logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नसीराबाद में विराट हिंदू सम्मेलन, सर्व समाज की सहभागिता से दिखी अभूतपूर्व एकता नसीराबाद में विराट हिंदू सम्मेलन, सर्व समाज की सहभागिता से दिखी अभूतपूर्व एकता

21 hrs ago
user_Dilip sen
Dilip sen
Journalist नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
21 hrs ago

नसीराबाद में विराट हिंदू सम्मेलन, सर्व समाज की सहभागिता से दिखी अभूतपूर्व एकता नसीराबाद में विराट हिंदू सम्मेलन, सर्व समाज की सहभागिता से दिखी अभूतपूर्व एकता

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by ModaraM Bhati
    1
    Post by ModaraM Bhati
    user_ModaraM Bhati
    ModaraM Bhati
    Lawyer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) वैष्णव सेवा समिति, ब्यावर द्वारा 11 कन्याओं के निःशुल्क सामुहिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति पुजन व पत्रिका विमोचन वैष्णव सेवा समिति व च.स. वैष्णव समाज ब्यावर के तत्वावधान में आगामी 8 मार्च 2026 को वैष्णव समाज की चयनित 11 कन्याओं के निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का विधि विधान से गणपति पुजन कर विवाह पत्रिका का विमोचन कर शुभारंभ किया गया! विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द हरिव्यासी ने बताया कि ब्यावर जिला स्तर पर भामाशाहों के सहयोग से वैष्णव समाज की चयनित 11 कन्याओं का निःशुल्क सामुहिक विवाह कर उपहार स्वरूप आवश्यक सभी घरेलू सामान दिये जायेंगे इस कार्यक्रम में उपस्थिति समाज बंधुओं द्वारा समाज हित में विकास और शिक्षा पर चर्चा की गई व समाज के भामाशाहों द्वारा विवाह सम्मेलन हेतु सहयोग राशि व उपहारों की घोषणाएं की गई! कार्यक्रम में आगंतुक समाज बन्धुओं व भामाशाहों का वैष्णव युवा सेवा समिति, ब्यावर द्वारा दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया! इस अवसर पर वैष्णव युवा सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद अग्रावत व विवाह सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्रीदास वैष्णव रास, बालकृष्ण अग्रावत, रामगोपाल सचिव सांवरलाल, राहुल किलावत, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, अनील किलावत रास,दिनेश बैड़कला,प्रशान्त तत्वेदी,केदार अग्रावत,सांवलदास बलाड़ा,खेमदास,बुद्दादास, पोकरदास,प्रेमदास,रमेश दास , निरंजन,सम्पतदास, घनश्यामदास इत्यादि सैकड़ों समाज बन्धु उपस्थित रहे!
    1
    रायपुर (ब्यावर)
वैष्णव सेवा समिति, ब्यावर द्वारा 11 कन्याओं के निःशुल्क सामुहिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति पुजन व पत्रिका विमोचन
वैष्णव सेवा समिति व च.स. वैष्णव समाज ब्यावर के तत्वावधान में आगामी 8 मार्च 2026 को वैष्णव समाज की चयनित 11 कन्याओं के निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का विधि विधान से गणपति पुजन कर विवाह पत्रिका का विमोचन कर शुभारंभ किया गया!
विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द हरिव्यासी ने बताया कि ब्यावर जिला स्तर पर भामाशाहों के सहयोग से वैष्णव समाज की चयनित 11 कन्याओं का निःशुल्क सामुहिक विवाह कर उपहार स्वरूप आवश्यक सभी घरेलू सामान दिये जायेंगे इस कार्यक्रम में उपस्थिति समाज बंधुओं द्वारा समाज हित में विकास और शिक्षा पर चर्चा की गई व समाज के भामाशाहों द्वारा विवाह सम्मेलन हेतु सहयोग राशि व उपहारों की घोषणाएं की गई! कार्यक्रम में आगंतुक समाज बन्धुओं व भामाशाहों का वैष्णव युवा सेवा समिति, ब्यावर द्वारा दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया!
