logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महीसी के बौंडी क्षेत्र अंतर्गत टुकुरी गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नदी के किनारे खड़े एक 12 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ बालक को पानी के भीतर खींच ले गया। स्थानीय लोगों के काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और बालक की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की है। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Manoj kumar chursya
Manoj kumar chursya
Salesperson मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महीसी के बौंडी क्षेत्र अंतर्गत टुकुरी गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नदी के किनारे खड़े एक 12 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ बालक को पानी के भीतर खींच ले गया। स्थानीय लोगों के काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और बालक की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की है। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच जिले के विकासखंड शिवपुर के ग्राम पंचायत नकहा अंतर्गत मजरा पंडित पुरवा में सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को आपस में जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। बरसात के मौसम में पूरी सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इस संबंध में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। पंकज मिश्रा ने कहा कि सड़क गांव के विकास की आधारशिला है और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पंकज मिश्रा, निरंजन कुमार, अनूप, दुलारे, राजू, सौरभ मिश्रा, बाबूराम, दिनेश कुमार, सूरज शर्मा, संगीता देवी, मीरा देवी, आरती देवी, शांति देवी, अलका, सुशीला देवी और राम लली सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया कि डबल इंजन सरकार द्वारा दिए गए ग्रामोत्थान के पैसों से संबंधित लोगों ने अपनी जेबें भर ली हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि ऐसे लोगों की जांच कब होगी और क्या यही ग्रामीण उत्थान है?
    1
    बहराइच जिले के विकासखंड शिवपुर के ग्राम पंचायत नकहा अंतर्गत मजरा पंडित पुरवा में सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को आपस में जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। बरसात के मौसम में पूरी सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इस संबंध में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। पंकज मिश्रा ने कहा कि सड़क गांव के विकास की आधारशिला है और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में पंकज मिश्रा, निरंजन कुमार, अनूप, दुलारे, राजू, सौरभ मिश्रा, बाबूराम, दिनेश कुमार, सूरज शर्मा, संगीता देवी, मीरा देवी, आरती देवी, शांति देवी, अलका, सुशीला देवी और राम लली सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया कि डबल इंजन सरकार द्वारा दिए गए ग्रामोत्थान के पैसों से संबंधित लोगों ने अपनी जेबें भर ली हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि ऐसे लोगों की जांच कब होगी और क्या यही ग्रामीण उत्थान है?
    user_RN Tiwari
    RN Tiwari
    मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बहराइच के शिवपुर ब्लॉक अंतर्गत नकही ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम विधायक राम निवास वर्मा ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जन चौपाल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने बरदहा बाजार से चंदेला संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि सड़क न होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की इस मांग पर विधायक राम निवास वर्मा ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और कहा कि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने खुद बाइक से प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। विधायक ने बताया कि इस जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमन कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, नंद किशोर मिश्रा, अनुपम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    बहराइच के शिवपुर ब्लॉक अंतर्गत नकही ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम विधायक राम निवास वर्मा ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

जन चौपाल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने बरदहा बाजार से चंदेला संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि सड़क न होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की इस मांग पर विधायक राम निवास वर्मा ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और कहा कि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने खुद बाइक से प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।

