Shuru
Apke Nagar Ki App…
PWD ने मुंह फेरा तो चेयरमैन गित्ते ने संभाली कमान, नेहरू मार्ग के गड्ढे भरवाए बाजपुर। रामनगर जाने वाले यात्रियों के लिए बाईपास के रूप में इस्तेमाल होने वाले नेहरू मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने जनहित में कदम उठाया। पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्रवाई न होने पर पालिका ने मार्ग के खतरनाक गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कराया। मुंडिया पिस्तौर से गन्ना समिति होते हुए रामराज रोड तक जाने वाले इस मार्ग की मरम्मत से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन गित्ते के प्रयास की सराहना की।
LOVE SHRIVASTAV
PWD ने मुंह फेरा तो चेयरमैन गित्ते ने संभाली कमान, नेहरू मार्ग के गड्ढे भरवाए बाजपुर। रामनगर जाने वाले यात्रियों के लिए बाईपास के रूप में इस्तेमाल होने वाले नेहरू मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने जनहित में कदम उठाया। पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्रवाई न होने पर पालिका ने मार्ग के खतरनाक गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कराया। मुंडिया पिस्तौर से गन्ना समिति होते हुए रामराज रोड तक जाने वाले इस मार्ग की मरम्मत से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन गित्ते के प्रयास की सराहना की।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन बाजपुर। मंगलवार को माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर बाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों न्याय पंचायतों का गठन किया गया और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बरैहनी न्याय पंचायत से भगवान सिंह गुड्डू को अध्यक्ष तथा सुखवंत सिंह को प्रभारी, चकरपुर न्याय पंचायत से भगीरथ सैनी को अध्यक्ष तथा हरदेव सिंह संधू को प्रभारी और सरकड़ा न्याय पंचायत से परवेज अहमद को अध्यक्ष तथा कदीर अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के प्रभारी भी बनाए गए। बेरिया दौलत से सतपाल सिंह, हरिपुरा हरसान से जमन सिंह, बरेली से जसवंत सिंह, बन्नाखेड़ा से अंग्रेज सिंह, गजरौला से लखपत सिंह, रतनपुरा से सुनील कुमार, बाजपुर गांव से वसीम अहमद तथा महेशपुर से योगराज सिंह को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार, आशू, अनुराग गर्ग, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, योगराज सिंह सैनी, सतपाल सिंह, परवेज अहमद, वीर सिंह, साजिद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।4
- रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।1
- कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।2
- आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।1
- नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी1
- मुरादाबाद के कटघर में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान कि स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है Shuru apps ब्यूरो रिपोर्ट सोनू कुमार उत्तर प्रदेश1
- नाबालिग से शोषण व जबरन निकाह का आरोप, कार्रवाई की मांग बाजपुर। एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने, शारीरिक शोषण, जबरन निकाह, मारपीट और जान से मारने के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस कार्यकर्ताओं के साथ दोराहा चौकी पहुंचे और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई व पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपना नाम इमरान सिंह बताकर उससे संपर्क किया और बाद में उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि शादी के बाद उसे ससुराल ले जाने पर युवक की असल पहचान सामने आई और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पति व ससुराल पक्ष पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, धमकी और जान से मारने के प्रयास के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार 24 अगस्त की रात मारपीट के बाद उसने 112 पर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पहुंचाया। फिलहाल वह अपनी पांच माह की पुत्री के साथ मायके में रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1