इस अवसर पर वैष्णव युवा सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद अग्रावत व विवाह सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्रीदास वैष्णव रास, बालकृष्ण अग्रावत, रामगोपाल सचिव सांवरलाल, राहुल किलावत, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, अनील किलावत रास,दिनेश बैड़कला,प्रशान्त तत्वेदी,केदार अग्रावत,सांवलदास बलाड़ा,खेमदास,बुद्दादास, पोकरदास,प्रेमदास,रमेश दास , निरंजन,सम्पतदास, घनश्यामदास इत्यादि सैकड़ों समाज बन्धु उपस्थित रहे!
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • शिक्षा नीति में सुधार लाने की आवश्यकता
    1
    शिक्षा नीति में सुधार लाने की आवश्यकता
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    22 hrs ago
  • खींवसर (नागौर) | 3 फरवरी 2026 केंद्रीय बजट को लेकर मंगलवार को खींवसर में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बजट के विभिन्न प्रावधानों पर अपनी बात रखी।
    1
    खींवसर (नागौर) | 3 फरवरी 2026
केंद्रीय बजट को लेकर मंगलवार को खींवसर में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बजट के विभिन्न प्रावधानों पर अपनी बात रखी।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सांभरलेक:- पीएम श्री दरबार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांभर लेक में वार्षिक उत्सव आगाज-2026 का भव्य आयोजन किया गया | जिसमें उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल, नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष अनिल गट्टानी, सचिव जितेंद्र डांगरा, जुगलदास महाराज, सांभर साल्ट के जीएम सतीश चौथंकर, नगर पालिका संभर लेक के अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, सांभर थाने से महेश कुमार ढाका, पूर्व माली समाज अध्यक्ष भगवान सहाय सैनी, भंवर लाल गोठरवाल, प्रधानाचार्य बनवारी लाल टेलर, नेमीचंद कुमावत, ओमप्रकाश जांगिड़, रामकिशन सैनी, गजानंद कुमावत, अंजना शर्मा, आरपी रमेश बंसीवाल, रामपाल कुमावत सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे | इस अवसर पर दरबार स्कूल के पूर्व व्याख्याता शिम्भू दयाल यादव का असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के रूप में चयन होने पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अतिथियों की भोजन प्रसादी रखी गई। दीपक गोठरवाल व 12वी कक्षा के विद्यार्थियों की विदाई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया | एएसआई महेश ढाका द्वारा सभी 700 विद्यार्थियों और 50 शिक्षकों को पेन गिफ्ट किया गया।गोठरवाल ने बोर्ड कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने विद्यार्थियों को इक्कीस सौ रूपये तथा शिम्भू दयाल द्वारा कला संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्यारह हजार रूपये देने की घोषणा की। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां देखकर सभी अतिथि और अभिभावक रोमांचित हुए। राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, बोर्ड परीक्षाओं व विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का मुख्य अतिथियों के द्वारा मैडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नागरिक विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल गट्टानी द्वारा डेढ़ लाख रुपए के ओपन जिम और एक लाख के एथलेटिक्स ट्रैक बनाने की घोषणा की गई। प्रधानाचार्य टीकम चन्द मालाकार के द्वारा सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन हरिशंकर मीना और दीप्ति सोलंकी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के दिनेश यादव, शंकर लाल मुंडोतिया, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र चौधरी, मनीष शर्मा, संजय वर्मा, मुरारी लाल मीणा, जितेंद्र वर्मा, लता मनवाणी, भानुप्रिया कुमावत, वीणा वर्मा, प्रहलादराम, शिवकरण जाट, कमलेश कुमावत, शुभेंदु शर्मा, हरीश प्रजापत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा एक से पांच तक 185 विद्यार्थियों को बैग व कला किट, कक्षा 11 के 65 विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्स के बैग और कक्षा 10 के विद्यार्थियों को हेल्थ वोकेशनल कोर्स के हेल्थ किट प्रदान किए गए।
    1
