Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायसेन आन बान और शान से निकली तिरंगा यात्रा राकेश जैन की रिपोर्ट रायसेन आन बान और शान से निकली तिरंगा यात्रा राकेश जैन की रिपोर्ट
राकेश जैन
रायसेन आन बान और शान से निकली तिरंगा यात्रा राकेश जैन की रिपोर्ट रायसेन आन बान और शान से निकली तिरंगा यात्रा राकेश जैन की रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रायसेन आन बान और शान से निकली तिरंगा यात्रा राकेश जैन की रिपोर्ट रायसेन आन बान और शान से निकली तिरंगा यात्रा राकेश जैन की रिपोर्ट1
- भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक के बाद निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देश भक्ति के जयकारे भाजपा जिला अध्यक्ष, संभाग प्रभारी, भाजपा विधायक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल रायसेन। जिला मुख्यालय रायसेन के सागर रोड स्थित भगवती गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बृहद बैठक आयोजित की गई जिसके तहत सर्व प्रथम बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। बैठक में भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ प्रभु राम चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ठाकुर रामपाल सिंह , विधायक सुरेंद्र पटवा, जिपं अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हम सभी राष्ट्र के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले के प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा का संदेश देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौन विधायक बनेगा, कौन मंत्री बनेगा, इसकी चिंता कार्यकर्ताओं को नहीं करनी चाहिए। पार्टी जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दे, प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत हित से ऊपर संगठन के हित में खड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही भाजपा के सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ता की पहचान है। भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी उपस्थिति उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। साथ ही आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन राकेश तोमर ने किया, कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ, इसके पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सागर मार्ग से लेकर गांधी प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा में सहभागिता की इस मौके पर सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ चल रहे थे, महामाया चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास यात्रा का समापन किया गया। बैठक मे जिले के सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- रायसेन, मै गूंजे भारत माता के जयकारे पाटनदेव से महामाया चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हुआ शहर रायसेन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रायसेन शहर रविवार को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि शहर की सड़कों पर हर ओर तिरंगा लहराता नजर आया और वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए3
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के सभी राज्यों की राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज भोपाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। इसके माध्यम से जन- जन के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय का संकल्प और अधिक दृढ़ हो यही कामना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के सभी राज्यों की राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज भोपाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। इसके माध्यम से जन- जन के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय का संकल्प और अधिक दृढ़ हो यही कामना है।1
- रायसेन सांची विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी जब गांव में पहुंचे तो उन्हें देखकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाओं एवं बच्चों पुरुषों द्वारा प्रभु राम जिंदाबाद के स्वर लगाए जा रहे थे। जब वह लोगों के बीच पहुंचे लोगों ने जैसे ही उन्हें अपनी समस्या बताई उन्होंने तुरंत मौके पर ही फोन लगाकर अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए।1
- संदेह में खूनी वारदात: जुगल रघुवंशी हत्याकांड में दोनों आरोपी पहुंचे जेल रायसेन का मामला1