logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजादी का पर्व मनाए घर-घर तिरंगा लहराय आज से शुरू हुआ घर घर तिरंगा अभियान उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उमरिया जिले में भी 9 से 17 अगस्त तक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह एवं जनभागीदारी बढ़ाना है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि 9 अगस्त को शाम 4 बजे जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम से जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन की सहभागिता रहे गी

2 hrs ago
user_मुकेश कुमार दुबे
मुकेश कुमार दुबे
Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

आजादी का पर्व मनाए घर-घर तिरंगा लहराय आज से शुरू हुआ घर घर तिरंगा अभियान उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उमरिया जिले में भी 9 से 17 अगस्त तक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह एवं जनभागीदारी बढ़ाना है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि 9 अगस्त को शाम 4 बजे जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम से जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन की सहभागिता रहे गी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों से लगवाया बस को धक्का मानपुर बस स्टैंड पर खराब हुई सांदीपनि विद्यालय की बस, बच्चों की सुरक्षा और फिटनेस पर उठे सवाल भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों से लगवाया बस को धक्का मानपुर बस स्टैंड पर खराब हुई सांदीपनि विद्यालय की बस, बच्चों की सुरक्षा और फिटनेस पर उठे सवाल उमरिया। सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के आवागमन के लिए संचालित बस शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे मानपुर बस स्टैंड पर अचानक खराब हो गई। बस में सवार स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी के बीच नीचे उतरकर बस को धक्का लगाना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के परिवहन का कार्य मंगलानी ट्रैवल्स को दिया गया है। इसी व्यवस्था के तहत संचालित एक बस शनिवार सुबह बस स्टैंड पर खराब हो गई। बस को चालू करने के लिए बच्चों को ही धक्का लगाते देखा गया। बार-बार बस खराब होने की शिकायत अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों के परिवहन में लगी बसों के खराब होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कुछ अभिभावकों ने बसों की उम्र और उनके रखरखाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, संबंधित बस की वास्तविक उम्र, तकनीकी स्थिति और फिटनेस की पुष्टि अधिकृत जांच के बाद ही हो सकेगी। बच्चों की सुरक्षा पर सवाल स्कूली बस का रास्ते में खराब होना तकनीकी खराबी का सामान्य मामला हो सकता है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच बच्चों का सड़क पर उतरकर बस को धक्का लगाना चिंता का विषय है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों के परिवहन में लगी बसों की नियमित तकनीकी जांच और सर्विसिंग कितनी गंभीरता से की जा रही है। क्या बस का फिटनेस प्रमाण-पत्र वैध है? क्या वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप है? क्या बच्चों के परिवहन के लिए बस की नियमित जांच की जाती है? इन सवालों का जवाब अब परिवहन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। डीईओ बोले- आरटीओ से कराएंगे निरीक्षण मामले में जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और आरटीओ से बस का निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद बस की तकनीकी स्थिति और फिटनेस संबंधी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद सामने आएगी हकीकत मामला केवल बस खराब होने तक सीमित नहीं है। यदि जांच में बस की फिटनेस या रखरखाव में कमी पाई जाती है तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी होगा। वहीं यदि बस निर्धारित मानकों पर खरी उतरती है तो बार-बार खराब होने के कारणों की भी जांच की जानी चाहिए। फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता के बीच सभी की नजर आरटीओ के निरीक्षण और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर है।
    1
    भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों से लगवाया बस को धक्का मानपुर बस स्टैंड पर खराब हुई सांदीपनि विद्यालय की बस, बच्चों की सुरक्षा और फिटनेस पर उठे सवाल


भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों से लगवाया बस को धक्का मानपुर बस स्टैंड पर खराब हुई सांदीपनि विद्यालय की बस, बच्चों की सुरक्षा और फिटनेस पर उठे सवाल
उमरिया। सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के आवागमन के लिए संचालित बस शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे मानपुर बस स्टैंड पर अचानक खराब हो गई। बस में सवार स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी के बीच नीचे उतरकर बस को धक्का लगाना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के परिवहन का कार्य मंगलानी ट्रैवल्स को दिया गया है। इसी व्यवस्था के तहत संचालित एक बस शनिवार सुबह बस स्टैंड पर खराब हो गई। बस को चालू करने के लिए बच्चों को ही धक्का लगाते देखा गया।
बार-बार बस खराब होने की शिकायत
अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों के परिवहन में लगी बसों के खराब होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कुछ अभिभावकों ने बसों की उम्र और उनके रखरखाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, संबंधित बस की वास्तविक उम्र, तकनीकी स्थिति और फिटनेस की पुष्टि अधिकृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
स्कूली बस का रास्ते में खराब होना तकनीकी खराबी का सामान्य मामला हो सकता है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच बच्चों का सड़क पर उतरकर बस को धक्का लगाना चिंता का विषय है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों के परिवहन में लगी बसों की नियमित तकनीकी जांच और सर्विसिंग कितनी गंभीरता से की जा रही है।
क्या बस का फिटनेस प्रमाण-पत्र वैध है? क्या वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप है? क्या बच्चों के परिवहन के लिए बस की नियमित जांच की जाती है? इन सवालों का जवाब अब परिवहन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
डीईओ बोले- आरटीओ से कराएंगे निरीक्षण
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और आरटीओ से बस का निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद बस की तकनीकी स्थिति और फिटनेस संबंधी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जांच के बाद सामने आएगी हकीकत
मामला केवल बस खराब होने तक सीमित नहीं है। यदि जांच में बस की फिटनेस या रखरखाव में कमी पाई जाती है तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी होगा। वहीं यदि बस निर्धारित मानकों पर खरी उतरती है तो बार-बार खराब होने के कारणों की भी जांच की जानी चाहिए।
फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता के बीच सभी की नजर आरटीओ के निरीक्षण और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर है।
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कटनी नगर//- रंगनाथ नगर थाने में मामला दर्ज संदीप रजक के साथ अश्लीलता और गाली गलौच करने वालो पर संदीप रजक की शिकायत पर FIR दर्ज रंगनाथनगर थाने में मामला दर्ज, पत्रकार बंधुओं एवं कटनीवासियों का जताया आभार शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद संदीप रजक ने सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद कटनी | रविवार, 9 अगस्त 2026 सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रजक द्वारा की गई शिकायत पर रविवार को रंगनाथनगर थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई किए जाने के बाद संदीप रजक ने मामले को प्रमुखता से उठाने और उनका सहयोग करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं एवं कटनी के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संदीप रजक ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सामने लाने और न्याय की आवाज को मजबूती देने में पत्रकारों एवं नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 आरोपी पकड़े, वारंटियों और निगरानी बदमाशों पर कसा शिकंजा कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष कांबिंग गश्त अभियान में कुल 111 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। अभियान में 11 स्थाई वारंटी, 33 गिरफ्तारी वारंटी, 34 गुंडा बदमाश और 33 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। इसके अलावा जिला बदर किए गए दो बदमाशों की भी जांच की गई। पुलिस ने अवैध शराब के 8 प्रकरण, जुआ का एक प्रकरण दर्ज किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 31 जमानती वारंट और 36 समंस तामील कराए गए। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज़
    3
    कटनी नगर//-
रंगनाथ नगर थाने में मामला दर्ज संदीप रजक के साथ अश्लीलता और गाली गलौच करने वालो पर
संदीप रजक की शिकायत पर FIR दर्ज
रंगनाथनगर थाने में मामला दर्ज, पत्रकार बंधुओं एवं कटनीवासियों का जताया आभार
शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद संदीप रजक ने सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद
कटनी | रविवार, 9 अगस्त 2026
सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रजक द्वारा की गई शिकायत पर रविवार को रंगनाथनगर थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई किए जाने के बाद संदीप रजक ने मामले को प्रमुखता से उठाने और उनका सहयोग करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं एवं कटनी के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संदीप रजक ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सामने लाने और न्याय की आवाज को मजबूती देने में पत्रकारों एवं नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
111 आरोपी पकड़े, वारंटियों और निगरानी बदमाशों पर कसा शिकंजा
कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष कांबिंग गश्त अभियान में कुल 111 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
अभियान में 11 स्थाई वारंटी, 33 गिरफ्तारी वारंटी, 34 गुंडा बदमाश और 33 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। इसके अलावा जिला बदर किए गए दो बदमाशों की भी जांच की गई।
पुलिस ने अवैध शराब के 8 प्रकरण, जुआ का एक प्रकरण दर्ज किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 31 जमानती वारंट और 36 समंस तामील कराए गए।
रिपोर्ट: राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज़
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहडोल,,कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश पर मैदानी अमले द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर (बुढ़वा) एवं सथनी (बुढ़वा) में 170 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया। शहडोल,,कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश पर मैदानी अमले द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर (बुढ़वा) एवं सथनी (बुढ़वा) में 170 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया।
    1
    शहडोल,,कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश पर मैदानी अमले द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर (बुढ़वा) एवं सथनी (बुढ़वा) में 170 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया।

