logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेरी गांव में निकला करीब 6 फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क गरौठा। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेरी में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में करीब 6 फीट लंबा इंडियन रेट स्नेक (धामन सांप) दिखाई दिया। सांप को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह सांप को नुकसान पहुंचाए बिना इसकी सूचना सर्प मित्र को देने का निर्णय लिया। गांव सिमरधा निवासी आदेश राजपूत ने तत्काल इसकी जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सांप काफी लंबा होने के कारण उसे सुरक्षित पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत और सावधानी के बाद सर्प मित्र ने करीब 6 फीट लंबे धामन सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा धामन सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र ने ग्रामीणों से अपील की कि घर या खेत में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

18 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

खेरी गांव में निकला करीब 6 फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क गरौठा। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेरी में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में करीब 6 फीट लंबा इंडियन रेट स्नेक (धामन सांप) दिखाई दिया। सांप को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह सांप को नुकसान पहुंचाए बिना इसकी सूचना सर्प मित्र को देने का निर्णय लिया। गांव सिमरधा निवासी आदेश राजपूत ने तत्काल इसकी जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सांप काफी लंबा होने के कारण उसे सुरक्षित पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत और सावधानी के बाद सर्प मित्र ने करीब 6 फीट लंबे धामन सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा धामन सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र ने ग्रामीणों से अपील की कि घर या खेत में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लगातार बारिश से फसलें चौपट, किसानों के सामने आर्थिक संकट खेतों में भरा पानी, उड गुरसरांय। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर उड़द, मूंग और तिल की खड़ी फसल पानी में डूब गई है, जबकि खेतों में जलभराव के कारण फसल खराब होने लगी है। बारिश के कारण किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों के मुताबिक फसल तैयार होने के करीब थी और उन्हें उम्मीद थी कि इस बार अच्छी पैदावार होगी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी जमा होने से फसल के सड़ने और दाने खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। जलभराव के चलते फसल की कटाई प्रभावित हो रही है। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमों को गांव-गांव भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को शासन की नियमानुसार राहत राशि एवं मुआवजा दिलाया जाए। किसानों का कहना है कि सही समय पर सर्वे होने से ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो सकेगा और उन्हें आर्थिक सहायता मिल पाएगी। लगातार बारिश ने किसानों के सामने एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अब किसानों की निगाहें प्रशासनिक सर्वे और शासन से मिलने वाली राहत पर टिकी हुई हैं। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    लगातार बारिश से फसलें चौपट, किसानों के सामने आर्थिक संकट

खेतों में भरा पानी, उड
गुरसरांय। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर उड़द, मूंग और तिल की खड़ी फसल पानी में डूब गई है, जबकि खेतों में जलभराव के कारण फसल खराब होने लगी है।
बारिश के कारण किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों के मुताबिक फसल तैयार होने के करीब थी और उन्हें उम्मीद थी कि इस बार अच्छी पैदावार होगी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी जमा होने से फसल के सड़ने और दाने खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। जलभराव के चलते फसल की कटाई प्रभावित हो रही है। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ने की आशंका है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमों को गांव-गांव भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को शासन की नियमानुसार राहत राशि एवं मुआवजा दिलाया जाए। किसानों का कहना है कि सही समय पर सर्वे होने से ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो सकेगा और उन्हें आर्थिक सहायता मिल पाएगी।
लगातार बारिश ने किसानों के सामने एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अब किसानों की निगाहें प्रशासनिक सर्वे और शासन से मिलने वाली राहत पर टिकी हुई हैं।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *मुस्करा / गहरौली।* मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव की गौशाला में गौवंशों की लगातार मौतों से हड़कंप मचा है। पिछले दो दिनों से रोज गौवंश दम तोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और इलाज के नाम पर कुछ नहीं है। बारिश के बाद पूरी गौशाला दलदल बन गई है। प्रधान, सचिव और पशु चिकित्साधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। *सवाल -* आखिर गौवंशों की मौत का सिलसिला कब रुकेगा और जिम्मेदार कब जागेंगे?
    1
    *मुस्करा / गहरौली।* मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव की गौशाला में गौवंशों की लगातार मौतों से हड़कंप मचा है। पिछले दो दिनों से रोज गौवंश दम तोड़ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और इलाज के नाम पर कुछ नहीं है। बारिश के बाद पूरी गौशाला दलदल बन गई है।
प्रधान, सचिव और पशु चिकित्साधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
*सवाल -* आखिर गौवंशों की मौत का सिलसिला कब रुकेगा और जिम्मेदार कब जागेंगे?
