कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- *कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और फोर व्हीलर की भिड़ंत, 3-4 लोगों की मौत की आशंका* शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ श्रेय टीवी कौशाम्बी कौशांबी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 2:00 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और फोर व्हीलर वाहन की आमने-सामने टक्कर में तीन से चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि फोर व्हीलर वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।1
- कौशांबी....थाना कोखराज व एसओजी पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 25,000 रु० के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर प्रार्थी मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश निवासी पुरीनी बाजार खल्लाबाद भरवारी थाना कोखराज द्वारा सूचना दी गयी कि आज शाम को मेरे ऊपर आरोपी मो० अलीशान द्वारा जान से मारने की नियत से बम्ब फेंका गया और तमंचे से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 351(2)/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000/-रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 थाना कोखराज व एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।1
- *शादी से लौट रहे बारातियों की स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, 7 घायल* *कौशांबी संदेश गणेश कश्यप* कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कुशीनगर से मिली पुलिस को गाड़ी कामयाबी रोड का मामले का पर्दाफाश1
- कौशांबी में गोवंश का सम्मानजनक अंतिम संस्कार, पुलिस व सामाजिक कार्यकर्ताओं की तत्परता कौशांबी संदेश प्रदुम कुमार कौशांबी संदेश | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर चौकी के ननमई गांव के सामने सिक्स लेन हाईवे पर एक गोवंश की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख आशीष चौरसिया ने तत्काल शहजादपुर चौकी प्रभारी सत्य प्रताप सिंह को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही चौकी इंचार्ज सत्य प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कांस्टेबल जितेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जेसीबी मशीन मंगवाकर विधि-विधान से गोवंश का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। सभी के समन्वय एवं तत्परता से कार्य समय पर संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया। स्थानीय लोगों ने आशीष चौरसिया, चौकी इंचार्ज सत्य प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल जितेंद्र मिश्रा की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की। यह घटना प्रशासन और सामाजिक संगठन के बेहतर तालमेल का उदाहरण बनकर सामने आई।1
- कौशांबी.. तेज रफ्तार बाइक सवार आयंत्रित होकर बने नाले मे गिरा। हादसे मे बाइक सवार हुआ घायल। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से फहतेहपुर गुरौली के घायल युवक को भेजा अस्पताल। घटना सैनी थाना के NH19 हाईवे रोड़ सब्जी मंडी के पास की है। ब्यूरो चीफ़ शुभम पांडेय श्रेय टीवी 97374161551
- संदीपनघाट पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...संदीपनघाट पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि 16 फरवरी को थाना संदीपनघाट पर पपीड़िता द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 21.11.2025 व 12.02.2026 को अभियुक्त अभय जबरन मेरे कमरे में घुस आया और मेरे साथ मार-पीट कर गतल काम किया गया तथा अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेरे साथ कई बार गलत काम किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट में तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 को थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदित्य उर्फ अभय पुत्र स्व० दिनेश कुमार निवासी ग्राम नटका थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।1