रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
- सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 खेरवाड़ा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिदड़ी (खेरवाड़ा) में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिना पंड्या ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया एवं सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शंकर गामोट ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कुलदीप आचार्य ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं सुनाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उत्सव प्रभारी कालूराम परमार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठियों और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से कपिल पाटीदार, बालकृष्ण रोत, मोहनलाल यादव, उमेश पाटीदार, गिरिराज सिंह, अनिल जैन, प्रवीण परमार, शारदा केरावत, कल्पना मीणा, सीता रोत, कमला मालीवाड़ और शिवशंकर परमार शामिल थे।2
- रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।1
- डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने ग्राहकों ने जताई खुशी। डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने नई नई- वैरायटी की रखिए गाव मे मिलने से ग्राहकों ने जताई खुशी।3
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । डूंगरपुर, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखण्ड अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण, उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी), सागवाड़ा, तहसीलदार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सागवाड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - --०००---1
- बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग डूंगरपुर/आसपुर। बनकोड़ा-बडलिया क्षेत्र स्थित गोशाला में विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गोशाला के विकास के नाम पर स्वीकृत राशि का अपेक्षित तरीके से उपयोग नहीं हुआ और इसमें कथित तौर पर अनियमितता एवं गबन किया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में पशुओं की सुविधा और आवश्यक विकास कार्यों के लिए सरकारी स्तर पर राशि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद मौके पर कराए गए कार्य और खर्च की गई राशि में कथित तौर पर अंतर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान तथा राशि के उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की मांग उठाई है। रिकॉर्ड की जांच की मांग शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से गोशाला के लिए स्वीकृत राशि, कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण, माप पुस्तिका तथा मौके पर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर मिलता है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। निष्पक्ष जांच से सामने आएगा सच ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। जांच के दौरान गोशाला में हुए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के साथ सरकारी राशि के खर्च का रिकॉर्ड भी जांचा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विकास राशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई या नहीं। बनकोड़ा और बडलिया आसपुर क्षेत्र के गांव हैं। सरकारी रिकॉर्ड में भी दोनों गांव आसपुर क्षेत्र में दर्ज हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- पुलिस ने बांधी राखी, दिया सुरक्षा का वचन; बिना हेलमेट चालकों को भी रक्षा सूत्र बांधकर समझाया यातायात नियमों का महत्व सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डूंगरपुर पुलिस ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, अपनत्व और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए अनूठी पहल की। जिलेभर के पुलिस थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर रक्षासूत्र के माध्यम से सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस पहल को जनजागरूकता से जोड़ा गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीट कांस्टेबलों ने अपने-अपने क्षेत्र में आमजन के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन मनाया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए पुलिस और जनता के बीच सहयोग एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। बिना हेलमेट चालकों को राखी बांधकर दिया भावनात्मक संदेश रक्षाबंधन के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का अनूठा संदेश भी दिया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि सड़क पर सुरक्षित रहना केवल स्वयं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपने परिवार और प्रियजनों के प्रति भी जिम्मेदारी है। महिला पुलिसकर्मियों ने भी बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को राखी बांधकर हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। राखी के माध्यम से वाहन चालकों को यह संदेश दिया गया कि ‘आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।’ चौरासी थाने में बालिकाओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र चौरासी थाने में रक्षाबंधन का पर्व विशेष आत्मीयता के साथ मनाया गया। क्षेत्र की स्कूल की बालिकाएं थाने पहुंचीं और थानाधिकारी रतनलाल जटिया सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने भी बालिकाओं की सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। इसी तरह धंबोला और कुआं थाना क्षेत्रों में भी स्कूल की बालिकाओं ने पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं एवं आमजन से संवाद करते हुए सुरक्षा संबंधी जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस-जन संवाद को मिली नई मजबूती डूंगरपुर पुलिस की इस पहल ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए सुरक्षा, जिम्मेदारी और जनसहभागिता से जोड़ दिया। पुलिसकर्मियों के आमजन के बीच पहुंचकर आत्मीयता से संवाद करने से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं अपनत्व की भावना को मजबूती मिली। पुलिस ने संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा में आमजन के साथ खड़ी रहने वाली संस्था है। वहीं नागरिकों की भी कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। रक्षाबंधन पर पुलिस की इस पहल का संदेश रहा कि राखी का धागा सिर्फ रिश्ता नहीं जोड़ता, बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प भी दिलाता है। एक छोटी-सी राखी के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित घर लौटने का संदेश दिया गया।2
- दो बैलों की लड़ाई से महाराणा प्रताप सर्कल आसपुर की मुख्य सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए थमा दुकानों के बहार मचीं अफरा तफरी दो बैलों की लड़ाई से घंटों थमा यातायात, दुकानों में मची अफरा-तफरी जिले के आसपास एक व्यस्त इलाके में दो बैलों की लड़ाई ने काफी देर तक यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। दोनों बैल सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लड़ते-लड़ते बैल दुकानों तक पहुंच गए और कई दुकानों के सामान को बिखेर दिया। कुछ दुकानों के काउंटर भी टूट गए। दुकानदारों ने किसी तरह अपनी जान-माल बचाई। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में लोगों ने मशक्कत कर दोनों बैलों को अलग किया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।1
- देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।1