logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कदौरा नगर पंचायत की लापरवाही से व्यासपुर में गंदगी का अंबार, राहगीर और दुकानदार परेशान कदौरा (जालौन)। एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। कदौरा नगर पंचायत के मोहल्ला व्यासपुर में जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से कूड़ा पड़ा हुआ है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं की जा रही है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में नमाज अदा करने के लिए जाने वाले नमाजी भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। वहीं मंदिर जाने के लिए माताएं और बहनें भी इसी मार्ग का उपयोग करती हैं, लेकिन गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें काफी असुविधा होती है। स्थानीय दुकानदार हरि ओम अली मुहम्मद रोहित कुमार आशीष कुमार दिलशाद मुन्ना लकी खान उमेश गुप्ता पिंटू रानू मंसूरी ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आमजन को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

5 hrs ago
user_Ranu Mansuri पत्रकार
Ranu Mansuri पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कदौरा नगर पंचायत की लापरवाही से व्यासपुर में गंदगी का अंबार, राहगीर और दुकानदार परेशान कदौरा (जालौन)। एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। कदौरा नगर पंचायत के मोहल्ला व्यासपुर में जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से कूड़ा पड़ा हुआ है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं की जा रही है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में नमाज अदा करने के लिए जाने वाले नमाजी भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। वहीं मंदिर जाने के लिए माताएं और बहनें भी इसी मार्ग का उपयोग करती हैं, लेकिन गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें काफी असुविधा होती है। स्थानीय दुकानदार हरि ओम अली मुहम्मद रोहित कुमार आशीष कुमार दिलशाद मुन्ना लकी खान उमेश गुप्ता पिंटू रानू मंसूरी ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आमजन को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #जिलाजालौन निकासी के दौरान दंपति ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप #जालौन जनपद के जगम्मनपुर क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर जागीर में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के देवेंद्र प्रजापति के पुत्र अंकित कुमार की शादी में कुआं पूजन और बारात निकासी के दौरान गांव के ही हरेंद्र पाल उर्फ रानू और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। समारोह में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के जश्न के बीच खुलेआम फायरिंग की जा रही है, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन शादी समारोह में इस तरह खुलेआम हथियार लहराने और फायरिंग को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है, और यदि हर्ष फायरिंग की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    #जिलाजालौन निकासी के दौरान दंपति ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
#जालौन जनपद के जगम्मनपुर क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर जागीर में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
बताया जा रहा है कि गांव के देवेंद्र प्रजापति के पुत्र अंकित कुमार की शादी में कुआं पूजन और बारात निकासी के दौरान गांव के ही हरेंद्र पाल उर्फ रानू और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी।
समारोह में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के जश्न के बीच खुलेआम फायरिंग की जा रही है, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन शादी समारोह में इस तरह खुलेआम हथियार लहराने और फायरिंग को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है, और यदि हर्ष फायरिंग की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। कदौरा नगर पंचायत के मोहल्ला व्यासपुर में जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से कूड़ा पड़ा हुआ है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं की जा रही है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में नमाज अदा करने के लिए जाने वाले नमाजी भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। वहीं मंदिर जाने के लिए माताएं और बहनें भी इसी मार्ग का उपयोग करती हैं, लेकिन गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें काफी असुविधा होती है। स्थानीय दुकानदार हरि ओम अली मुहम्मद रोहित कुमार आशीष कुमार दिलशाद मुन्ना लकी खान उमेश गुप्ता पिंटू रानू मंसूरी ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आमजन को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
    1
    को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। कदौरा नगर पंचायत के मोहल्ला व्यासपुर में जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से कूड़ा पड़ा हुआ है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं की जा रही है।
इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में नमाज अदा करने के लिए जाने वाले नमाजी भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। वहीं मंदिर जाने के लिए माताएं और बहनें भी इसी मार्ग का उपयोग करती हैं, लेकिन गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें काफी असुविधा होती है।
स्थानीय दुकानदार हरि ओम अली मुहम्मद रोहित कुमार आशीष कुमार दिलशाद मुन्ना लकी खान उमेश गुप्ता पिंटू रानू मंसूरी ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आमजन को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • घर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 15 ने अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार उर्फ शीलू पुत्र उजियारे लाल निवासी ग्राम हंसपुर मित्रसेनपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹15,000 का अर्थदंड भी लगाया।
    1
    घर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 15 ने अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार उर्फ शीलू पुत्र उजियारे लाल निवासी ग्राम हंसपुर मित्रसेनपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹15,000 का अर्थदंड भी लगाया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कानपुर देहात खबर पत्रकार: इकबाल अहमद गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और इसे पारदर्शी बनाया जाए। इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। धरना-प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष श्यामू ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, नसीम इदरीसी, आजम शेख, बाबुल, कुलदीप दिवावर, नफीस अहमद, विनय शर्मा, नौशाद खान, इरफान खान, छोटे सोनू, रामकुमार पाल और शिवशंकर पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    कानपुर देहात खबर
पत्रकार: इकबाल अहमद
गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और इसे पारदर्शी बनाया जाए।
इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
धरना-प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष श्यामू ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, नसीम इदरीसी, आजम शेख, बाबुल, कुलदीप दिवावर, नफीस अहमद, विनय शर्मा, नौशाद खान, इरफान खान, छोटे सोनू, रामकुमार पाल और शिवशंकर पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ▶️विजलेंस की छापेमारी के दौरान #बीजेपी_नेताओं की महिला इंस्पेक्टर से हुई झड़प ▶️अन्तापुर गांव में विजिलेंस की टीम बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी ▶️सूचना पाकर मौके पर पहुंचे #राज्य_मंत्री_अजीत_पाल_सिंह से भी हुई कहा सुनी ▶️राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल अपने समर्थकों पर हो रही कार्रवाई से दिखाई नाराजगी ▶️राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह के एक करीबी के यहां छापा मारने पहुंची थी विजिलेंस टीम
    1
    ▶️विजलेंस की छापेमारी के दौरान #बीजेपी_नेताओं की महिला इंस्पेक्टर से हुई झड़प 
▶️अन्तापुर गांव में विजिलेंस की टीम बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी
▶️सूचना पाकर मौके पर पहुंचे #राज्य_मंत्री_अजीत_पाल_सिंह से भी हुई कहा सुनी
▶️राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल अपने समर्थकों पर हो रही कार्रवाई से दिखाई नाराजगी
▶️राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह के एक करीबी के यहां छापा मारने पहुंची थी विजिलेंस टीम
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कानपुर देहात कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला कचहरी भवन के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज रजत सिन्हा ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।
    1
    कानपुर देहात कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ
कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला कचहरी भवन के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज रजत सिन्हा ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्नैचिंग के दौरान महिला की दर्दनाक मौत बैग छीनते समय बाइक से गिरने से हुई गंभीर चोट इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर मौके से फरार दिनदहाड़े वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
    1
    ब्रेकिंग जालौन 
जालौन में स्नैचिंग के दौरान महिला की दर्दनाक मौत
बैग छीनते समय बाइक से गिरने से हुई गंभीर चोट
इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर मौके से फरार
दिनदहाड़े वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.