Shuru
Apke Nagar Ki App…
Goga Medi Mele Mein Do ghutnon Mein Hui ladai Mata aur Revadi Haryana
Rajbala
Goga Medi Mele Mein Do ghutnon Mein Hui ladai Mata aur Revadi Haryana
More news from हरियाणा and nearby areas
- Goga Medi Mele Mein Do ghutnon Mein Hui ladai Mata aur Revadi Haryana1
- जिला प्रशासन नूंह द्वारा जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण (Educational Exposure Visit) का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन नूंह द्वारा जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण (Educational Exposure Visit) का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई के साथ-साथ महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी विभिन्न स्थलों के इतिहास, संस्कृति एवं महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, जिज्ञासा एवं आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उन्हें अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन नूंह — विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत। 📖✨1
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई. चिकानी-बहादुरपुर में 45 किलो दूषित मिठाई को किया नष्ट. खैरथल-तिजारा। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देशन में टीम ने चिकानी बस स्टैंड,बहादुरपुर,तहसील किशनगढ़ बास क्षेत्र में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने चिकानी स्टैंड स्थित प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान झिलमिल मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स सैनी मिष्ठान भंडार से दूध एवं चीनी निर्मित दूध पाक के नमूने लिए गए। वहीं भगत जी चाट एवं मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई एवं बर्फी का नमूना लिया। निरीक्षण में भगत जी चाट एवं मिष्ठान भंडार पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।टीम ने मौके पर करीब 45 किलो पुरानी,दूषित एवं बदबूदार मिठाई को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नियमानुसार ही मौके पर नष्ट करवाया। प्रतिष्ठान संचालक को एफएसएसएआई अधिनियम, 2006 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी कर तथा भविष्य में प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए भी पाबंद किया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी स्वच्छता,गुणवत्ता,निर्माण एवं समाप्ति तिथि पर जरूर ध्यान दें। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता एवं मनीषा शर्मा तथा लैब टेक्नीशियन महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।4
- चिकानी बस स्टैंड बहादुरपुर 3 प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई मौके पर करीब 45 किलो दूषित मिठाई कराई नष्ट* खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चिकानी बहादुरपुर तहसील किशनगढ़ बास में डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खैरथल तिजारा के दिशा निर्देश में कार्रवाई की गई। जिला नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत कुमार यादव ने बताया कि विभाग द्वारा संपर्क पोर्टल की शिकायत के आधार पर चिकानी स्टैंड की मुख्य तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। मेसर्स सैनी मिष्ठान भंडार और झिलमिल मिष्ठान भंडार से दूध पाक दूध चीनी से निर्मित सैंपल लिए गए। इसके बाद विभाग द्वारा भगत जी चाट और मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई बर्फी का सैंपल लिया गया। सैंपल लेने के दौरान प्रतिष्ठान पर काफी गंदगी और करीब 40 किलो पुरानी एवं बदबूदार मिठाई मिली। जिस विभाग द्वारा मौके पर ही नष्ट करवाया गया और प्रतिष्ठान के मालिक को एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस देते हुए भविष्य में साफ सफाई एवं स्वच्छ मिठाई बेचने के लिए पाबंद किया गया। विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता, मनीषा शर्मा, लैब टेक्नीशियन महिपाल सिंह मौजूद रहे।1
- चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती पर 27 सितंबर को नूंह में होगा सम्मान दिवस समारोह इनेलो हरियाणा कार्यकारिणी सदस्य लोकेश दहिया ने प्रदेशवासियों को समारोह में पहुंचने का दिया निमंत्रण इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संस्थापक एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती के अवसर पर आगामी रविवार, 27 सितंबर 2026 को नूंह (मेवात) में सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे नूंह (मेवात) में किया जाएगा। समारोह में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश दहिया सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। समारोह में चौधरी देवीलाल जी के जीवन, उनके संघर्ष, किसानों, मजदूरों, गरीबों एवं वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यों तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया जाएगा। लोकेश दहिया ने कहा कि “27 सितंबर को हम नूंह में सिर्फ एक जयंती मनाने नहीं आ रहे... हम उस विचार को जिंदा करने आ रहे हैं... जिसने दिल्ली के तख्त को बताया था... कि कुर्सी किसान के बूट के नीचे है। ताऊ देवीलाल वो नाम है... जिसने बुढ़ापा पेंशन को भीख नहीं... हक बनाया। ताऊ कहते थे... मैं कुर्सी का भूखा नहीं... मैं हल का पुजारी हूँ। और उनका एक ही नारा था... हिंदू-मुसलमान सब मेरे एक खेत की दो मेड़ हैं। आज लोग घोषणा-पत्र लाते हैं... ताऊ देवीलाल फैसला लाते थे। आइए, 27 सितंबर को नूंह पहुंचें और ताऊ देवीलाल जी के संघर्ष, विचारों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। ताऊ देवीलाल अमर रहें! इनेलो जिंदाबाद!1
