Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायगढ़ जिले में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की पीसी,सरकार पर जनता को राहत देने में विफल रहने का आरोप।
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़ जिले में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की पीसी,सरकार पर जनता को राहत देने में विफल रहने का आरोप।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- रायगढ़ जिले में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की पीसी,सरकार पर जनता को राहत देने में विफल रहने का आरोप।1
- गिरफ्तारी : वृद्ध महिला से मारपीट और चाकू से हमला करने वाला नाती गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस ने गैर जमानतीय धाराओं में कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध अपराध करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने अपनी वृद्ध नानी से मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार रामभांठा अंश होटल के पीछे निवासी श्रीमती उषा यादव पति भोगीलाल यादव उम्र 65 वर्ष ने 16 जून को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति, बहू एवं नातिन के साथ निवास करती हैं। उनका नाती विशाल यादव उर्फ बजरंग यादव घर के समीप रहता है तथा शराब पीने का आदी है, जो अक्सर पैसों की मांग कर विवाद करता है। दिनांक 16 जून 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे आरोपी विशाल यादव ने उनसे पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से उनकी भुजा के पास वार कर उन्हें चोट पहुंचाई। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 326/2026 धारा 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज होने के बाद पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। डॉक्टर द्वारा मुलाहिजा रिपोर्ट में धारदार वस्तु से चोट होना लेख किए जाने पर प्रकरण में *धारा 118(1) बीएनएस* भी जोड़ी गई। विवेचना के दौरान आरोपी विशाल यादव उर्फ बजरंग यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 22 वर्ष पता रामभांठा अंश होटल के पीछे थाना कोतवाली जिला रायगढ़* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं उनकी टीम त्वरित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया गया । आरोपी के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।1
- सतनामी समाज के दो प्रमुख बुद्धजीवियों को दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। पत्रकार डॉ. भूपेंद्र लहरे और चिकित्सक डॉ. परमेश्वर लहरे को यह उपाधि मिली है, और उन्हें सतनामी समाज का गौरव बताया गया है।1
- शक्ति जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।1
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सारंगढ़ तहसील के ग्राम जसपुर में खनिज दल के निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टरों को जब्त कर सारंगढ़ थाना के सुपुर्द किया गया। इसके बाद, बुधवार को सरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटंगपाली के आश्रित ग्राम मौहापाली में खनिज विभाग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, ग्राम मौहापाली में खनिज डोलोमाइट के अवैध उत्खनन में संलिप्त 8 पोकलेन मशीनों को जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही, अवैध उत्खनन में संलिप्त 20 ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सरिया थाना के सुरक्षार्थ में रखा गया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। खनिज विभाग ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- कोरबा में बड़ी कार्रवाई: अडानी प्लांट में चोरी से पहले 4 आरोपी दबोचे गए1
- छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव इलाके में कानून व्यवस्था को दरकिनार कर सत्ता की हनक दिखाने का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी का कथित नेता अवधेश गुप्ता एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो में अवधेश गुप्ता यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "बीजेपी की गुंडागर्दी कैसी होती है, आज दिखा देता हूँ!" इस घटना के बाद जनता विधायक गोमती साय से ऐसे तत्वों को प्राप्त संरक्षण पर सवाल उठा रही है। अवधेश गुप्ता का नाम पहली बार किसी विवाद में नहीं आया है। सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में बहना टांगर (सुरेशपुर) में उस पर एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिसमें वह ग्रामीणों द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया था। मामला थाने तक भी पहुँचा था, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने कथित तौर पर पीड़ित परिवार और गाँव के कुछ युवकों को किलकिल मंदिर के पास पीटा था। इस गुंडागर्दी के खिलाफ मंदिर के बाबा (पुजारी) द्वारा लिखित आवेदन भी दिया गया था, लेकिन सत्ता के रसूख के चलते पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई इस ताज़ा वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। आरोप है कि अवधेश गुप्ता बेखौफ होकर बीजेपी का नाम लेकर धौंस जमा रहा है, और उसकी इस दबंगई के पीछे उसके पारिवारिक रसूख को माना जा रहा है। उसके चाचा श्याम नारायण गुप्ता बीजेपी के पार्षद हैं, और उसका भाई/लड़का रोशन गुप्ता भी पार्षद है, जिस पर अपनी पहली पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर मामला चल रहा है। यह भी चर्चा है कि रोशन गुप्ता ने पत्थलगांव की एक साहू समाज की लड़की को भगाकर दूसरी शादी कर ली है, जबकि उसकी पहली पत्नी की शिकायत पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। इस पूरे मामले पर 'न्यूज़' ने विधायक गोमती साय से सीधा सवाल पूछा है कि क्या उनकी छत्रछाया में ऐसे गुंडे पल रहे हैं, और क्या इन अपराधियों पर कोई कड़ी कार्रवाई होगी या हर बार की तरह मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। 'न्यूज़' ने यह भी सवाल उठाया कि एक तरफ सरकार 'महिला सुरक्षा' और 'बेटी बचाओ' का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ उसके कार्यकर्ता सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। 'न्यूज़' का कहना है कि वह इस मामले पर तब तक नज़र बनाए रखेगा जब तक पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिल जाता।1
- रायगढ़ जिले में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे 'अभियान संवेदना' के तहत, महिला थाना रायगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी पर अपनी ही सहकर्मी, एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप है। पीड़िता ने 15 जून 2026 को महिला थाना रायगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वह फरवरी 2026 से थाना चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। प्लांट में गार्ड इंचार्ज के पद पर तैनात आरोपी राजा बनर्जी उस पर गलत नियत रखता था और अश्लील टिप्पणियां करता था। पीड़िता के अनुसार, 5 मई 2026 को आरोपी ने उसे रजिस्टर चेक कराने के बहाने अपने केबिन में बुलाकर अश्लील बातें कीं और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। इसके बाद, 13 जून 2026 को आरोपी ने उसे कॉलोनी स्थित अपने कमरे में सफाई के बहाने बुलाया, जहां अकेला पाकर उसका हाथ व बांह पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर वह खुद को छुड़ाकर वहां से निकल गई और घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों व सहेलियों को दी। इस शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 60/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान फरार चल रहे आरोपी राजा बनर्जी, पिता स्वर्गीय सी.के. बनर्जी, निवासी आलोक विहार सोसाइटी, ब्लॉक नंबर 41, फ्लैट नंबर 81, थाना टेल्को, जिला सिंहभूम (झारखंड), जो वर्तमान में जूनाडीह जामगांव, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ में रह रहा था, को आज प्लांट के पास घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर मेडिकल परीक्षण और गिरफ्तारी की समस्त वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सुपरविजन और महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, महिला प्रधान आरक्षक मालती कंवर, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं आरक्षक राज सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर सख्त संदेश देते हुए कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि रायगढ़ पुलिस 'अभियान संवेदना' के माध्यम से महिला अपराधों पर संवेदनशीलता और सख्ती दोनों के साथ कार्य कर रही है, और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।3