    सांभरलेक:- पीएम श्री दरबार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांभर लेक में वार्षिक उत्सव आगाज-2026 का भव्य आयोजन किया गया | जिसमें उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल, नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष अनिल गट्टानी, सचिव जितेंद्र डांगरा, जुगलदास महाराज, सांभर साल्ट के जीएम सतीश चौथंकर, नगर पालिका संभर लेक के अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, सांभर थाने से महेश कुमार ढाका, पूर्व माली समाज अध्यक्ष भगवान सहाय सैनी, भंवर लाल गोठरवाल, प्रधानाचार्य बनवारी लाल टेलर, नेमीचंद कुमावत, ओमप्रकाश जांगिड़, रामकिशन सैनी, गजानंद कुमावत, अंजना शर्मा, आरपी रमेश बंसीवाल, रामपाल कुमावत सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे | इस अवसर पर दरबार स्कूल के पूर्व व्याख्याता शिम्भू दयाल यादव का असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के रूप में चयन होने पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अतिथियों की भोजन प्रसादी रखी गई। दीपक गोठरवाल व 12वी कक्षा के विद्यार्थियों की विदाई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया | एएसआई महेश ढाका द्वारा सभी 700 विद्यार्थियों और 50 शिक्षकों को पेन गिफ्ट किया गया।गोठरवाल ने बोर्ड कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने विद्यार्थियों को इक्कीस सौ रूपये तथा शिम्भू दयाल द्वारा कला संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्यारह हजार रूपये देने की घोषणा की। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां देखकर सभी अतिथि और अभिभावक रोमांचित हुए। राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, बोर्ड परीक्षाओं व विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का मुख्य अतिथियों के द्वारा मैडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नागरिक विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल गट्टानी द्वारा डेढ़ लाख रुपए के ओपन जिम और एक लाख के एथलेटिक्स ट्रैक बनाने की घोषणा की गई। प्रधानाचार्य टीकम चन्द मालाकार के द्वारा सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन हरिशंकर मीना और दीप्ति सोलंकी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के दिनेश यादव, शंकर लाल मुंडोतिया, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र चौधरी, मनीष शर्मा, संजय वर्मा, मुरारी लाल मीणा, जितेंद्र वर्मा, लता मनवाणी, भानुप्रिया कुमावत,  वीणा वर्मा, प्रहलादराम, शिवकरण जाट, कमलेश कुमावत, शुभेंदु शर्मा, हरीश प्रजापत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा एक से पांच तक 185 विद्यार्थियों को बैग व कला किट, कक्षा 11 के 65 विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्स के बैग और कक्षा 10 के विद्यार्थियों को हेल्थ वोकेशनल कोर्स के हेल्थ किट प्रदान किए गए।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    1 day ago
  • Post by दयाराम मीणा
    2
    Post by दयाराम मीणा
    user_दयाराम मीणा
    दयाराम मीणा
    Abarth dealer हिंडोली, बूंदी, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • hamara gadh jivan pyara Sa Kitna cute lagta hai aap bhi comment batana
    1
    hamara gadh jivan pyara Sa Kitna cute lagta hai aap bhi comment batana
    user_ModaraM Bhati
    ModaraM Bhati
    Lawyer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जीवन की तस्वीर, विशेष शिविरों से मिलेगा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ* ग्राम निमाज, पंचायत समिति जैतारण, जिला ब्यावर निवासी फुलकी देवी पत्नी ओगड़राम गुर्जर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस योजना ने उनके परिवार के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। फुलकी देवी ने कहा कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश और सर्दी के मौसम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर बनने से अब उन्हें एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी जीवन मिला है। यह आवास उनके लिए केवल एक छत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और खुशहाल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने अपनी ओर से तथा अपने पूरे परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक गिरदावर सर्किल (ILR) पर एक दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन 01 एवं 05 से 09 फरवरी 2026 तक प्रत्येक गिरदावर वृत पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा। इन विशेष शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा, जिससे GRAM-2026 में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिला कलक्टर श्री कमल राम मीना ने जिले के समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं। *आगामी शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है:* 5 फरवरी: नया नगर, फतेहपुरिया-2, पिपलिया कलां, लांबिया, झांक, जीवाणा, बदनोर 6 फरवरी: नरबदखेड़ा, सेंदड़ा, आनंदपुर कालू, मसूदा, टॉडगढ़ 7 फरवरी: देवता, सूरजपुरा, रायपुर, रास, लोडियाना, विजयनगर 8 फरवरी: सुरडिया, बेडकलां, नंदवाड़ा 9 फरवरी: देलवाड़ा, ब्यावर खास, बर, जैतारण, खीमपुरा, बामनहेड़ा
