Shuru
Apke Nagar Ki App…
पल्ला इंजिनियरिंग कॉलेज YMD कॉलेज को लेकर नूंह विधायक ने चौधरी जाकिर हुसैन पर फिर साधा तीखा निशाना? पल्ला इंजिनियरिंग कॉलेज YMD कॉलेज को लेकर नूंह विधायक ने चौधरी जाकिर हुसैन पर फिर साधा तीखा निशाना?
Mk
पल्ला इंजिनियरिंग कॉलेज YMD कॉलेज को लेकर नूंह विधायक ने चौधरी जाकिर हुसैन पर फिर साधा तीखा निशाना? पल्ला इंजिनियरिंग कॉलेज YMD कॉलेज को लेकर नूंह विधायक ने चौधरी जाकिर हुसैन पर फिर साधा तीखा निशाना?
More news from हरियाणा and nearby areas
- आधुनिक मशीनों से तैयार होंगे स्कूल ड्रेस समेत सभी प्रकार के रेडीमेड कपड़े रफीक खान पिनंगवा, 20 सितंबर। पिनंगवा कस्बे में अब आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्कूल ड्रेस से लेकर बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु ने प्रतिष्ठान का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रोजगार छोटा हो या बड़ा, युवाओं को रोजगार के अवसरों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेहनत और हुनर के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिल सकेगा। इस अवसर पर आसपास के गांवों और पिनंगवा कस्बे के अनेक जिम्मेदार लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वीडियो कैप्शन: प्रतिष्ठान में लगी आधुनिक मशीनें।2
- पल्ला इंजिनियरिंग कॉलेज YMD कॉलेज को लेकर नूंह विधायक ने चौधरी जाकिर हुसैन पर फिर साधा तीखा निशाना? पल्ला इंजिनियरिंग कॉलेज YMD कॉलेज को लेकर नूंह विधायक ने चौधरी जाकिर हुसैन पर फिर साधा तीखा निशाना?1
- 'प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा' योजना से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा लाभ *'सेवा संकल्प अभियान :'* *- गांव निवासी वेद प्रकाश 2 किलोवाट का सोलर पैनल बना बिजली बचत का माध्यम* *- केंद्र व हरियाणा सरकार की पहल से आमजन को मिल रहा आर्थिक लाभ* *- जिला प्रशासन के सहयोग से सरकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा पात्र परिवारों तक* *पलवल, 20 सितंबर।* प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बिजली की बचत और आर्थिक राहत का माध्यम बन रही है। गांव मांदकोल जिला पलवल निवासी वेद प्रकाश ने सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उन्हें बिजली के बिल में काफी फायदा मिल रहा है। वेद प्रकाश ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें सोलर पैनल लगवाने का लाभ मिला है। योजना के तहत उन्हें दो सब्सिडी मिलनी हैं, जिनमें से एक सब्सिडी उन्हें प्राप्त हो चुकी है, जबकि दूसरी सब्सिडी की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की खपत में बचत हो रही है और इससे उनके परिवार पर बिजली के बिल का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है। वेद प्रकाश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाएं आम परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ बिजली खर्च में भी राहत मिल रही है। लाभार्थी प्रकाश ने केंद्र एवं हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाना आसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन पलवल द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में सरकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों की भी सराहना की। वेद प्रकाश ने अन्य ग्रामीण परिवारों से भी सरकार की सोलर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। 0001
- मोदी देश को लूट रहा है और अपि पर टैक्स लगा दिया है हर चीज पर टैक्स लगा दिया मोदी देश को लूट कर भागेगा1
- आज पलवल के गांव सिहौल की पावन धरा पर एक भव्य और सुंदर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व विधायक चौधरी राम रत्न जी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दीपक मंगला जी, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे। आस पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में सरदारी मौजूद रही। सविधान के निर्माता अंबेडकर जी ने सर्व समाज के हितों का ख्याल रखते हुए संविधान की रचना की। ऐसे महामानव के विचारों का प्रचार प्रसार किया।3
- हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी युवतियां बरामद हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। राज्य महिला आयोग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम के पीजी में चल रहे सेक्स रैकेट का बॉर्डर भंडाफोड़ किया है जहां से 8 युवतियों सहित 13 पुरुषों को बरामद किया गया है और इसी के साथ-साथ आपको बताते चले कि इस रेट के दौरान शराब की बोतले कंडोम की कंडोम की पेटियां और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है राज्य महिला आयोग और पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान कई स्पा सेंटर पर रेड की गई और कई युवकों को और पुरुषों सहित युवतीयों को संदिग्ध हालत में बरामद किया गया।1
- फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की गौ तस्करों से मुठभेड़ -क्रॉस फायरिंग में ₹3000 के इनामी बदमाश सहित दो तस्कर घायल *-घासेड़ा गांव के पास नाकाबंदी के दौरान हुई मुठभेड़* *-गाड़ी अर्टिगा कार से 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे और 07 कारतूस बरामद* नूंह जिले के सदर थाना नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा के नजदीक बीती रात करीब 3.30 बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो गौ तस्करों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें काबू कर लिया गया, जबकि दो आरोपी रात्रि में मौके का फायदा उठाकर भाग गए। घायलों को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल नल्हड़ अस्पताल नल्हड़ नूंह में दाखिल कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह समय करीब 3.30 बजे उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गौ-तस्कर गुरुग्राम-सोहना-नूंह होते हुए गौकशी के लिए गोवंश को राजस्थान की तरफ लेकर जाएंगे। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गांव घासेड़ा थाना सदर नूंह के नजदीक नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक अर्टिगा कार करीब 50-60 मीटर पहले आकर रुकी और वापस मुड़ने लगी। पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से उन्हें रोकने की कोशिश की तो अर्टिगा गाड़ी चालक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी और कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भाग गए। क्रॉस फायरिंग में घायल हुए दो व्यक्तियों को नियमानुसार काबू कर नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम शमशाद उर्फ सेंदा पुत्र लीलाखान निवासी उटावड़ जिला पलवल और दूसरे ने रोबिन पुत्र ईसब खान उर्फ चोडा निवासी आलीमेव जिला पलवल बताया। पूछताछ में उन्होंने फरार होने वालों के नाम भी बताए। घटनास्थल से पुलिस ने 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे, 4 कारतूस और 3 खाली खोल बरामद किए हैं। साथ ही अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रोबिन पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में इनामी बदमाश रह चुका है, जबकि शमशाद उर्फ सेंदा पर 2 मुकदमे दर्ज हैं और वह राजस्थान पुलिस का 3000 रुपये का इनामी है। अन्य राज्यों व जिलों में भी आरोपियों पर कई अभियोग अंकित हैं, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।3
- भाड़ावास रोड पर सिर पर रॉड से हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।* dainik news rewari । हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर युवक टॉयलेट करने लगता है। तभी उसका एक साथी दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड से वार करता है। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। उसके चाचा उत्तम सिंह BJP के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। हत्या का आरोप जितेंद्र के बचपन के दोस्त और उसके दो साथियों पर लगा है। दोस्तों के बीच विवाद की वजह क्या रही, यह अभी सामने नहीं आई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रवीण ठेकेदार को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।1