विधायक ने बताया कि इस जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमन कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, नंद किशोर मिश्रा, अनुपम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • उत्तर प्रदेश के रामपुर में आज़म ख़ान की जौहर यूनिवर्सिटी (मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी) पर हुए बुलडोज़र एक्शन को लेकर जनता के बीच तीखी प्रतिक्रिया और भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस कार्रवाई के बाद लोगों में विरोध-प्रदर्शन और नाराजगी का माहौल है। जनता इस पूरे घटनाक्रम और एक्शन को लेकर खुलकर सवाल उठा रही है और अपना विरोध दर्ज करा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के रामपुर में आज़म ख़ान की जौहर यूनिवर्सिटी (मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी) पर हुए बुलडोज़र एक्शन को लेकर जनता के बीच तीखी प्रतिक्रिया और भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस कार्रवाई के बाद लोगों में विरोध-प्रदर्शन और नाराजगी का माहौल है। जनता इस पूरे घटनाक्रम और एक्शन को लेकर खुलकर सवाल उठा रही है और अपना विरोध दर्ज करा रही है।
    user_Rizwan Ahmad
    Rizwan Ahmad
    Media and information sciences faculty नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय युवा नेता यशमोहन पटेल ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार और पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था के बीच के अंतर को भी स्पष्ट किया है।
    1
    लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय युवा नेता यशमोहन पटेल ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार और पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था के बीच के अंतर को भी स्पष्ट किया है।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम ओरीपुरवा मजरा खैरहना में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता शिवानी मौर्या ने मॉडर्न महिला थाना पलिया में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिवानी की शादी करीब 6 साल पहले अमित मौर्या के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति अमित, ससुर शत्रोहन लाल, जेठ जसवंत कुमार और जेठानी रूबी देवी ने मिलकर उस पर सोने की चेन और 1 लाख रुपये नगद की मांग का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने के कारण उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता के अनुसार, प्रताड़ना की हद तब पार हो गई जब 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे आरोपियों ने शिवानी को गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा और सिर्फ पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर खदेड़ दिया। इस मारपीट में शिवानी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी मझगई थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद मजबूर होकर उसने मॉडर्न महिला थाना पलिया का दरवाजा खटखटाया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इन दहेज के दरिंदों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर पीड़िता को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा। फिलहाल यह मामला पीड़िता की तहरीर पर आधारित है और पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
    1
    लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम ओरीपुरवा मजरा खैरहना में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता शिवानी मौर्या ने मॉडर्न महिला थाना पलिया में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिवानी की शादी करीब 6 साल पहले अमित मौर्या के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति अमित, ससुर शत्रोहन लाल, जेठ जसवंत कुमार और जेठानी रूबी देवी ने मिलकर उस पर सोने की चेन और 1 लाख रुपये नगद की मांग का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने के कारण उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पीड़िता के अनुसार, प्रताड़ना की हद तब पार हो गई जब 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे आरोपियों ने शिवानी को गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा और सिर्फ पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर खदेड़ दिया। इस मारपीट में शिवानी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी मझगई थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद मजबूर होकर उसने मॉडर्न महिला थाना पलिया का दरवाजा खटखटाया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इन दहेज के दरिंदों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर पीड़िता को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा। फिलहाल यह मामला पीड़िता की तहरीर पर आधारित है और पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
    user_शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
    शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहराइच के शिवपुर ब्लॉक में सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में कटान का कहर बढ़ता जा रहा है, जिससे नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर ने कई परिवारों के आशियाने छीन लिए हैं। पाठकपुरवा और बेलामकन ग्राम पंचायत के भूखन टेपरा में 10 से अधिक मकान सरयू नदी की तेज धारा में समा गए हैं, जबकि करीब एक दर्जन अन्य मकान अभी भी कटान के मुहाने पर खड़े हैं। ग्रामीण अब सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुटे हैं। इससे पहले, चौकसाहार ग्राम पंचायत के झुंडी गांव निवासी पटवारी का मकान भी नदी में समाहित हो चुका है और वहां भी आधा दर्जन मकानों पर खतरा बना हुआ है। पिछले वर्ष भी सरयू नदी ने इस पूरे तटीय क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी और इस बार भी हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार के अनुसार, पाठकपुरवा गांव के संकटा, इतवारी, सुरेश, मुखलाल, लोटन और रामचंदर तथा बेलामकन ग्राम पंचायत के भूखन टेपरा निवासी कान्ती देवी, सुरेंद्र, विनोद और मोदे के मकान नदी में समा चुके हैं। वहीं, पुतान, जीतन, लक्ष्मन, हुकुम, चुन्ना और शत्रोहन सहित करीब एक दर्जन परिवारों के मकान भी कभी भी नदी में समा सकते हैं। इसके अलावा, बेलामकन गांव के पास कटान रोकने के लिए पहले बनाया गया कटान अवरोधक भी नदी की तेज धारा में बह गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो कई अन्य गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। कटान की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद, राजस्व निरीक्षक श्यामसुंदर, क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार और राजकुमार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। तत्काल राहत के रूप में पीड़ितों को त्रिपाल बांटे गए हैं। बेघर हो चुके प्रभावित परिवार सरकार से आर्थिक सहायता और पुनर्वास की गुहार लगा रहे हैं ताकि वे जीवन-यापन के संकट से बच सकें। इस संबंध में तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करा लिया गया है और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    3
    बहराइच के शिवपुर ब्लॉक में सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में कटान का कहर बढ़ता जा रहा है, जिससे नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर ने कई परिवारों के आशियाने छीन लिए हैं। पाठकपुरवा और बेलामकन ग्राम पंचायत के भूखन टेपरा में 10 से अधिक मकान सरयू नदी की तेज धारा में समा गए हैं, जबकि करीब एक दर्जन अन्य मकान अभी भी कटान के मुहाने पर खड़े हैं। ग्रामीण अब सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुटे हैं। इससे पहले, चौकसाहार ग्राम पंचायत के झुंडी गांव निवासी पटवारी का मकान भी नदी में समाहित हो चुका है और वहां भी आधा दर्जन मकानों पर खतरा बना हुआ है। पिछले वर्ष भी सरयू नदी ने इस पूरे तटीय क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी और इस बार भी हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार के अनुसार, पाठकपुरवा गांव के संकटा, इतवारी, सुरेश, मुखलाल, लोटन और रामचंदर तथा बेलामकन ग्राम पंचायत के भूखन टेपरा निवासी कान्ती देवी, सुरेंद्र, विनोद और मोदे के मकान नदी में समा चुके हैं। वहीं, पुतान, जीतन, लक्ष्मन, हुकुम, चुन्ना और शत्रोहन सहित करीब एक दर्जन परिवारों के मकान भी कभी भी नदी में समा सकते हैं। इसके अलावा, बेलामकन गांव के पास कटान रोकने के लिए पहले बनाया गया कटान अवरोधक भी नदी की तेज धारा में बह गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो कई अन्य गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

कटान की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद, राजस्व निरीक्षक श्यामसुंदर, क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार और राजकुमार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। तत्काल राहत के रूप में पीड़ितों को त्रिपाल बांटे गए हैं। बेघर हो चुके प्रभावित परिवार सरकार से आर्थिक सहायता और पुनर्वास की गुहार लगा रहे हैं ताकि वे जीवन-यापन के संकट से बच सकें। इस संबंध में तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करा लिया गया है और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महीसी के बौंडी क्षेत्र अंतर्गत टुकुरी गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नदी के किनारे खड़े एक 12 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ बालक को पानी के भीतर खींच ले गया। स्थानीय लोगों के काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और बालक की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की है। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महीसी के बौंडी क्षेत्र अंतर्गत टुकुरी गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नदी के किनारे खड़े एक 12 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ बालक को पानी के भीतर खींच ले गया। स्थानीय लोगों के काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और बालक की मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की है। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Manoj kumar chursya
    Manoj kumar chursya
    Salesperson मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.