Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव में सूखा हैंडपंप, लोग परेशान – आखिर कब आएगा पानी? हैंडपंप से नहीं निकला एक बूंद पानी, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता! गांव में सूखा हैंडपंप, लोग परेशान – आखिर कब आएगा पानी? हैंडपंप से नहीं निकला एक बूंद पानी, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता! पानी के लिए तरस रहा गांव – जिम्मेदार कौन? सरकारी हैंडपंप बना शोपीस, ग्रामीण रोज झेल रहे परेशानी! देखिए ज़मीनी हकीकत – गांव में पानी की#GaonKiSamasya #PaniKiSamasya #VillageNews #GroundReport #WaterCrisis #AwazUthao #GraminSamachar #RealIndia #HelpVillage
Sagar Singad
गांव में सूखा हैंडपंप, लोग परेशान – आखिर कब आएगा पानी? हैंडपंप से नहीं निकला एक बूंद पानी, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता! गांव में सूखा हैंडपंप, लोग परेशान – आखिर कब आएगा पानी? हैंडपंप से नहीं निकला एक बूंद पानी, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता! पानी के लिए तरस रहा गांव – जिम्मेदार कौन? सरकारी हैंडपंप बना शोपीस, ग्रामीण रोज झेल रहे परेशानी! देखिए ज़मीनी हकीकत – गांव में पानी की#GaonKiSamasya #PaniKiSamasya #VillageNews #GroundReport #WaterCrisis #AwazUthao #GraminSamachar #RealIndia #HelpVillage
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- कल सूखा था हैंडपंप, आज बहने लगा पानी – प्रशासन की त्वरित कार्रवाई! वीडियो हुआ वायरल और अगले ही दिन मिला समाधान! गांव की आवाज़ बनी ताकत – एक दिन में पानी की समस्या खत्म! सोशल मीडिया की त"कल तक गांव में पानी की बड़ी समस्या थी 💧 हैंडपंप सूखा पड़ा था। वीडियो डालते ही अगले दिन समाधान हो गया 🙏 धन्यवाद उन सभी को जिन्होंने साथ दिया। आवाज़ उठाइए, बदलाव ज़रूर आता है!"#BreakingNews #GoodNews #GaonKiJeet #PaniKaSamadhan #SocialMediaPower #VillageUpdate #PositiveNews #AwazKiTakat #GraminVikas1
- har har Mahadev 🙏🙏1
- हमीरपुर कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को कृषि और उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कुठेड़ा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसान एवं शिक्षा विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए देशराज शर्मा के बागीचे का जायजा लिया। देशराज शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए अजय शर्मा ने कहा कि इन्होंने कृषि-बागवानी के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। इन्होंने कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में भी सेब की फसल तैयार करके दिखाई है और पिछले सीजन में लगभग चार क्विंटल सेब बाजार में बेचा है। इसके अलावा लगभग 70 हजार रुपये की मक्की, आलू और मूली इत्यादि भी बाजार में बेची। उनके बागीचे में सेब, अमरूद, अंगूर, किन्नू, गलगल, अंजीर और लीची इत्यादि की भी अच्छी पैदावार हो रही है। अजय शर्मा ने कहा कि देशराज शर्मा के सफल प्रयोग को देखते हुए कुठेड़ा क्षेत्र को उद्यान विभाग की एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। इससे यहां बड़े पैमाने पर बागवानी को बढ़ावा मिलेगा। एपीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई बड़े निर्णय लिए हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की, गेहूं और हल्दी के लिए मुख्यमंत्री ने अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। प्रदेश सरकार इस विधि से उगाई गई मक्की को 40 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं को 60 रुपये और कच्ची हल्दी को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद रही है। दूध के दाम में भी रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। किसानों-बागवानों को प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री, एपीएमसी के सचिव गोपाल कृष्ण और अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।1
- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। जिसमें रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष मोहन लाल की देखरेख में स्कूल में एक दिवसीय यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि 18साल से पहले कोई भी नाबालिक बाहन न चलाएं।बहीं पर 18साल की उम्र पुरी होने के बाद पहले अपना लर्निंग लाइसेंस जारी होने के बाद ही सड़क पर वाहन चलाना चाहिए।बहीं पर इसके बाद सभी छात्र छात्राओं ने स्कूल ग्राउंड से तलमेहडा बाजार चौक होते हुए पंचायत घर उसके बाद दा रौनखर कापरेटिव सोसायटी तक एक जागरूकता रैली निकाली तथा लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और बताया कि दो पहिया वाहन हैल्मेट तथा चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगा कर ही वाहन चलाना चाहिए। बहीं पर बौद्धिक सत्र में रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष मोहन लाल की अध्यक्षता में एक प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें चार ग्रुप में चार चार छात्र छात्राओं को शामिल किया गया।इस प्रतियोगिता में सभी टीमों से दस दस प्रश्न पुछे गए जिसमें प्रथम स्थान पर ग्रुप बी रहा जिसमें पयूश,नमन धीमान,अजय,बंश राणा तथा द्वितिय स्थान पर ग्रुप ए रहा जिसमें मानसी राणा,काजल शर्मा,वंश धीमान,अमन धीमान रहे बहीं पर तृतीय स्थान पर ग्रुप सी रहा जिसमें दिव्यांशी राणा,अंविका ठाकुर,कनिका धीमान,राधीका ठाकुर रही। इस मौके पर सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष मोहन लाल, डीपीई आदि मौजूद रहे1
- सुजानपुर राजकीय कन्या उच्च पाठशाला सुजानपुर में नशा निवारण समिति परिषद सुजानपुर के माध्यम से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें अध्यक्ष प्रो राजीव ठाकुर, प्रधानाचार्या मतीआभा गुप्ता , कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा, कार्यालय प्रभारी सीनत शर्मा, शिक्षाविद श्री प्रकाश सडयाल, समाजसेवी मधुसूदन अवस्थी, कुमारी बिंदिया ठाकुर, नीलम सहित विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आभा गुप्ता ने सभी का स्वागत किया और विद्यालय की तरफ से नशा निवारण अभियान में पूर्ण भागीदारी का विश्वास दिलाया। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशा निवारण के संदर्भ में विचार रखें। प्रथम स्थान पर खुशी सिंह द्वितीय स्थान पर चाहत भाटिया और तीसरे स्थान पर आकांक्षा रही। प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता की लड़ाई में छोटे-छोटे प्रयासों ने राष्ट्रीय आंदोलन का रूप लिया था इसी प्रकार नशे के विरुद्ध हमारे अभियान में यही छोटे-छोटे प्रयास मिल का पत्थर साबित होंगे हम सभी दृढ़ संकल्प है कि अपने आने वाले भविष्य को नशे के चंगुल से बचाएंगे ताकि विकसित भारत का सपना पूरा हो सके। समाजसेवी प्रकाश सड़याल ने सभी का धन्यवाद किया।3
- ऊना। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन को निर्णायक चरण में पहुंचा दिया है। वीरवार से शुरू हुई पांच दिवसीय हड़ताल के तहत कर्मचारी चार दिन तक ऊना जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे, जबकि पांचवें दिन शिमला में ‘धावा’ बोलकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों से उन्हें कम वेतन पर 12-12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है, लेकिन ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा। न्यायालय के आदेशों के बावजूद कंपनी द्वारा उन्हें लागू न करना भी आक्रोश का बड़ा कारण बना हुआ है। कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस पांच दिवसीय आंदोलन के दौरान सरकार और संचालन कंपनी ने वार्ता कर समाधान नहीं निकाला तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार और संचालक कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।1
- आज मैं किसी दल के खिलाफ नहीं, मैं उस व्यवस्था के खिलाफ खड़ा हूँ जो सालों से जनता को सिर्फ झूठ परोस रही है! इक्की-दुक्की तक देंगे जवाब — लोड पई तां चक देआंगे हिसाब! कांग्रेस हो या भाजपा — नाम अलग हैं, खेल एक ही है! चुनाव से पहले वादे, चुनाव के बाद बहाने! कब तक युवा बेरोजगार रहेगा? कब तक किसान कर्ज में डूबा रहेगा? कब तक सामान्य वर्ग सिर्फ टैक्स देगा और बदले में अपमान पाएगा? आज इस मंच से साफ कह रहा हूँ — अब जनता डरने वाली नहीं है। अब हर वोट सवाल बनेगा, हर सवाल जवाब माँगेगा, और हर जवाब हिसाब लेगा! ये सत्ता जनता की है — किसी परिवार, किसी दल, किसी ठेकेदार की जागीर नहीं! अगर व्यवस्था नहीं बदली, तो जनता बदल देगी! ⚔️ जय माँ भवानी! 🚩 जय स्वाभिमान!1
- "कल तक गांव में पानी की बड़ी समस्या थी 💧 हैंडपंप सूखा पड़ा था। वीडियो डालते ही अगले दिन समाधान हो गया 🙏 धन्यवाद उन सभी को जिन्होंने साथ दिया। आवाज़ उठाइए, बदलाव ज़रूर आता है!"9