषाध्यक्ष डॉ शौकीन सिंह, संयुक्त मंत्री शिववचन सिंह उर्फ बच्चू, संतोष राजपूत, श्याम सिंह शाक्य, नौजवान सभा के जिलामंत्री मोनू यादव, जिला काउंसलिर्स राजेश्वरी देवी आदि ने भी सम्बोधित किया।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Local News Reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🅰️यूपी – नाबालिग लड़की से रेप के जुर्म में आजीवन कारावास की जेल में 2018 से सजा काट आसाराम कल शाम अयोध्या पहुंचा है आज वो श्रीराम मंदिर के दर्शन करेगा राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर आसाराम 29 अक्टूबर तक बेल पर है आसाराम बापू का तो वही हाल है— 'न उम्र की सीमा हो, न जेल का बंधन... जब बेल मिल जाए, तब कर लो दर्शन' वैसे जेल से निकलकर मंदिर जाना अच्छा है, शायद भगवान ही बुद्धि दे दें कि 'आश्रम' और 'अय्याशी' में फर्क होता है, ✍️
    1
    🅰️यूपी – नाबालिग लड़की से  रेप के जुर्म में आजीवन कारावास की  जेल में 2018 से सजा काट आसाराम कल शाम अयोध्या पहुंचा है आज वो श्रीराम मंदिर के दर्शन करेगा
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर आसाराम 29 अक्टूबर तक बेल पर है 
आसाराम बापू का तो वही हाल है—
'न उम्र की सीमा हो, न जेल का बंधन... जब बेल मिल जाए, तब कर लो दर्शन' 
वैसे जेल से निकलकर मंदिर जाना अच्छा है, शायद भगवान ही बुद्धि दे दें कि 'आश्रम' और 'अय्याशी' में फर्क होता है, ✍️
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    4
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.