logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदयपुर में बिंदौली पर हमला: नामजद आरोपियों ने रोकी बारात, दुल्हन को घोड़ी से उतारा—तलवार-लाठी से हमला, कई घायल उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब बिंदौली के दौरान रास्ता रोककर नामजद आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे धीरा तलाई मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ित भैरूलाल मेघवाल के अनुसार, उनकी पुत्री पूजा मेघवाल की बिंदौली निकाली जा रही थी, तभी आरोपियों— लक्ष्मण सिंह, माधु सिंह, विजन सिंह, उदय सिंह, अर्जुन सिंह (सभी पिता भान सिंह), तखत सिंह (सुल्तान सिंह का जमाई), फतेह सिंह, विक्रम सिंह—ने रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि माधु सिंह की पुत्री मंजु कुंवर ने एक युवक की फेट पकड़कर जातिसूचक गालियां दीं और बिंदौली आगे बढ़ाने पर खून-खराबे की धमकी दी। इसके बाद माहौल अचानक हिंसक हो गया। 🔴 DJ जबरन बंद करवाया गया 🔴 दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतार दिया गया 🔴 बारातियों पर पथराव और लाठी-सरियों से हमला 🔴 तखत सिंह द्वारा तलवार से वार करने के आरोप इस हमले में वरदी चंद मेघवाल, गणेश मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल, मंजू मेघवाल, लक्ष्मीबाई, हितेश, सुरेश सहित कई लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ मारपीट और छीना-झपटी की घटनाएं भी सामने आई हैं—मंगलसूत्र छीनने तक के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर फेंके, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना डबोक में नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 बड़ा सवाल: क्या अब शादी जैसे आयोजनों में भी लोग सुरक्षित नहीं? 👉 प्रशासन पर दबाव: नामजद आरोपियों पर कब होगी सख्त कार्रवाई? #Udaipur #RajasthanNews #BindoliAttack #CrimeNews #BreakingNews #LakeCityNews #LawAndOrder

1 hr ago
user_Lake City News Rajasthan
Lake City News Rajasthan
Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
1 hr ago

उदयपुर में बिंदौली पर हमला: नामजद आरोपियों ने रोकी बारात, दुल्हन को घोड़ी से उतारा—तलवार-लाठी से हमला, कई घायल उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब बिंदौली के दौरान रास्ता रोककर नामजद आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे धीरा तलाई मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ित भैरूलाल मेघवाल के अनुसार, उनकी पुत्री पूजा मेघवाल की बिंदौली निकाली जा रही थी, तभी आरोपियों— लक्ष्मण सिंह, माधु सिंह, विजन सिंह, उदय सिंह, अर्जुन सिंह (सभी पिता भान सिंह), तखत सिंह (सुल्तान सिंह का जमाई), फतेह सिंह, विक्रम सिंह—ने रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि माधु सिंह की पुत्री मंजु कुंवर ने एक युवक की फेट पकड़कर जातिसूचक गालियां दीं और बिंदौली आगे बढ़ाने पर खून-खराबे की धमकी दी। इसके बाद माहौल अचानक हिंसक हो गया। 🔴 DJ जबरन बंद करवाया गया 🔴 दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतार दिया गया 🔴 बारातियों पर पथराव और लाठी-सरियों से हमला 🔴 तखत सिंह द्वारा तलवार से वार करने के आरोप इस हमले में वरदी चंद मेघवाल, गणेश मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल, मंजू मेघवाल, लक्ष्मीबाई, हितेश, सुरेश सहित कई लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ मारपीट और छीना-झपटी की घटनाएं भी सामने आई हैं—मंगलसूत्र छीनने तक के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर फेंके, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना डबोक में नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 बड़ा सवाल: क्या अब शादी जैसे आयोजनों में भी लोग सुरक्षित नहीं? 👉 प्रशासन पर दबाव: नामजद आरोपियों पर कब होगी सख्त कार्रवाई? #Udaipur #RajasthanNews #BindoliAttack #CrimeNews #BreakingNews #LakeCityNews #LawAndOrder

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब बिंदौली के दौरान रास्ता रोककर नामजद आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे धीरा तलाई मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ित भैरूलाल मेघवाल के अनुसार, उनकी पुत्री पूजा मेघवाल की बिंदौली निकाली जा रही थी, तभी आरोपियों— लक्ष्मण सिंह, माधु सिंह, विजन सिंह, उदय सिंह, अर्जुन सिंह (सभी पिता भान सिंह), तखत सिंह (सुल्तान सिंह का जमाई), फतेह सिंह, विक्रम सिंह—ने रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि माधु सिंह की पुत्री मंजु कुंवर ने एक युवक की फेट पकड़कर जातिसूचक गालियां दीं और बिंदौली आगे बढ़ाने पर खून-खराबे की धमकी दी। इसके बाद माहौल अचानक हिंसक हो गया। 🔴 DJ जबरन बंद करवाया गया 🔴 दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतार दिया गया 🔴 बारातियों पर पथराव और लाठी-सरियों से हमला 🔴 तखत सिंह द्वारा तलवार से वार करने के आरोप इस हमले में वरदी चंद मेघवाल, गणेश मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल, मंजू मेघवाल, लक्ष्मीबाई, हितेश, सुरेश सहित कई लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ मारपीट और छीना-झपटी की घटनाएं भी सामने आई हैं—मंगलसूत्र छीनने तक के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर फेंके, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना डबोक में नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 बड़ा सवाल: क्या अब शादी जैसे आयोजनों में भी लोग सुरक्षित नहीं? 👉 प्रशासन पर दबाव: नामजद आरोपियों पर कब होगी सख्त कार्रवाई? #Udaipur #RajasthanNews #BindoliAttack #CrimeNews #BreakingNews #LakeCityNews #LawAndOrder
