बीना रिपोर्टर राजेश बबेले डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा बीना।नन्हे कदमों से बड़े सपनों तक बधाई हो के उत्साहपूर्ण संदेश के साथ डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा दूसरी से तीसरी में प्रोन्नत छात्रों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। यह दिन नन्हे विद्यार्थियों के लिए उनकी उपलब्धियों का उत्सव और एक नई शुरुआत का प्रतीक रहा। *प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा* इस अवसर पर लगभग 82 नन्हें स्नातक (ग्रेजुएंड्स) अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि निलेश कांडलकर, चेयरमैन एलएमसी व प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा।कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। तत्पश्चात प्राचार्य श्री मिश्रा ने प्रेरणादायक संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने नई शिक्षा नीति,2020 के प्रारुप 5+3+3+4 के बारे में बताया। प्राचार्य ने बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु बच्चों के माता-पिता,अभिभावक व शिक्षकों के साकारात्मक समन्वय के महत्व पर जोर देते हुए समुचित भागीदारी के लिए अपील किया। *गाउन पहनकर गर्व के साथ मंच पर चले* समारोह का मुख्य आकर्षण “ग्रेजुएशन वॉक” रहा, जिसमें नन्हे बच्चे कैप और गाउन पहनकर गर्व के साथ मंच पर चले। प्रत्येक विद्यार्थी को ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिससे यह पल बच्चों और अभिभावकों के लिए यादगार बन गया।विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और लघु भाषणों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी मासूमियत और उत्साह ने पूरे वातावरण को खुशी और गर्व से भर दिया। मुख्य अतिथि निलेश कांडलकर ने अपने संबोधन में विद्यालय और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा बच्चों को बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समग्र रूप से यह ग्रेजुएशन समारोह एक आनंदमय और अविस्मरणीय अवसर रहा, जिसने नन्हे विद्यार्थियों की प्रगति, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव मनाया।
बीना रिपोर्टर राजेश बबेले डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा बीना।नन्हे कदमों से बड़े सपनों तक बधाई हो के उत्साहपूर्ण संदेश के साथ डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा दूसरी से तीसरी में प्रोन्नत छात्रों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। यह दिन नन्हे विद्यार्थियों के लिए उनकी उपलब्धियों का उत्सव और एक नई शुरुआत का प्रतीक रहा। *प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा* इस अवसर पर लगभग 82 नन्हें स्नातक (ग्रेजुएंड्स) अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि निलेश कांडलकर, चेयरमैन एलएमसी व प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा।कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। तत्पश्चात प्राचार्य श्री मिश्रा ने प्रेरणादायक संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने नई
शिक्षा नीति,2020 के प्रारुप 5+3+3+4 के बारे में बताया। प्राचार्य ने बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु बच्चों के माता-पिता,अभिभावक व शिक्षकों के साकारात्मक समन्वय के महत्व पर जोर देते हुए समुचित भागीदारी के लिए अपील किया। *गाउन पहनकर गर्व के साथ मंच पर चले* समारोह का मुख्य आकर्षण “ग्रेजुएशन वॉक” रहा, जिसमें नन्हे बच्चे कैप और गाउन पहनकर गर्व के साथ मंच पर चले। प्रत्येक विद्यार्थी को ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिससे यह पल बच्चों और अभिभावकों के लिए यादगार बन गया।विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और लघु भाषणों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी मासूमियत और उत्साह ने पूरे वातावरण को खुशी और गर्व से भर दिया। मुख्य अतिथि निलेश कांडलकर ने अपने संबोधन में विद्यालय और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा बच्चों को बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समग्र रूप से यह ग्रेजुएशन समारोह एक आनंदमय और अविस्मरणीय अवसर रहा, जिसने नन्हे विद्यार्थियों की प्रगति, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव मनाया।
- सागर बुंदेलखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, सुरभि और प्रियांशी ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया सुरखी का मान* खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वीडियो कॉल कर सुरभि को दी बधाई BY नीरज वैद्यराज पत्रकार MP 15NEWSMPCG 0752888100 सुरभि पटेल ने 12वीं में 7वां प्रियांशी ने 10वीं में पाया 8वां स्थान पाया मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में बुंदेलखंड क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा गांव की प्रतिभावान छात्रा सुरभि पटेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित समूह से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर की छात्रा प्रियांशी शुक्ला ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवा स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली सुरभि और प्रियांशी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। दोनों बेटियों की इस सफलता पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल प्रवास पर होने के बावजूद सुरभि पटेल से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरभि और प्रियांशी की यह उपलब्धि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सुरभि पटेल और प्रियांशी शुक्ला की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। उनकी यह सफलता न केवल बेटियों के सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता को भी उजागर करती है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रवीण सूची में आए विद्यार्थियों का किया सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया सम्मान संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास *दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान पर* बीना। बुधवार को विद्यालय में सेलिब्रेशन का माहौल उस समय बन गया,जब दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आया। उल्लेखनीय है कि संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना जिला सागर के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास। इस विद्यालय की एक छात्रा ने दसवीं और एक छात्रा ने 12वीं की में प्रदेश प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया। *ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती कलेक्टर प्रतिभा पाल* ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प करते हैं आपका भविष्य शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक अधिक दर्शन होते हैं, उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम के उपरांत सागर जिले में प्रवीण सूची वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किया *कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया सम्मान* इस दौरान संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना कि छात्राएं जिसमें कक्षा दसवीं की वैष्णवी जिन्होंने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सम्मान किया साथ ही बच्चियों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की। *दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान* कक्षा दसवीं की वैष्णवी ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। *हर्ष और गौरव का विषय* डबल मैरिट स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया एवं सांदीपनि विद्यालय बीना की प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव,समस्त मार्गदर्शी शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार के लिए हर्ष और गौरव का विषय है बताया। यह बीना के इतिहास में पहली बार है कि एक ही विद्यालय की दो छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। सभी शुभचिंतकों एवं समस्त शालेय परिवार ने बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की।4