    1
    रायपुर (ब्यावर)
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जीवन की तस्वीर, विशेष शिविरों से मिलेगा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ*
ग्राम निमाज, पंचायत समिति जैतारण, जिला ब्यावर निवासी फुलकी देवी पत्नी ओगड़राम गुर्जर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस योजना ने उनके परिवार के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है।
फुलकी देवी ने कहा कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश और सर्दी के मौसम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर बनने से अब उन्हें एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी जीवन मिला है। यह आवास उनके लिए केवल एक छत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और खुशहाल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने अपनी ओर से तथा अपने पूरे परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया।
राज्य सरकार द्वारा  प्रत्येक गिरदावर सर्किल (ILR) पर एक दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन  01 एवं 05 से 09 फरवरी 2026 तक  प्रत्येक गिरदावर वृत पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा।
इन विशेष शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि
विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। 
शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा, जिससे GRAM-2026 में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
जिला कलक्टर श्री कमल राम मीना ने जिले के समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं।
*आगामी शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है:*
5 फरवरी: नया नगर, फतेहपुरिया-2, पिपलिया कलां, लांबिया, झांक, जीवाणा, बदनोर
6 फरवरी: नरबदखेड़ा, सेंदड़ा, आनंदपुर कालू, मसूदा, टॉडगढ़
7 फरवरी: देवता, सूरजपुरा, रायपुर, रास, लोडियाना, विजयनगर
8 फरवरी: सुरडिया, बेडकलां, नंदवाड़ा
9 फरवरी: देलवाड़ा, ब्यावर खास, बर, जैतारण, खीमपुरा, बामनहेड़ा
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रामपुरा ग्राम में वानरों का आतंक, घर पर बैठी बालिका पर हमला, गंभीर रूप से घायल रामपुरा ग्राम में जंगली वानरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन वर्षों से ग्रामीण वानरों की समस्या से परेशान हैं, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुरा निवासी गणपत मेघवाल की बालिका अपने घर पर बैठी हुई थी, तभी अचानक एक जंगली वानर ने उस पर हमला कर दिया। वानर के अचानक हमले से बालिका बुरी तरह घबरा गई और उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को वानर से बचाया और उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद से बालिका सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि रामपुरा में वानरों का झुंड खुलेआम गलियों, छतों और घरों में घूमता रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। आए दिन खाने-पीने की चीजें छीनना, घरों में घुसना और हमला करना अब आम बात हो गई है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जंगली वानरों को जल्द पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही गांव में स्थायी समाधान की भी मांग की जा रही है। रामपुरा में देर शाम हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते वानरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    रामपुरा ग्राम में वानरों का आतंक, घर पर बैठी बालिका पर हमला, गंभीर रूप से घायल
रामपुरा ग्राम में जंगली वानरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन वर्षों से ग्रामीण वानरों की समस्या से परेशान हैं, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुरा निवासी गणपत मेघवाल की बालिका अपने घर पर बैठी हुई थी, तभी अचानक एक जंगली वानर ने उस पर हमला कर दिया। वानर के अचानक हमले से बालिका बुरी तरह घबरा गई और उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को वानर से बचाया और उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद से बालिका सदमे में है।
ग्रामीणों का कहना है कि रामपुरा में वानरों का झुंड खुलेआम गलियों, छतों और घरों में घूमता रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। आए दिन खाने-पीने की चीजें छीनना, घरों में घुसना और हमला करना अब आम बात हो गई है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जंगली वानरों को जल्द पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही गांव में स्थायी समाधान की भी मांग की जा रही है।
रामपुरा में देर शाम हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते वानरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.