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जब दिल टूटता है तो आवाज नहीं होती हर चीज भूल जाता है इंसान 💔🥀🥹💯👈
    1
    जब दिल टूटता है तो आवाज नहीं होती हर चीज भूल जाता है इंसान 💔🥀🥹💯👈
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेमीकंडक्टर सेक्टर में यूपी की बढ़ती रफ्तार, ताइवान की कंपनियों को निवेश का न्योता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ताइवान की प्रमुख कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी। सरकार का फोकस प्रदेश में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन विकसित करने पर रहेगा। इसके तहत सेमीकंडक्टर निर्माण से जुड़ी कंपनियों, सप्लायर्स और सहायक उद्योगों को एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम उपलब्ध कराने की योजना है। ताइवान की कंपनियों के निवेश से प्रदेश में हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल करना है। निवेश के साथ रोजगार और तकनीक पर जोर सेमीकंडक्टर उद्योग को आधुनिक तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में ताइवान की कंपनियों के साथ सहयोग से उत्तर प्रदेश में नई तकनीक, निवेश और विशेषज्ञता आने का रास्ता खुल सकता है। सरकार निवेशकों को बेहतर औद्योगिक सुविधाएं और अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के विस्तार को सरकार की ‘मेक इन यूपी’ और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
    1
    सेमीकंडक्टर सेक्टर में यूपी की बढ़ती रफ्तार, ताइवान की कंपनियों को निवेश का न्योता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ताइवान की प्रमुख कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी। सरकार का फोकस प्रदेश में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन विकसित करने पर रहेगा। इसके तहत सेमीकंडक्टर निर्माण से जुड़ी कंपनियों, सप्लायर्स और सहायक उद्योगों को एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम उपलब्ध कराने की योजना है। ताइवान की कंपनियों के निवेश से प्रदेश में हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल करना है। निवेश के साथ रोजगार और तकनीक पर जोर सेमीकंडक्टर उद्योग को आधुनिक तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में ताइवान की कंपनियों के साथ सहयोग से उत्तर प्रदेश में नई तकनीक, निवेश और विशेषज्ञता आने का रास्ता खुल सकता है। सरकार निवेशकों को बेहतर औद्योगिक सुविधाएं और अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के विस्तार को सरकार की ‘मेक इन यूपी’ और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • कीचड़ में उतरे DC मनरेगा, खुल गई पोल- बिजदुवां में चकबंध अधूरा, कागज में 126 मजदूर!!.. 126 मजदूर ‘हाजिर’, फिर भी अधूरा चकबंध! बारिश में नंगे पैर पहुंचे डीसी मनरेगा, कीचड़ में हुई जांच; मौके पर काम अधूरा, अभिलेख भी नहीं मिले माधौगढ़ (जालौन)। बिजदुवां गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे चकबंध कार्य में दर्ज 126 मजदूरों की हाजिरी अब जांच के घेरे में आ गई है। शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच कीचड़ में उतरकर कार्यस्थल की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान चकबंध का काम अधूरा मिला, जबकि संबंधित अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने आईजीआरएस समेत लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त से चकबंध कार्य पर 126 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके पर कार्य की स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए थे। शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बारिश के कारण कार्यस्थल पर इतना कीचड़ था कि जांच टीम को जूते उतारकर नंगे पैर खेत में उतरना पड़ा। मौके पर चकबंध अधूरा मिलने और अभिलेख उपलब्ध न होने से जांच और गंभीर हो गई। शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान कर दोबारा काम पर लगाया गया, हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अब जांच में यह सामने आना महत्वपूर्ण होगा कि 126 मजदूरों की दर्ज हाजिरी का सत्यापन किस आधार पर हुआ, वास्तव में कितने मजदूरों ने काम किया और अधूरा कार्य होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में हाजिरी कैसे दर्ज हुई। साथ ही प्रधान और पंचायत सचिव की निगरानी तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। डीसी मनरेगा रामेन्द्र ने बताया कि मौके पर कार्य अधूरा मिला है। संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल बिजदुवां का यह चकबंध सिर्फ मिट्टी का काम नहीं रह गया है, बल्कि 126 मजदूरों की हाजिरी और सरकारी धन के इस्तेमाल का पूरा हिसाब मांग रहा है। जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि कागजों में दर्ज मजदूरों की हाजिरी और जमीन पर हुए काम के बीच कितना अंतर है।
    1
    कीचड़ में उतरे DC मनरेगा, खुल गई पोल- बिजदुवां में चकबंध अधूरा, कागज में 126 मजदूर!!..
126 मजदूर ‘हाजिर’, फिर भी अधूरा चकबंध!