- कभी कभी दोस्ती का बंधन इतना गहरा हो जाता है। कि उसमें मोहब्बत भी छोटी लगने लगती है क्योंकि दोस्ती में सिर्फ सच्चाई और फिक्र होती है🙏😀❤️🔥1
- “अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता: लोकेन्द्र पाराशर” संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है:- श्याम तिवारी* सागर। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और संकल्प को पहुंचाएं। गांव,गरीब,नारी शक्ति, किसान एवं वंचित वर्ग का उत्थान ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। वे सागर विधानसभा के डॉ. हरिसिंह गौर मंडल, यमुना ताई मंडल एवं सागर नगर अंबेडकर मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान श्री पाराशर ने उपस्थित पार्षदों एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री पाराशर ने कहा कि संगठनात्मक शक्ति प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। नियमित प्रवास और बैठक कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करती हैं तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यकर्ताओं की विचारधारा के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव ही संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच सेतु बनकर कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीबों एवं बुजुर्गों को निःशुल्क उपचार की सुविधा तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का विस्तार किया गया है। इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है। श्री पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। जनसंघ काल में लिए गए संकल्प—जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक की समाप्ति और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण—आज साकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट विचारधारा और विशिष्ट कार्यपद्धति के कारण भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा पार्टी और आमजन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित करें। श्री तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरान्त प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भोजन उपरांत स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट की। बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार,मंडल प्रभारी जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,राहुल वैद्य मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,नीरज यादव,मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,मंडल पदाधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहें।3
- Post by पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना:- बीना के किर्रोद बायपास पर रहने वाले एक बारहवीं के छात्र ने परीक्षा परिणाम में हुई निराशा के बाद अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों में जहां खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं एक परिवार में बच्चे का रिजल्ट आने पर उनके परिवार में मातम छा गया। दरअसल नाबालिक युवक निवासी किर्रोद बायपास जो शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक में बारहवीं कक्षा में गणित संकाय में पढ़ता था। बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो दो विषयों में वह फेल हो गया। जब गुरुवार को मां ने देखा कि बच्चे के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो बच्चा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। मृतक के चाचा जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार को मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल 12वीं का रिजल्ट आने के बाद जब उसे ज्ञात हुआ कि वह दो विषय में फेल हो गया है तो वह दुखी हो गया और उसने यह कदम उठा लिया। जिसकी हम लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। बीना थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव ने बताया कि एक छात्र ने फांसी लगा ली थी। टीम को मौके पर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में फेल होने के कारण छात्र ने फांसी लगा ली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान में एक विषय में सप्लीमेंट्री आने से आहत कक्षा 12वीं के छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला ग्राम किरराेद का है, जहां 17 वर्षीय भविष्य तिवारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, भविष्य पिता मनोज तिवारी, Excellence School का छात्र था। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में उसे एक विषय में सप्लीमेंट्री मिली थी। इसके बाद से वह काफी तनाव में था। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात वह सामान्य रूप से सोने चला गया था, लेकिन देर रात करीब 3:30 बजे जब परिजनों की नींद खुली और उन्होंने देखा, तो वह कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। भविष्य अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। उसके पिता किरराेद बायपास रोड पर किराना, लोहा और सीमेंट की दुकान संचालित करते हैं। घर में दो भाई हैं।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा बीना।नन्हे कदमों से बड़े सपनों तक बधाई हो के उत्साहपूर्ण संदेश के साथ डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा दूसरी से तीसरी में प्रोन्नत छात्रों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। यह दिन नन्हे विद्यार्थियों के लिए उनकी उपलब्धियों का उत्सव और एक नई शुरुआत का प्रतीक रहा। *प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा* इस अवसर पर लगभग 82 नन्हें स्नातक (ग्रेजुएंड्स) अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि निलेश कांडलकर, चेयरमैन एलएमसी व प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य ए.के. मिश्रा के संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगे बढ़ा।कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। तत्पश्चात प्राचार्य श्री मिश्रा ने प्रेरणादायक संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने नई शिक्षा नीति,2020 के प्रारुप 5+3+3+4 के बारे में बताया। प्राचार्य ने बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु बच्चों के माता-पिता,अभिभावक व शिक्षकों के साकारात्मक समन्वय के महत्व पर जोर देते हुए समुचित भागीदारी के लिए अपील किया। *गाउन पहनकर गर्व के साथ मंच पर चले* समारोह का मुख्य आकर्षण “ग्रेजुएशन वॉक” रहा, जिसमें नन्हे बच्चे कैप और गाउन पहनकर गर्व के साथ मंच पर चले। प्रत्येक विद्यार्थी को ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिससे यह पल बच्चों और अभिभावकों के लिए यादगार बन गया।विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और लघु भाषणों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी मासूमियत और उत्साह ने पूरे वातावरण को खुशी और गर्व से भर दिया। मुख्य अतिथि निलेश कांडलकर ने अपने संबोधन में विद्यालय और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा बच्चों को बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समग्र रूप से यह ग्रेजुएशन समारोह एक आनंदमय और अविस्मरणीय अवसर रहा, जिसने नन्हे विद्यार्थियों की प्रगति, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव मनाया।2