Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ सआदतगंज में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, दो लोगों की मौत की सूचना लखनऊ सआदतगंज में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, दो लोगों की मौत की सूचना
Virendra Kumar patrkaar
लखनऊ सआदतगंज में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, दो लोगों की मौत की सूचना लखनऊ सआदतगंज में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, दो लोगों की मौत की सूचना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- निंदूरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बंदरों का आतंक, किसान और दुकानदार परेशान धान की तैयार फसल को पहुंचा रहे नुकसान, लोगों के हाथों से सामान छीनकर भाग रहे बंदर बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के उत्पात से ग्रामीण के साथ-साथ किसानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं बंदर लोगों के हाथों से सामान छीनकर भाग जाते हैं, वहीं खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों के मुताबिक, बंदरों के झुंड गांवों की गलियों, घरों की छतों और आसपास के खेतों में घूमते रहते हैं। कई बार बंदर लोगों के हाथों में मौजूद खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान छीनकर भाग जाते हैं। अचानक बंदरों के सामने आ जाने से लोग घबरा जाते हैं। इस कारण लोगों को घरों से बाहर निकलते समय भी सतर्क रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय बंदरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने से उनकी मेहनत पर पानी फिरने का खतरा बना रहता है। बंदरों को खेतों से भगाने के लिए किसानों को बार-बार खेतों की ओर दौड़ना पड़ता है। इसके बावजूद बंदर कुछ समय बाद दोबारा खेतों में पहुंच जाते हैं। इससे किसानों का समय और मेहनत दोनों खर्च हो रहे हैं। कस्बों और बाजारों में भी बढ़ी परेशानी बंदरों का आतंक केवल गांवों और खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि कस्बों और बाजारों में भी दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आसपास बंदरों के पहुंचने से सामान को सुरक्षित रखना चुनौती बन गया है। खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानों पर विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। बंदरों के अचानक दुकानों के पास पहुंचने से दुकानदारों को अपने सामान की निगरानी करनी पड़ती है। इससे उनके रोजमर्रा के कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों, किसानों और दुकानदारों का कहना है कि बंदरों की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों के आतंक पर रोक लगाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसानों की तैयार फसल को नुकसान से बचाया जा सके1
- मिशन 2027 को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, माल में कैडर बैठक के जरिए संगठन मजबूत करने पर मंथन लखनऊ। मिशन 2027 को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, माल में कैडर बैठक के जरिए संगठन मजबूत करने पर मंथन लखनऊ।1
- 🚨 पटना: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर युवक भड़का! 😱 फिर क्या हुआ? पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर एक युवक के गुस्से में आने का मामला चर्चा में है। आखिर युवक ने क्या किया और वहां क्या हुआ? जानिए इस वायरल मामले से जुड़ी पूरी कहानी।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सीतापुर: खेत में धान की पिटाई कर रहे किसान को सांप ने डसा, किसान की कुछ देर में मौत ब्रेकिंग न्यूज़ सीतापुर: खेत में धान की पिटाई कर रहे किसान को सांप ने डसा, किसान की कुछ देर में मौत महमूदाबाद/सीतापुर। सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत समनापुर में खेत में धान की पिटाई कर रहे एक किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय रामचंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र अपने खेत में धान की पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।3
- क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि नीति निर्धारण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका–डीएम* बाराबंकी, 26 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने तहसील नवाबगंज अंतर्गत ग्राम गदिया में खरीफ फसल के तहत धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। क्रॉप कटिंग के दौरान प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धान की उत्पादकता 30 कुंतल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक एवं वास्तविक आकलन प्राप्त होता है, जो कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, फसल बीमा दावों के निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से संबंधित निर्णयों तथा कृषि नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही, प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में फसल उत्पादन की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण कर कृषि संबंधी योजनाओं एवं संसाधनों का बेहतर नियोजन किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के अन्य ग्रामों में भी क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि फसल उत्पादकता का सटीक एवं विश्वसनीय आकलन सुनिश्चित हो सके। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार नवाबगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- वरिष्ठ शिक्षक देवी प्रसाद मिश्र के निज निवास पर सजी साहित्यिक महफिल, न्यूज़ नंबर 2 बाराबंकी साहित्य की सुरम्य संध्या में कविताओं ने बाँधा समाँ, काव्य गोष्ठी में बही अविरल धारा बाराबंकी साहित्य समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का संवाहक भी है। जब शब्दों में संवेदना का स्पर्श और कविता में हृदय की धड़कन समाहित हो जाती है, तब साहित्यिक आयोजन केवल गोष्ठी नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव बन जाता है। कुछ ऐसा ही मनोरम दृश्य श्री शंख साहित्य सेवा संस्थान एवं मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ शिक्षक देवी प्रसाद मिश्र के निज निवास पर आयोजित काव्य गोष्ठी में देखने को मिला। काव्य, विचार और संवेदनाओं से सजी इस साहित्यिक संध्या में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन हरिहर दत्त पांडेय एवं कवि प्रमोद पंकज ने किया। दोनों संचालकों ने अपनी साहित्यिक अभिव्यक्ति और सधे हुए अंदाज से आयोजन को गरिमा प्रदान की तथा काव्यधारा को निरंतर प्रवाहमान बनाए रखा।गोष्ठी में हरिहर दत्त पांडेय, डॉ. संजय तिवारी ‘अमर’, शिवेश राजा, राघवेंद्र तिवारी ‘प्रियम’, पल्लवी गुप्ता, जान्हवी ओझा, निर्भय निश्चल एवं विशाल मिश्रा सहित अनेक कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया। कवियों की विविध भावभूमि से जुड़ी रचनाओं ने कहीं जीवन के यथार्थ को स्वर दिया, तो कहीं मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों की महत्ता को रेखांकित किया। शब्दों की इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ के दौरान वातावरण साहित्यिक ऊर्जा, आत्मीयता और भावनात्मक अनुराग से सराबोर रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज श्रीवास्तव ने साहित्यिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बताया। गोष्ठी ने यह संदेश दिया कि साहित्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने, विचारों को परिष्कृत करने और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत बनाए रखने का प्रभावी माध्यम भी है।इस अवसर पर राजेश शुक्ला, योगेंद्र गुप्ता, शरद श्रीवास्तव एवं नवल किशोर तिवारी सहित अनेक गणमान्य एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। आत्मीयता, सौहार्द और साहित्यिक अनुराग से परिपूर्ण इस आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि कविता की शक्ति लोगों के हृदयों को जोड़ने और समाज में संवेदना के दीप प्रज्वलित करने में निहित है।काव्य की इस अविस्मरणीय संध्या ने साहित्य के प्रति अनुराग को नई ऊर्जा प्रदान की और उपस्थित जनों के मन में शब्दों की मधुर स्मृतियाँ अंकित कर दीं।1
- बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर चौकी इलाके में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ♦ परिजनों ने फतेहपुर-बाराबंकी सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। ♦ परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते फरार डंपर को पकड़ने में लापरवाही हुई। ♦ आरोप है कि हादसे के बाद से अब तक घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज नहीं खंगाली गई और पुलिस घटना से जुड़े अहम साक्ष्य भी नहीं जुटा सकी। ♦ परिजनों ने सवाल उठाया कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो फरार डंपर को पकड़ा जा सकता था। ♦ सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किए जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी है, जबकि परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।3
- लखनऊ सआदतगंज में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, दो लोगों की मौत की सूचना लखनऊ सआदतगंज में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, दो लोगों की मौत की सूचना1