Shuru
Apke Nagar Ki App…
18 से 31 मई तक रहेगा गर्मी का प्रकोप लू लगने की संभावना 18 से 31 मई तक रहेगा गर्मी चरम पर होगी। तापमान भी अधिक होगा। ऐसे में घरों से निकलने से पहले सावधानी आवश्यक है।
BaरKaट्ठा Ki आwaज
18 से 31 मई तक रहेगा गर्मी का प्रकोप लू लगने की संभावना 18 से 31 मई तक रहेगा गर्मी चरम पर होगी। तापमान भी अधिक होगा। ऐसे में घरों से निकलने से पहले सावधानी आवश्यक है।
More news from Hazaribagh and nearby areas
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- डोमचांच में स्ट्रीट लाइट निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश। कोडरमा:डोमचांच नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट निर्माण कार्य को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सीएम हाई स्कूल के बगल स्थित मैदान में लगाए जा रहे स्ट्रीट लाइट के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कोडरमा जिला जहां अपने उच्च गुणवत्ता वाले पत्थरों के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है, वहीं इसी क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान थर्ड क्लास गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों के मुताबिक, स्ट्रीट लाइट के बेस को मजबूत बनाने के लिए निम्न स्तर की गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में चार गिट्टी, चार बालू और एक बोरा सीमेंट का मिश्रण तैयार कर उपयोग किया जा रहा है, जिसे लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। कुछ स्थानीय नागरिकों ने कार्य को तत्काल रोकने की मांग भी की है।वहीं, इस मामले में ठेकेदार अजय राम का कहना है कि उन्हें विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने की सूची प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर कार्य किया जा रहा है।स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।1
- गिरिडीह (झारखंड) से रिपोर्ट जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटो गांव में गोलगप्पा और चाट खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे और ग्रामीण बीमार पड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक ठेला लगाकर गोलगप्पा और चाट बेचा जा रहा था। खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों सहित कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 15-20 लोग इस घटना से प्रभावित हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खाद्य सामग्री के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, गोलगप्पा बेचने वाला विक्रेता घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सावधानी से करें, विशेषकर गर्मी के मौसम में।1
- बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर–मंझलाडीह अडवारा मुख्य पथ पर बरवाडीह मोड़ के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में हुआ। मृतक की पहचान कनाडीह कारीटांड गांव निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सचिन कुमार (चिचाकी) और नरेश कुमार (बरवाडीह) शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार के सहयोग से एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बगोदर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने बबलू कुमार को मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों को इस पर भरोसा नहीं हुआ और वे तत्काल उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। बताया जाता है कि बबलू कुमार शादी-विवाह समेत अन्य कार्यक्रमों में वीडियोग्राफी का काम करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।2
- बसंत मेहता (ऑन कैमरा): "देखिए इस निर्माण को। क्या इसी को विकास कहते हैं? यहाँ न बालू का ठिकाना है, न सीमेंट का अनुपात। ईंटें ऐसी हैं जो हाथ से छूने पर झड़ रही हैं। सरकारी पैसे की ऐसी लूट हम डोमचांच की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हम पूछना चाहते हैं प्रशासन से—क्या यही आपकी गुणवत्ता है?"1
- पिपरवार-केरेडारी थाना सीमा पर सनसनी: घात लगाकर दंपति पर हमला, पत्नी की मौत, पति घायल हज़ारीबाग़ की केरेडारी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर देर शाम एक सनसनीखेज गोलीकांड में बाइक सवार दंपति को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया। इस हमले में मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खलारी–पतरातू मुख्य मार्ग पर कोल स्टेशन के समीप पुलिया के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में विकास प्रजापति की बायीं बांह में गोली लगी, जबकि मंजू देवी को सिर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बचरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास प्रजापति का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना के हेंदेगीर पिकेट पुलिस और पिपरवार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा सहित कुछ सामान बरामद किया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। इधर, अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश का माहौल देखा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।1
- गृह रक्षा वाहिनी हजारीबाग के 355 प्रशिक्षण गृह रक्षकों का पारण परेड कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हुए शामिल,पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, हजारीबाग में गिरिडीह सहित अन्य जिलों के कुल 355 प्रशिक्षु गृह रक्षकों के 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन के उपरांत आज 24 अप्रैल को पारण परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हजारीबाग हेमंत सती उपस्थित रहे। पारण परेड समारोह में नगर आयुक्त हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी सदर हजारीबाग, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रशिक्षु जिला समादेष्टा सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समादेष्टा, हजारीबाग द्वारा आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने सभी प्रशिक्षु गृह रक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त का संबोधन उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुशासन को जीवन में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। वर्दी का मूल सिद्धांत अनुशासन है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जहां भी कार्य करें, वहां अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने युवाओं को ऊर्जा से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि वे अपनी दक्षता का परिचय देकर बेहतर कार्य करेंगे तथा जनता एवं जिला प्रशासन का विश्वास बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातव्य है कि प्रशिक्षण के दौरान गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अतिरिक्त जिला बल/जैप-7 के दक्ष हवलदारों की प्रतिनियुक्ति कर प्रशिक्षुओं को समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रेस विज्ञप्ति संख्या:223/26.04.26/हजारीबाग। नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।5
- 18 से 31 मई तक रहेगा गर्मी चरम पर होगी। तापमान भी अधिक होगा। ऐसे में घरों से निकलने से पहले सावधानी आवश्यक है।1