महारराष्ट्र/उत्तर प्रदेश केजिला जालौन में प्रदर्शन कर सौंपा सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में भ्रष्टाचार, भेदभाव के आरोप लगाए, राष्ट्रपति , राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को भेजा मांग पत्र बहुजन अधिकार सेनाने मध्यप्रदेश/ महारराष्ट्र/उत्तर प्रदेश केजिला जालौन में प्रदर्शन कर सौंपा सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में भ्रष्टाचार, भेदभाव के आरोप लगाए, राष्ट्रपति , राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को भेजा मांग पत्र बहुजन अधिकार सेना ने 30 अप्रैल को मध्य प्रदेश /महाराष्ट्र/ और उत्तर प्रदेश के जिला जालौन में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति /राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश को सम्बोधित मांग पत्र प्रशासन को सौंपा है। मांग पत्र में उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर स्थित कलेक्ट्रेट और तहसील परिसर में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। *ज्ञापन में सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के नायब नाजिर अल्नेंद्र सिंह सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन पर दशकों से अपना प्रभाव बनाए रखने और कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों में नियुक्तियों को प्रभावित करने का आरोप है। यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी उनके निर्देशों का पालन नहीं करते, उनका स्थानांतरण कर दिया जाता है।* *अयोध्या मंडल द्वारा नियुक्त विशेष कार्याधिकारी (OSD) सुल्तानपुर श्री हरदेव सिंह, जो अनुसूचित जाति वर्ग से हैं, को उनके पद के अनुरूप कार्य नहीं दिए जाने का आरोप है। उनके कार्यों का निर्वहन स्टेनो उमेश सिंह द्वारा किया जाना नियमों के विरुद्ध बताया गया है*। शासन की 3-5 वर्ष के कार्यकाल की नीति के विपरीत कर्मचारियों को लंबे समय तक एक ही स्थान पर रखा जा रहा है। आरोप है कि प्रभावशाली कर्मचारी केवल अनुभाग बदलते हैं, जबकि उनका वास्तविक नियंत्रण बना रहता है। सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड जवानों को निजी कार्यों में लगाए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। बहुजन अधिकार सेना ने सुशासन और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए कई मांगें रखी हैं। इनमें पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच (विजिलेंस या एसआईटी) कराना शामिल है। संगठन ने संबंधित कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति, आय के स्रोतों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की विस्तृत जांच की भी मांग की है। संगठन ने मांग की है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक एवं विभागीय कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त, एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

- उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होशदार पुर में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली गांव की झील में हिरण का बच्चा फस गया जिसे ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों के डर से हिरण का बच्चा जान बचाने के लिए भाग कर झील में गिर गया झील में कीचड़ कचरा जमा होने की वजह से बाहर नहीं निकल पा रहा था और फस गया बिना देर किये ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया और हिरण के बच्चें की जान बचाई रेस्क्यू टीम मुकेश पंडित महेश अनिल नानक चंद गोकुल मलखान सिंह सतवीर राजपाल रोहित विशाल और डॉक्टर रिंकू समेत कई ग्रामीणों ने हम भूमिका निभाई।1
- सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर चौकी इलाके में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इश्तियाक और मोहम्मद अशरफ के बीच काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर से पांच-पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद और मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का बयान: “मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”1
- Post by Raju.u.p.441
- *ब्रेकिंग न्यूज* अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?1
- सुलतानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौरमऊ अंडरपास से 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। एएनटीएफ और नगर कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, 98 किलो से ज्यादा गांजा, कार व मोबाइल भी जब्त। सुलतानपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने सौरमऊ अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 98.927 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वेदप्रकाश मिश्रा (निवासी बेलाही, थाना लंभुआ) और पवन कुमार तिवारी (निवासी पठखौली रोज, थाना लंभुआ) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन और 6050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। संयुक्त टीम की इस सटीक कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। थाना कोतवाली नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।3
- *पीपी कमैचा बना मिसाल: सभागार के साथ मीडिया कक्ष का शिलान्यास, पत्रकारों के सम्मान ने जीता दिल* विकास खंड पीपी कमैचा बुधवार को एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बना, जब यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार एवं अत्याधुनिक मीडिया कक्ष के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल एवं जिला सहकारी समिति अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर विकास की नई नींव रखी। इस आयोजन की खास बात सिर्फ भवन निर्माण नहीं रही, बल्कि पत्रकारों के सम्मान को जिस गरिमा के साथ जोड़ा गया, उसने पूरे कार्यक्रम को अलग पहचान दी। भूमि पूजन के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह सम्मान, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। सबसे उल्लेखनीय पहल यह रही कि पीपी कमैचा जनपद का पहला ऐसा ब्लॉक बन गया है, जहां ब्लॉक प्रमुख ने पत्रकारों के लिए अलग से मीडिया कक्ष की आवश्यकता को समझा और उसे साकार रूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाया। यह पहल न केवल पत्रकारों के कार्य को सुगम बनाएगी, बल्कि ब्लॉक स्तर पर पारदर्शिता और सूचना के प्रवाह को भी मजबूत करेगी। ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल इस पूरे आयोजन की केंद्रीय भूमिका में रहीं। उनकी सक्रियता, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि वे निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता कर सकें।” उनकी इस पहल को क्षेत्र में एक जनहितैषी और प्रगतिशील नेतृत्व के रूप में सराहा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भी मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और मीडिया कक्ष बनने से पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे विकास कार्यों की जानकारी तेजी से आमजन तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार द्वारा किया गया। कुल मिलाकर, पीपी कमैचा ब्लॉक में यह पहल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पत्रकारिता के सम्मान और सुशासन की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।4
- सीओ नीतीश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हालात नियंत्रित किए। परिजनों को समझाया गया। मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सुल्तानपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भयांत गणतंत्र वाहिनी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार पाठक ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार को पूरी तरह विफल बताया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1