    1
    उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब बिंदौली के दौरान रास्ता रोककर नामजद आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे धीरा तलाई मुख्य मार्ग पर हुई।
पीड़ित भैरूलाल मेघवाल के अनुसार, उनकी पुत्री पूजा मेघवाल की बिंदौली निकाली जा रही थी, तभी आरोपियों—
लक्ष्मण सिंह, माधु सिंह, विजन सिंह, उदय सिंह, अर्जुन सिंह (सभी पिता भान सिंह), तखत सिंह (सुल्तान सिंह का जमाई), फतेह सिंह, विक्रम सिंह—ने रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि माधु सिंह की पुत्री मंजु कुंवर ने एक युवक की फेट पकड़कर जातिसूचक गालियां दीं और बिंदौली आगे बढ़ाने पर खून-खराबे की धमकी दी। इसके बाद माहौल अचानक हिंसक हो गया।
🔴 DJ जबरन बंद करवाया गया
🔴 दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतार दिया गया
🔴 बारातियों पर पथराव और लाठी-सरियों से हमला
🔴 तखत सिंह द्वारा तलवार से वार करने के आरोप
इस हमले में वरदी चंद मेघवाल, गणेश मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल, मंजू मेघवाल, लक्ष्मीबाई, हितेश, सुरेश सहित कई लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ मारपीट और छीना-झपटी की घटनाएं भी सामने आई हैं—मंगलसूत्र छीनने तक के आरोप लगे हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर फेंके, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना डबोक में नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
👉 बड़ा सवाल: क्या अब शादी जैसे आयोजनों में भी लोग सुरक्षित नहीं?
👉 प्रशासन पर दबाव: नामजद आरोपियों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?
#Udaipur #RajasthanNews #BindoliAttack #CrimeNews #BreakingNews #LakeCityNews #LawAndOrder
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली मे नवाचार, द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ, मंदिर के मुख्यमंत्री मुखिया बबलाजी ने मौली बंधन खोलकर किया शुभारंभ, श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ नृसिंह जयंती को किया गया। तृतीय गृहाधीश्वर पूज्यपाद गोस्वामी 108 डॉ वागीश कुमार महाराज की आज्ञानुसार तथा कांकरोली युवराज गोस्वामी श्री वैदान्त कुमार जी एवं श्री सिद्धांत कुमार जी के निर्देशन में तैयार हुए इस नव निर्मित मुख्य समाधान का उद्घाटन मंदिर के मुख्याजी श्री कृष्णकांत सांचीहर बबलाजी के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर के सभी समाधान प्रकोष्ठ के अधिकारी, मंदिर मंडल के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पुष्टिमार्गीय परंपरा अनुसार पूजा अर्चना के बाद मौली बंधन खोलकर इस आधुनिक डिजिटल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य समाधानी राजकुमार गोरवा ने बताया इस प्रयास के बाद वैष्णवो को ऑनलाइन सुविधाए मिल पाएगी। इसके साथी पूरे दिन का काम मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे बाहर से आने वाले वैष्णो को खांसी सुविधा मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन जानकारी के चलते उन्हें यहां व्यवस्थाओं से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस कार्यालय में सौंदर्य करण का काम बाकी है लेकिन आज नर्सिंग जयंती के उत्तम अवसर पर एक बार यह उद्घाटन कार्यक्रम पूरा कर दिया गया है। बाईट - राजकुमार गोरवा ( मुख्य समाधानी, द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली )
    3
    तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली मे नवाचार,
द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ,
मंदिर के मुख्यमंत्री मुखिया बबलाजी ने मौली बंधन खोलकर किया शुभारंभ,
श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ नृसिंह जयंती को किया गया।
तृतीय गृहाधीश्वर पूज्यपाद गोस्वामी 108 डॉ वागीश कुमार महाराज की आज्ञानुसार तथा कांकरोली युवराज गोस्वामी श्री वैदान्त
कुमार जी एवं श्री सिद्धांत कुमार जी के निर्देशन में तैयार हुए इस नव निर्मित मुख्य 
