logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओवरलोड डंपर डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत वन गमन मार्ग पर रसूलपुर गिरसा चौराहा से चंद कदम की दूरी पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ओवरलोड गिट्टी लदा डंपर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर में क्षमता से अधिक गिट्टी लदी हुई थी। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर में लदी गिट्टी सड़क पर बिखर गई। गिट्टी सड़क पर फैल जाने से आवागमन बाधित हो गया। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक बिखरी गिट्टी पर फिसलकर चोटिल होते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई कर नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ओवरलोडिंग की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं।

12 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है।
दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशाम्बी न्यूज
    1
    कौशाम्बी न्यूज
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशांबी....थाना कोखराज व एसओजी पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 25,000 रु० के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर प्रार्थी मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश निवासी पुरीनी बाजार खल्लाबाद भरवारी थाना कोखराज द्वारा सूचना दी गयी कि आज शाम को मेरे ऊपर आरोपी मो० अलीशान द्वारा जान से मारने की नियत से बम्ब फेंका गया और तमंचे से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 351(2)/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000/-रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 थाना कोखराज व एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।
    1
    कौशांबी....थाना कोखराज व एसओजी पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 25,000 रु० के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर प्रार्थी मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश निवासी पुरीनी बाजार खल्लाबाद भरवारी थाना कोखराज द्वारा सूचना दी गयी कि आज शाम को मेरे ऊपर आरोपी मो० अलीशान द्वारा जान से मारने की नियत से बम्ब फेंका गया और तमंचे से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 351(2)/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000/-रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था।
उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 थाना कोखराज व एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    23 hrs ago
  • Post by Vinod Shrivastava
    1
    Post by Vinod Shrivastava
    user_Vinod Shrivastava
    Vinod Shrivastava
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वंदे भारत ट्रेन में आपको गर्म रोटी तो खिलाई जा रही है लेकिन गर्म कैसे हो रही है कभी ध्यान दिया है ? वह प्लास्टिक के पैकेट में ही गर्म की जाती है , अब आपके शरीर में कितना जहर अन्दर जा रहा आप सोच लो महिला ने किए सवाल‌ वीडियो वायरल
    1
    वंदे भारत ट्रेन में आपको गर्म रोटी तो खिलाई जा रही है लेकिन गर्म कैसे हो रही है कभी ध्यान दिया है ?
वह प्लास्टिक के पैकेट में ही गर्म की जाती है , अब आपके शरीर में कितना जहर अन्दर जा रहा आप सोच लो महिला ने किए सवाल‌ वीडियो वायरल
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *शादी से लौट रहे बारातियों की स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, 7 घायल* *कौशांबी संदेश गणेश कश्यप* कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    *शादी से लौट रहे बारातियों की स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, 7 घायल*
*कौशांबी संदेश गणेश कश्यप*
कौशांबी | जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार भोर लगभग 3 बजे नेशनल हाईवे पर थाना के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, महमदपुर निवासी राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश तथा एक अन्य व्यक्ति गुरुवार रात दावत से लौट रहे थे। भोर में जब वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे तो भरवारी रोड की ओर मुड़ने के दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपू की हालत अधिक गंभीर है।
दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय पर्याप्त सावधानी न बरतने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.