Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मुस्करा / गहरौली।* मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव की गौशाला में गौवंशों की लगातार मौतों से हड़कंप मचा है। पिछले दो दिनों से रोज गौवंश दम तोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और इलाज के नाम पर कुछ नहीं है। बारिश के बाद पूरी गौशाला दलदल बन गई है। प्रधान, सचिव और पशु चिकित्साधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। *सवाल -* आखिर गौवंशों की मौत का सिलसिला कब रुकेगा और जिम्मेदार कब जागेंगे?
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
*मुस्करा / गहरौली।* मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव की गौशाला में गौवंशों की लगातार मौतों से हड़कंप मचा है। पिछले दो दिनों से रोज गौवंश दम तोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और इलाज के नाम पर कुछ नहीं है। बारिश के बाद पूरी गौशाला दलदल बन गई है। प्रधान, सचिव और पशु चिकित्साधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। *सवाल -* आखिर गौवंशों की मौत का सिलसिला कब रुकेगा और जिम्मेदार कब जागेंगे?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *मुस्करा / गहरौली।* मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव की गौशाला में गौवंशों की लगातार मौतों से हड़कंप मचा है। पिछले दो दिनों से रोज गौवंश दम तोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और इलाज के नाम पर कुछ नहीं है। बारिश के बाद पूरी गौशाला दलदल बन गई है। प्रधान, सचिव और पशु चिकित्साधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। *सवाल -* आखिर गौवंशों की मौत का सिलसिला कब रुकेगा और जिम्मेदार कब जागेंगे?1
- लगातार बारिश से फसलें चौपट, किसानों के सामने आर्थिक संकट खेतों में भरा पानी, उड गुरसरांय। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर उड़द, मूंग और तिल की खड़ी फसल पानी में डूब गई है, जबकि खेतों में जलभराव के कारण फसल खराब होने लगी है। बारिश के कारण किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों के मुताबिक फसल तैयार होने के करीब थी और उन्हें उम्मीद थी कि इस बार अच्छी पैदावार होगी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी जमा होने से फसल के सड़ने और दाने खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। जलभराव के चलते फसल की कटाई प्रभावित हो रही है। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमों को गांव-गांव भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को शासन की नियमानुसार राहत राशि एवं मुआवजा दिलाया जाए। किसानों का कहना है कि सही समय पर सर्वे होने से ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो सकेगा और उन्हें आर्थिक सहायता मिल पाएगी। लगातार बारिश ने किसानों के सामने एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अब किसानों की निगाहें प्रशासनिक सर्वे और शासन से मिलने वाली राहत पर टिकी हुई हैं। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- लोकेशन फाड़ना मार्ग आवागमन बंद नदी उफान जल स्तर तेजी से बढ़ा फदना नौगांव मार्ग का आवागमन बंद हो चुका है नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा1
- अजनारी बडेरा गौशाला 4 माह से बंद, किसानों में नाराजगी प्रधान पति ने CDO पर अनुमति न देने का आरोप *जालौन।* गांव की गौशाला करीब 4 माह से बंद होने से किसानों में नाराजगी है। आवारा गोवंश से फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। ग्राम प्रधान के पति ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और जिलाधिकारी को पत्र देकर गौशाला दोबारा शुरू कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि CDO ने गौशाला चलाने की अनुमति देने से इनकार किया है। ग्राम प्रधान के पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर गौशाला खुलवाने की गुहार लगाई है। फिलहाल आरोपों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।1
- जालौन में कुत्तों की लड़ाई में फंसे मासूम पिल्ले को बंदर ने बचाया, इंसानियत का दिखा अनोखा नजारा!! जालौन। नगर की फल मंडी में उस समय लोग हैरान रह गए, जब कुत्तों के बीच हो रही लड़ाई में एक छोटा पिल्ला भी बुरी तरह फंस गया। कुत्ते पिल्ले को नोचने लगे, तभी वहां मौजूद एक बंदर ने अप्रत्याशित रूप से पिल्ले को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर ने पिल्ले को गले से लगाकर उठाया और कुत्तों से दूर ले गया। यह पूरा दृश्य देखकर फल मंडी में मौजूद दुकानदार और अन्य लोग दंग रह गए। घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखे नजारे ने इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस संवेदना की उम्मीद इंसानों से की जाती है, वह इस घटना में एक जानवर के भीतर देखने को मिली। फल मंडी में मौजूद लोगों ने बंदर के इस व्यवहार को देखकर उसकी जमकर सराहना की। घटना ने यह संदेश भी दिया कि जीव-जंतुओं में भी ममता, संवेदना और दूसरे प्राणी को बचाने की भावना हो सकती है।1
- खेरी गांव में निकला करीब 6 फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क गरौठा। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेरी में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में करीब 6 फीट लंबा इंडियन रेट स्नेक (धामन सांप) दिखाई दिया। सांप को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह सांप को नुकसान पहुंचाए बिना इसकी सूचना सर्प मित्र को देने का निर्णय लिया। गांव सिमरधा निवासी आदेश राजपूत ने तत्काल इसकी जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सांप काफी लंबा होने के कारण उसे सुरक्षित पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत और सावधानी के बाद सर्प मित्र ने करीब 6 फीट लंबे धामन सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा धामन सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र ने ग्रामीणों से अपील की कि घर या खेत में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- दूनर नदी के रपटे पर बाइक समेत बहे दो युवक, तैरकर बचाई जान #महोबा। जैतपुर क्षेत्र में जैतपुर-कुढई मार्ग स्थित दूनर नदी के रपटे पर पानी के तेज बहाव में बाइक समेत दो युवक बह गए। गनीमत रही कि दोनों युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद ग्रामीणों ने भी साहस दिखाते हुए मोटी रस्सी के सहारे बाइक को नदी में बहने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि सरमन और संजय नाम के दो युवक बाइक से रपटा पार कर रहे थे। रपटे के ऊपर करीब चार से पांच फीट पानी का तेज बहाव होने के बावजूद वे नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक बाइक समेत पानी के बहाव में बहने लगे। युवकों ने किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बाइक को भी सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। तेज बहाव के चलते रपटा पार करना बेहद जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक पानी बढ़ने से जैतपुर-कुढई मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है और करीब 30 गांवों का संपर्क कट गया है। #ikvnews #mahobainsight1
- माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त 20 को वर्ष सश्रम कारावास की सजा और ₹28,000 अर्थदंड से किया दंडित नाबालिग लड़की बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 ने अभियुक्त सुन्दरनाथ पुत्र स्व0 विनोदनाथ निवासी सिकंदरपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 28,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।1