- तिजारा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 के मतदान बूथ पर वोट डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, डीएसपी शिवराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश कर मामला कराया शांत। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- नूंह। महंगे इलाज के दौर में आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। बीमारी के इलाज में आर्थिक तंगी सबसे बड़ी बाधा न बने, इसके लिए योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकारी के साथ पंजीकृत निजी अस्पतालों में भी पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लेकर अन्य बड़े उपचार और ऑपरेशन तक में योजना का लाभ मरीजों के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रहा है। सवास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 11,27,940 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अब तक 6,11,269 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 5,16,671 कार्ड का काम अभी लंबित है। वहीं, योजना के माध्यम से अब तक 47,349 लाभार्थी उपचार का लाभ उठा चुके हैं। जेतलका निवासी यूनुस खान ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवा रखा है। कुत्ते के काटने के बाद टीकाकरण के लिए अस्पताल आए और उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते, ऐसे में आयुष्मान योजना मुफ्त इलाज और दवाइयों के माध्यम से बड़ी राहत देती है।खानपुर घाटी निवासी अलीमुद्दीन ने बताया कि वह कुत्ते के काटने के बाद टीका लगवाने अस्पताल आए हैं। पहला टीका लग चुका है और दूसरा लगाया जा रहा है। उनके अनुसार योजना के कारण समय पर इलाज और दवाइयां मिल रही हैं। बड़े ऑपरेशन में भी आयुष्मान कार्ड से उपचार का खर्च योजना के तहत कवर हो जाता है।सतवीर निवासी इंद्री ने बताया कि उनके बड़े भाई कैंसर से पीड़ित थे और आयुष्मान योजना के माध्यम से उन्हें उपचार में काफी सुविधा मिली। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज महंगा होने के कारण गरीब परिवारों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में योजना बड़ी राहत देती है। आयुष्मान काउंटर पर तैनात कर्मचारी भी मरीजों की सहायता करते हैं और तकनीकी समस्या आने पर डॉक्टरों से समन्वय कर इलाज जारी रखने में मदद करते हैं।स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य कम आय वाले और गरीब परिवारों को महंगे इलाज के आर्थिक बोझ से राहत देना है। योजना के तहत कई आवश्यक मेडिकल इम्प्लांट्स का खर्च भी क्लेम किया जा सकता है। उन्होंने पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाने की अपील की। नूंह। महंगे इलाज के दौर में आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। बीमारी के इलाज में आर्थिक तंगी सबसे बड़ी बाधा न बने, इसके लिए योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकारी के साथ पंजीकृत निजी अस्पतालों में भी पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लेकर अन्य बड़े उपचार और ऑपरेशन तक में योजना का लाभ मरीजों के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रहा है। सवास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 11,27,940 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अब तक 6,11,269 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 5,16,671 कार्ड का काम अभी लंबित है। वहीं, योजना के माध्यम से अब तक 47,349 लाभार्थी उपचार का लाभ उठा चुके हैं। जेतलका निवासी यूनुस खान ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवा रखा है। कुत्ते के काटने के बाद टीकाकरण के लिए अस्पताल आए और उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते, ऐसे में आयुष्मान योजना मुफ्त इलाज और दवाइयों के माध्यम से बड़ी राहत देती है।खानपुर घाटी निवासी अलीमुद्दीन ने बताया कि वह कुत्ते के काटने के बाद टीका लगवाने अस्पताल आए हैं। पहला टीका लग चुका है और दूसरा लगाया जा रहा है। उनके अनुसार योजना के कारण समय पर इलाज और दवाइयां मिल रही हैं। बड़े ऑपरेशन में भी आयुष्मान कार्ड से उपचार का खर्च योजना के तहत कवर हो जाता है।सतवीर निवासी इंद्री ने बताया कि उनके बड़े भाई कैंसर से पीड़ित थे और आयुष्मान योजना के माध्यम से उन्हें उपचार में काफी सुविधा मिली। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज महंगा होने के कारण गरीब परिवारों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में योजना बड़ी राहत देती है। आयुष्मान काउंटर पर तैनात कर्मचारी भी मरीजों की सहायता करते हैं और तकनीकी समस्या आने पर डॉक्टरों से समन्वय कर इलाज जारी रखने में मदद करते हैं।स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य कम आय वाले और गरीब परिवारों को महंगे इलाज के आर्थिक बोझ से राहत देना है। योजना के तहत कई आवश्यक मेडिकल इम्प्लांट्स का खर्च भी क्लेम किया जा सकता है। उन्होंने पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाने की अपील की।1
- ग्रामीण बोले: बंदरों से मिले स्थाई निजात सोडावास के बाशिदों की पीड़ा: बंदरों का आतंक ग्रामीण बोले: बंदरों से मिले स्थाई निजात सोडावास के बाशिदों की पीड़ा: बंदरों का आतंक सोडावास. सोडावास में सबसे अधिक आंतक बंदरों का है। सोडावास कस्बे के सेवानिवृत सैनिक बाबूलाल जोशी का कहना है कि हर समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के वादे होते हैं लेकिन अब उन्हें स्थाई समाधान चाहिए। वर्तमान कस्बे व बस स्टैंड इलाके में 150 बंदर के लगभग घूमते रहते हैं। जिससे स्कूली बच्चों व बुजुर्गों एवंम महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें सोडावास कस्बे में एक साल पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सरजीत चौधरी ने बंदरों को पकड़वाया। तब दुकानदारों व कस्बे के सभी लोगों को निजात मिली थी मगर अब बंदरो की चार गुणा संख्या बढ़ गई हैं। बड़ी अजीब विडंबना तो यह बंदर पकड़े जाते हैं। उससे अधिक फिर नजर आने लगते हैं। आए दिन बंदर काटने के मामले सामने आ रहे हैं। सोडावास व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी का कहना है कि ऐसे में अब बार-बार बंदरो के पकड़ने की कार्रवाई की बजाय प्रशासन से समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।1