समाधान का उद्घाटन मंदिर के मुख्याजी श्री कृष्णकांत सांचीहर बबलाजी के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर के सभी समाधान प्रकोष्ठ के अधिकारी, मंदिर मंडल के  पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पुष्टिमार्गीय परंपरा अनुसार पूजा अर्चना के बाद मौली बंधन खोलकर इस आधुनिक डिजिटल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य समाधानी राजकुमार गोरवा ने बताया इस प्रयास के बाद वैष्णवो को ऑनलाइन सुविधाए मिल पाएगी। इसके साथी पूरे दिन का काम मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे बाहर से आने वाले वैष्णो को खांसी सुविधा मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन जानकारी के चलते उन्हें यहां व्यवस्थाओं से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस कार्यालय में सौंदर्य करण का काम बाकी है लेकिन आज नर्सिंग जयंती के उत्तम अवसर पर एक बार यह उद्घाटन कार्यक्रम पूरा कर दिया गया है।
बाईट - राजकुमार गोरवा ( मुख्य समाधानी, द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली )
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा) सडक कर्म‌चारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏
    1
    गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा)
सडक कर्म‌चारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏
    user_Dalpat kher
    Dalpat kher
    Construction Worker Kumbhalgarh, Rajsamand•
    23 hrs ago
  • Post by तखतसिंह भबराणा
    1
    Post by तखतसिंह भबराणा
    user_तखतसिंह भबराणा
    तखतसिंह भबराणा
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    54 min ago
  • डूंगला - डूंगला क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐलवा माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां करजू निवासी ईश्वरलाल रावत ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर करीब 46 हजार 500 रुपए की लागत से निर्मित चांदी की आकर्षक भेलपुरी लारी माता के चरणों में अर्पित की। यह अनूठी भेंट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और दर्शनार्थियों ने इसे आस्था की मिसाल बताया। लोकन्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि ऐलवा माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भक्तजन अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भेंट चढ़ाते हैं, जिनमें कई बार इस तरह की अनूठी और प्रतीकात्मक भेंट भी शामिल होती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का संदेश देती है। ईश्वरलाल रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पावभाजी एवं भेलपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं और माता की कृपा से उनके कार्य में निरंतर उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में माता के प्रति उनकी आस्था और भी दृढ़ हुई, और जैसे-जैसे व्यवसाय में प्रगति मिली, उन्होंने यह संकल्प लिया कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपने व्यवसाय से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट माता को अर्पित करेंगे। इसी संकल्प की पूर्ति के रूप में उन्होंने चांदी की भेलपुरी लारी बनवाकर चढ़ाई। उन्होंने भावुक होकर कहा, “माता रानी की कृपा से आज हमारा परिवार खुशहाल है। उनकी कृपा से ही हमें सम्मान और सफलता मिली है। आगे भी हम अपनी आय का एक अंश माता के चरणों में अर्पित करते रहेंगे।” यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की एलागढ़ पहाड़ी पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां समय-समय पर भजन संध्या, धार्मिक आयोजन, प्रसादी वितरण एवं विशेष पर्वों पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस अवसर पर लोकन्यास ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वरलाल रावत एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके इस धार्मिक योगदान की सराहना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में ऊंकार लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा, पूरणमल अहीर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    डूंगला - डूंगला क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐलवा माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां करजू निवासी ईश्वरलाल रावत ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर करीब 46 हजार 500 रुपए की लागत से निर्मित चांदी की आकर्षक भेलपुरी लारी माता के चरणों में अर्पित की। यह अनूठी भेंट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और दर्शनार्थियों ने इसे आस्था की मिसाल बताया।
लोकन्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि ऐलवा माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भक्तजन अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भेंट चढ़ाते हैं, जिनमें कई बार इस तरह की अनूठी और प्रतीकात्मक भेंट भी शामिल होती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का संदेश देती है।