बारिश में नंगे पैर पहुंचे डीसी मनरेगा, कीचड़ में हुई जांच; मौके पर काम अधूरा, अभिलेख भी नहीं मिले
माधौगढ़ (जालौन)। बिजदुवां गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे चकबंध कार्य में दर्ज 126 मजदूरों की हाजिरी अब जांच के घेरे में आ गई है। शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच कीचड़ में उतरकर कार्यस्थल की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान चकबंध का काम अधूरा मिला, जबकि संबंधित अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने आईजीआरएस समेत लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त से चकबंध कार्य पर 126 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके पर कार्य की स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए थे। शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बारिश के कारण कार्यस्थल पर इतना कीचड़ था कि जांच टीम को जूते उतारकर नंगे पैर खेत में उतरना पड़ा। मौके पर चकबंध अधूरा मिलने और अभिलेख उपलब्ध न होने से जांच और गंभीर हो गई। शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान कर दोबारा काम पर लगाया गया, हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
अब जांच में यह सामने आना महत्वपूर्ण होगा कि 126 मजदूरों की दर्ज हाजिरी का सत्यापन किस आधार पर हुआ, वास्तव में कितने मजदूरों ने काम किया और अधूरा कार्य होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में हाजिरी कैसे दर्ज हुई। साथ ही प्रधान और पंचायत सचिव की निगरानी तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
डीसी मनरेगा रामेन्द्र ने बताया कि मौके पर कार्य अधूरा मिला है। संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी।
फिलहाल बिजदुवां का यह चकबंध सिर्फ मिट्टी का काम नहीं रह गया है, बल्कि 126 मजदूरों की हाजिरी और सरकारी धन के इस्तेमाल का पूरा हिसाब मांग रहा है। जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि कागजों में दर्ज मजदूरों की हाजिरी और जमीन पर हुए काम के बीच कितना अंतर है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • अजनारी बडेरा गौशाला 4 माह से बंद, किसानों में नाराजगी प्रधान पति ने CDO पर अनुमति न देने का आरोप *जालौन।* गांव की गौशाला करीब 4 माह से बंद होने से किसानों में नाराजगी है। आवारा गोवंश से फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। ग्राम प्रधान के पति ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और जिलाधिकारी को पत्र देकर गौशाला दोबारा शुरू कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि CDO ने गौशाला चलाने की अनुमति देने से इनकार किया है। ग्राम प्रधान के पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर गौशाला खुलवाने की गुहार लगाई है। फिलहाल आरोपों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।
    1
    अजनारी बडेरा गौशाला 4 माह से बंद, किसानों में नाराजगी प्रधान पति ने CDO पर अनुमति न देने का आरोप
*जालौन।* गांव की गौशाला करीब 4 माह से बंद होने से किसानों में नाराजगी है। आवारा गोवंश से फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है।
ग्राम प्रधान के पति ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और जिलाधिकारी को पत्र देकर गौशाला दोबारा शुरू कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि CDO ने गौशाला चलाने की अनुमति देने से इनकार किया है।
ग्राम प्रधान के पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर गौशाला खुलवाने की गुहार लगाई है।
फिलहाल आरोपों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकेशन फाड़ना मार्ग आवागमन बंद नदी उफान जल स्तर तेजी से बढ़ा फदना नौगांव मार्ग का आवागमन बंद हो चुका है नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा
    1
    लोकेशन फाड़ना मार्ग आवागमन बंद नदी उफान जल स्तर तेजी से बढ़ा 
फदना नौगांव मार्ग का आवागमन बंद हो चुका है नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा
    user_Jeetendra Kumar
    Jeetendra Kumar
    कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खेरी गांव में निकला करीब 6 फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क गरौठा। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेरी में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में करीब 6 फीट लंबा इंडियन रेट स्नेक (धामन सांप) दिखाई दिया। सांप को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह सांप को नुकसान पहुंचाए बिना इसकी सूचना सर्प मित्र को देने का निर्णय लिया। गांव सिमरधा निवासी आदेश राजपूत ने तत्काल इसकी जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सांप काफी लंबा होने के कारण उसे सुरक्षित पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत और सावधानी के बाद सर्प मित्र ने करीब 6 फीट लंबे धामन सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा धामन सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र ने ग्रामीणों से अपील की कि घर या खेत में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    खेरी गांव में निकला करीब 6 फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क
गरौठा। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेरी में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में करीब 6 फीट लंबा इंडियन रेट स्नेक (धामन सांप) दिखाई दिया। सांप को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह सांप को नुकसान पहुंचाए बिना इसकी सूचना सर्प मित्र को देने का निर्णय लिया।
गांव सिमरधा निवासी आदेश राजपूत ने तत्काल इसकी जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सांप काफी लंबा होने के कारण उसे सुरक्षित पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कड़ी मेहनत और सावधानी के बाद सर्प मित्र ने करीब 6 फीट लंबे धामन सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा धामन सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया।
सर्प मित्र ने ग्रामीणों से अपील की कि घर या खेत में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.