रायपुर (ब्यावर) प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जीवन की तस्वीर, विशेष शिविरों से मिलेगा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ* ग्राम निमाज, पंचायत समिति जैतारण, जिला ब्यावर निवासी फुलकी देवी पत्नी ओगड़राम गुर्जर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस योजना ने उनके परिवार के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। फुलकी देवी ने कहा कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश और सर्दी के मौसम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर बनने से अब उन्हें एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी जीवन मिला है। यह आवास उनके लिए केवल एक छत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और खुशहाल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने अपनी ओर से तथा अपने पूरे परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक गिरदावर सर्किल (ILR) पर एक दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन 01 एवं 05 से 09 फरवरी 2026 तक प्रत्येक गिरदावर वृत पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा। इन विशेष शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा, जिससे GRAM-2026 में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिला कलक्टर श्री कमल राम मीना ने जिले के समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं। *आगामी शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है:* 5 फरवरी: नया नगर, फतेहपुरिया-2, पिपलिया कलां, लांबिया, झांक, जीवाणा, बदनोर 6 फरवरी: नरबदखेड़ा, सेंदड़ा, आनंदपुर कालू, मसूदा, टॉडगढ़ 7 फरवरी: देवता, सूरजपुरा, रायपुर, रास, लोडियाना, विजयनगर 8 फरवरी: सुरडिया, बेडकलां, नंदवाड़ा 9 फरवरी: देलवाड़ा, ब्यावर खास, बर, जैतारण, खीमपुरा, बामनहेड़ा

- शिक्षा नीति में सुधार लाने की आवश्यकता1
- खींवसर (नागौर) | 3 फरवरी 2026 केंद्रीय बजट को लेकर मंगलवार को खींवसर में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बजट के विभिन्न प्रावधानों पर अपनी बात रखी।1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- Post by ModaraM Bhati1
- नसीराबाद में विराट हिंदू सम्मेलन, सर्व समाज की सहभागिता से दिखी अभूतपूर्व एकता1
- हमारे मोहले के पानी के हैंडपंप खराब बहुत दिनों से (जबरकिया)1
- रायपुर (ब्यावर) प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जीवन की तस्वीर, विशेष शिविरों से मिलेगा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ* ग्राम निमाज, पंचायत समिति जैतारण, जिला ब्यावर निवासी फुलकी देवी पत्नी ओगड़राम गुर्जर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस योजना ने उनके परिवार के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। फुलकी देवी ने कहा कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश और सर्दी के मौसम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर बनने से अब उन्हें एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी जीवन मिला है। यह आवास उनके लिए केवल एक छत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और खुशहाल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने अपनी ओर से तथा अपने पूरे परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक गिरदावर सर्किल (ILR) पर एक दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन 01 एवं 05 से 09 फरवरी 2026 तक प्रत्येक गिरदावर वृत पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा। इन विशेष शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा, जिससे GRAM-2026 में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिला कलक्टर श्री कमल राम मीना ने जिले के समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं। *आगामी शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है:* 5 फरवरी: नया नगर, फतेहपुरिया-2, पिपलिया कलां, लांबिया, झांक, जीवाणा, बदनोर 6 फरवरी: नरबदखेड़ा, सेंदड़ा, आनंदपुर कालू, मसूदा, टॉडगढ़ 7 फरवरी: देवता, सूरजपुरा, रायपुर, रास, लोडियाना, विजयनगर 8 फरवरी: सुरडिया, बेडकलां, नंदवाड़ा 9 फरवरी: देलवाड़ा, ब्यावर खास, बर, जैतारण, खीमपुरा, बामनहेड़ा1
- रामपुरा ग्राम में वानरों का आतंक, घर पर बैठी बालिका पर हमला, गंभीर रूप से घायल रामपुरा ग्राम में जंगली वानरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन वर्षों से ग्रामीण वानरों की समस्या से परेशान हैं, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुरा निवासी गणपत मेघवाल की बालिका अपने घर पर बैठी हुई थी, तभी अचानक एक जंगली वानर ने उस पर हमला कर दिया। वानर के अचानक हमले से बालिका बुरी तरह घबरा गई और उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को वानर से बचाया और उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद से बालिका सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि रामपुरा में वानरों का झुंड खुलेआम गलियों, छतों और घरों में घूमता रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। आए दिन खाने-पीने की चीजें छीनना, घरों में घुसना और हमला करना अब आम बात हो गई है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जंगली वानरों को जल्द पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही गांव में स्थायी समाधान की भी मांग की जा रही है। रामपुरा में देर शाम हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते वानरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- नागौर | 3 फरवरी 2026 महिला कांग्रेस की नई नागौर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सीमा सोलंकी ने मंगलवार को नागौर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा का आभार जताया।1