ईश्वरलाल रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पावभाजी एवं भेलपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं और माता की कृपा से उनके कार्य में निरंतर उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में माता के प्रति उनकी आस्था और भी दृढ़ हुई, और जैसे-जैसे व्यवसाय में प्रगति मिली, उन्होंने यह संकल्प लिया कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपने व्यवसाय से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट माता को अर्पित करेंगे। इसी संकल्प की पूर्ति के रूप में उन्होंने चांदी की भेलपुरी लारी बनवाकर चढ़ाई।
उन्होंने भावुक होकर कहा, “माता रानी की कृपा से आज हमारा परिवार खुशहाल है। उनकी कृपा से ही हमें सम्मान और सफलता मिली है। आगे भी हम अपनी आय का एक अंश माता के चरणों में अर्पित करते रहेंगे।”
यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की एलागढ़ पहाड़ी पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां समय-समय पर भजन संध्या, धार्मिक आयोजन, प्रसादी वितरण एवं विशेष पर्वों पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं।
इस अवसर पर लोकन्यास ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वरलाल रावत एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके इस धार्मिक योगदान की सराहना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में ऊंकार लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा, पूरणमल अहीर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • फालना भाजपा के राजस्थान प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को फालना चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राधा मोहनदास अग्रवाल का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह विरोध प्रदर्शन पायलट समर्थकों और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोमेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में हुआ। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम जनता शामिल हुई। उपस्थित लोगों में नगरपालिका फालना के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाली अकरम कुरैशी, जुगल किशोर दादीच, एनएसयूआई प्रदेश सचिव सुधांशु गुर्जर, एनएसयूआई सचिव उत्तम सिंह देवड़ा, गजा राम देवासी, अमृत शर्मा, इरफान ख़ान, सुरेश दमामी, भीखा राम चौधरी, अस्पक सैयद, पुनीत गुर्जर और प्रिंस मालवीय जैसे कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने राधा मोहनदास अग्रवाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    1
    फालना भाजपा के राजस्थान प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को फालना चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राधा मोहनदास अग्रवाल का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
यह विरोध प्रदर्शन पायलट समर्थकों और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोमेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में हुआ। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम जनता शामिल हुई।
उपस्थित लोगों में नगरपालिका फालना के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाली अकरम कुरैशी, जुगल किशोर दादीच, एनएसयूआई प्रदेश सचिव सुधांशु गुर्जर, एनएसयूआई सचिव उत्तम सिंह देवड़ा, गजा राम देवासी, अमृत शर्मा, इरफान ख़ान, सुरेश दमामी, भीखा राम चौधरी, अस्पक सैयद, पुनीत गुर्जर और प्रिंस मालवीय जैसे कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने राधा मोहनदास अग्रवाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    42 min ago
  • तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, ऑनलाइन विशेष क्विज का क्या जा रहा आयोजन, 15 साल वालों के जवाब देने से यातायात और सोशल मीडिया की मिलेगी जानकारी, क्विज जीतने पर एसपी की तरफ से जारी होगा एक सर्टिफिकेट, इंटरनेट और मोबाइल का प्रचलन तेज होने के साथ ही संचार क्रांति में जोरदार बदलाव आया है। लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी दिखने लगे हैं। जहां साइबर क्राइम और फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी इजाफा हो रहा है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए रेंज आईजी उदयपुर गौरव गोयल द्वारा संभाग के सभी जिलों में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसमें एक क्विज के माध्यम से आमजन को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है।आमजन को जागरूक करने के लिए डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत दो अलग-अलग ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिनका उद्देश्य लोगों को डिजिटल ठगी से बचने के तरीके सिखाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।राजसमंद साइबर पुलिस स्टेशन के प्रोग्रामर खेरूल वसीम ने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, सीएलजी ग्रुप, राजीविका समूह, यूथ सीएलजी, लखपति दीदी और ग्राम रक्षक जैसे विभिन्न सामाजिक व सरकारी समूहों के सदस्य भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया समूहों में एक लिंक और क्यूआर कोड साझा किए गए है। जिन्हें स्कैन कर प्रतिभागी सीधे प्रतियोगिता पेज तक पहुंच सकेंगे।