शहडोल,,कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश पर मैदानी अमले द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर (बुढ़वा) एवं सथनी (बुढ़वा) में 170 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    4 hrs ago
  • कटनी पुलिस की तिरंगा वाहन रैली, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
    1
    कटनी पुलिस की तिरंगा वाहन रैली, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जन विश्वास अभियान का संकल्प हर समस्या का समाधान हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिलेगा
    2
    जन  विश्वास अभियान का संकल्प हर समस्या का समाधान हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिलेगा
    user_मुकेश कुमार दुबे
    मुकेश कुमार दुबे
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कटनी नगर//- तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे हर घर तिरंगा अभियान में कटनी पुलिस की भव्य वाहन रैली एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने खुद बाइक चलाकर संभाली कमान, तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे कटनी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा रविवार को भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) से हुई। इसकी खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं बाइक चलाकर हाथ में तिरंगा थामते हुए रैली की अगुवाई की। एसपी को खुद तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व करते देख पुलिस जवानों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। रैली में जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक्स शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, अनूप सिंह, राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, उमेश दुबे, संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शहर में गूंजे भारत माता के जयकारे रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह आम नागरिकों ने पुलिस रैली का स्वागत किया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। स्कूली बच्चों की सहभागिता ने रैली को और आकर्षक बना दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने तथा अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट : राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज
    4
    कटनी नगर//-
तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे
हर घर तिरंगा अभियान में कटनी पुलिस की भव्य वाहन रैली
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने खुद बाइक चलाकर संभाली कमान, तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे
कटनी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा रविवार को भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) से हुई। इसकी खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं बाइक चलाकर हाथ में तिरंगा थामते हुए रैली की अगुवाई की।
एसपी को खुद तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व करते देख पुलिस जवानों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। रैली में जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा
रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक्स शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, अनूप सिंह, राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, उमेश दुबे, संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर में गूंजे भारत माता के जयकारे
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह आम नागरिकों ने पुलिस रैली का स्वागत किया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। स्कूली बच्चों की सहभागिता ने रैली को और आकर्षक बना दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने तथा अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट : राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *लोकेशन कटनी* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* *कटनी कार्यालय - पुलिस अधीक्षक* *जिला - कटनी,* *दिनांक 09 अगस्त 2026* *हर घर तिरंगा-2026 अभियान को सफल बनाने कटनी पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली* *पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं संभाली रैली की कमान, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत* भारत की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के अंतर्गत आज कटनी पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र, कटनी से एक विशाल एवं आकर्षक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर किया। पुलिस अधीक्षक की सक्रिय सहभागिता से पुलिस बल, स्कूली बच्चों एवं आमजन में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक्स) सुश्री शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, निरीक्षक अनूप सिंह, निरीक्षक राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक उमेश दुबे, निरीक्षक संजीव रावत, निरीक्षक सुश्री अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। रैली में पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। रैली का निर्धारित मार्ग रक्षित केंद्र कटनी से प्रारंभ होकर कलेक्टर-एसपी कार्यालय, माधवनगर चौराहा, मिशन चौक, चांडक चौक, घंटाघर, गर्ग तिराहा, खिरहनी ब्रिज, बरही नाका, सुभाष चौक, थाना तिराहा, बरगवां, मिशन चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संपूर्ण रूट पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा सबसे आगे यातायात मोबाइल वाहन एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के संदेश प्रसारित किए गए। रैली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस वाहन रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का अभिनंदन किया तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयघोष से सम्पूर्ण शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य एवं गौरव का महापर्व है। प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाए तथा आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करे।" कटनी पुलिस की यह भव्य तिरंगा वाहन रैली राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रही। पुलिस, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के सम्मान, स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है तथा "हर घर तिरंगा" अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है।
    4
    *लोकेशन कटनी*

 *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट*
*कटनी कार्यालय - पुलिस अधीक्षक* *जिला - कटनी,* 

*दिनांक 09 अगस्त 2026*

*हर घर तिरंगा-2026 अभियान को सफल बनाने कटनी पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली*

*पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं संभाली रैली की कमान, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत*

भारत की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के अंतर्गत आज कटनी पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र, कटनी से एक विशाल एवं आकर्षक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर किया। पुलिस अधीक्षक की सक्रिय सहभागिता से पुलिस बल, स्कूली बच्चों एवं आमजन में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक्स) सुश्री शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, निरीक्षक अनूप सिंह, निरीक्षक राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक उमेश दुबे, निरीक्षक संजीव रावत, निरीक्षक सुश्री अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

रैली में पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

रैली का निर्धारित मार्ग रक्षित केंद्र कटनी से प्रारंभ होकर कलेक्टर-एसपी कार्यालय, माधवनगर चौराहा, मिशन चौक, चांडक चौक, घंटाघर, गर्ग तिराहा, खिरहनी ब्रिज, बरही नाका, सुभाष चौक, थाना तिराहा, बरगवां, मिशन चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संपूर्ण रूट पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा सबसे आगे यातायात मोबाइल वाहन एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के संदेश प्रसारित किए गए।

रैली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस वाहन रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का अभिनंदन किया तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयघोष से सम्पूर्ण शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य एवं गौरव का महापर्व है। प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाए तथा आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करे।"

कटनी पुलिस की यह भव्य तिरंगा वाहन रैली राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रही। पुलिस, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के सम्मान, स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है तथा "हर घर तिरंगा" अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है।
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    रिपोर्टर Katni Nagar, Madhya Pradesh•
    53 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.