Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- कौशाम्बी न्यूज1
- कौशांबी....थाना कोखराज व एसओजी पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 25,000 रु० के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर प्रार्थी मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश निवासी पुरीनी बाजार खल्लाबाद भरवारी थाना कोखराज द्वारा सूचना दी गयी कि आज शाम को मेरे ऊपर आरोपी मो० अलीशान द्वारा जान से मारने की नियत से बम्ब फेंका गया और तमंचे से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 351(2)/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000/-रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 थाना कोखराज व एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।1
- Post by Vinod Shrivastava1
- वंदे भारत ट्रेन में आपको गर्म रोटी तो खिलाई जा रही है लेकिन गर्म कैसे हो रही है कभी ध्यान दिया है ? वह प्लास्टिक के पैकेट में ही गर्म की जाती है , अब आपके शरीर में कितना जहर अन्दर जा रहा आप सोच लो महिला ने किए सवाल वीडियो वायरल1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- *शादी से लौट रहे बारातियों की स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, 7 घायल* *कौशांबी संदेश गणेश कश्यप* कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1