प्रतिभागियों को अपनी बेसिक जानकारी भरने के बाद 15 सवालों का सेट मिलेगा। जिनके उत्तर देकर वे अपनी जानकारी का आकलन कर सकेंगे। परिणाम तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा और सफल प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक की ओर से ईमेल के माध्यम से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।यह अभियान आईजी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल की मॉनिटरिंग में संचालित हो रहा है। बाईट - खेरुल वसीम ( प्रोग्रामर, साइबर सेल राजसमंद ) कंप्यूटर के पास बैठे हुए बाईट - मीनल कुमावत ( अभियान प्रतिभागी, राजसमंद ) लाल साडी पहने हुई बाईट - हेमंत कलाल ( पुलिस अधीक्षक, राजसमंद ) 1- खेरुल वसीम - पुलिस इस अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसमें अधिक से अधिक लोग भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं खुद को सुरक्षित कर सकते हैं और सपा के हस्ताक्षर किया हुआ प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 2- मीनल कुमावत - पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बच्चों के लिए अधिक कारगर साबित होगा आमतौर पर महिलाएं पुलिस से सीधे संवाद नहीं कर पाती, अभियान के द्वारा उन्हें भी पूरी जानकारी मिल पाएगी। वे खुद भी सुरक्षित रह सकती है और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकती है। 3- हेमंत कलाल - रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में अधिकारियों की विशेष टीम का गठन कर इस अभियान को संचालित किया जा रहा है आमजन का भी काफी अच्छा रिस्पांस है और लोग बढ़ चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं।
    4
    तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान,
ऑनलाइन विशेष क्विज का क्या जा रहा आयोजन,
15 साल वालों के जवाब देने से यातायात और सोशल मीडिया की मिलेगी जानकारी,
क्विज जीतने पर एसपी की तरफ से जारी होगा एक सर्टिफिकेट,
इंटरनेट और मोबाइल का प्रचलन तेज होने के साथ ही संचार क्रांति में जोरदार बदलाव आया है। लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी दिखने लगे हैं। जहां साइबर क्राइम और फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी इजाफा हो रहा है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए रेंज आईजी उदयपुर गौरव गोयल द्वारा संभाग के सभी जिलों में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसमें एक क्विज के माध्यम से आमजन को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है।आमजन को जागरूक करने के लिए डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत दो अलग-अलग ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिनका उद्देश्य लोगों को डिजिटल ठगी से बचने के तरीके सिखाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।राजसमंद साइबर पुलिस स्टेशन के प्रोग्रामर खेरूल वसीम ने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, सीएलजी ग्रुप, राजीविका समूह, यूथ सीएलजी, लखपति दीदी और ग्राम रक्षक जैसे विभिन्न सामाजिक व सरकारी समूहों के सदस्य भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया समूहों में एक लिंक और क्यूआर कोड साझा किए गए है। जिन्हें स्कैन कर प्रतिभागी सीधे प्रतियोगिता पेज तक पहुंच सकेंगे।प्रतिभागियों को अपनी बेसिक जानकारी भरने के बाद 15 सवालों का सेट मिलेगा। जिनके उत्तर देकर वे अपनी जानकारी का आकलन कर सकेंगे। परिणाम तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा और सफल प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक की ओर से ईमेल के माध्यम से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।यह अभियान आईजी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल की मॉनिटरिंग में संचालित हो रहा है। 
बाईट - खेरुल वसीम ( प्रोग्रामर, साइबर सेल राजसमंद ) कंप्यूटर के पास बैठे हुए
बाईट - मीनल कुमावत ( अभियान प्रतिभागी, राजसमंद ) लाल साडी पहने हुई 
बाईट - हेमंत कलाल ( पुलिस अधीक्षक, राजसमंद )
1- खेरुल वसीम - पुलिस इस अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसमें अधिक से अधिक लोग भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं खुद को सुरक्षित कर सकते हैं और सपा के हस्ताक्षर किया हुआ प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
2- मीनल कुमावत - पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बच्चों के लिए अधिक कारगर साबित होगा आमतौर पर महिलाएं पुलिस से सीधे संवाद नहीं कर पाती,  अभियान के द्वारा उन्हें भी पूरी जानकारी मिल पाएगी। वे खुद भी सुरक्षित रह सकती है और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकती है।
3- हेमंत कलाल - रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में अधिकारियों की विशेष टीम का गठन कर इस अभियान को संचालित किया जा रहा है आमजन का भी काफी अच्छा रिस्पांस है और लोग बढ़ चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.