सवाई माधोपुर साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिले में “विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के तहतजागरूकता,* *सेवा प्रदायगी और लाभ वितरण गतिविधियां आयोजित होंगी*कलक्टर ने अभियान को अधिक व्यापक और भव्य बनाने के निर्देश दिए* * सवाई माधोपुर, 15 सितम्बर।* राजस्थान सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक “विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता, सेवा प्रदायगी और लाभ वितरण के लिए अनेक गतिविधियां तथा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर काना राम ने इस अभियान की प्रस्तावित गतिविधियों के विषय में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कलक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि इस अभियान को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप भव्य और व्यापक रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान में प्रस्तावित अधिकांश गतिविधियां जनसुविधाओं से सीधे जुड़े विभागों से संबंधित हैं। ऐसे में विभाग संबंधित गतिविधियों के बारे में समयबद्ध कार्ययोजना बनाए और अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आम लोगों तथा लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। काना राम ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य तौर पर 12 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की शुरूआत 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया और रक्तदान शिाविरों से होगी। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं में मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति यात्रा, स्वच्छता सेवा दान, सेवा सेतु अभियान, सेवा का रंग-राज के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज और सुशासन सेवा संवाद के रूप में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में विस्तृत आदेश शीघ्र ही जारी किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से कहा कि कुछ शिकायतों का 60 से अधिक दिनों तक लंबित रहना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की संख्या बढ़ी है तथा निस्तारित शिकायतों में संतुष्टि का स्तर कम हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी इस स्थिति में सुधार करें तथा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों तथा अपने स्तर पर जनसुनवाई के जरिए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का कार्य तय समय सीमा में करें। काना राम ने जिले के सभी निजी और राजकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों विश्व-विद्यालयों में इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) के गठन के कार्य में तेजी लाने और इन क्लब्स को सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रस्तावित ये क्लब नई पीढ़ी को भारत के लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने का कार्य करेंगे। इनका उद्देश्य आमजन और विशेषकर युवाओं की देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाओं में ईएलसी के गठन के बाद उनकी गतिविधियों के वार्षिक कलेण्डर जारी किए जाए और आयोजित गतिविधियों का विवरण संबंधित पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने कर्मभूमि से मातृभूमि योजना के तहत सभी गांवों में जल संग्रहण संरचनाएं बनाने के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यह कार्य आसानी से संभव है, क्योंकि जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण के लिए ऐसे स्थानों को सूचीबद्ध करना है, जहां आमतौर पर बारिश का पानी जमा होता है। उन्होंने राज उन्नति योजना के तहत जिले में दो आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एक विद्यालय में आईसीटी लैब तथा विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयों पर अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रूरल बीपीओ तथा अमृत पोषण वाटिकाएं विकसित करने का कार्य तय समय सीमा में पूरा करने को कहा। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी उपखण्ड अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
सवाई माधोपुर साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिले में “विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के तहतजागरूकता,* *सेवा प्रदायगी और लाभ वितरण गतिविधियां आयोजित होंगी*कलक्टर ने अभियान को अधिक व्यापक और भव्य बनाने के निर्देश दिए* * सवाई माधोपुर, 15 सितम्बर।* राजस्थान सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक “विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता, सेवा प्रदायगी और लाभ वितरण के लिए अनेक गतिविधियां तथा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर काना राम ने इस अभियान की प्रस्तावित गतिविधियों के विषय में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कलक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि इस अभियान को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप भव्य और व्यापक रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान में प्रस्तावित अधिकांश गतिविधियां जनसुविधाओं से सीधे जुड़े विभागों से संबंधित हैं। ऐसे में विभाग संबंधित गतिविधियों के बारे में समयबद्ध कार्ययोजना बनाए और अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आम लोगों तथा लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। काना राम ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य तौर पर 12 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की शुरूआत 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया और रक्तदान शिाविरों से होगी। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं में मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति यात्रा, स्वच्छता सेवा दान, सेवा सेतु अभियान, सेवा का रंग-राज के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज और सुशासन सेवा संवाद के रूप में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में विस्तृत आदेश शीघ्र ही जारी किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से कहा कि कुछ शिकायतों का 60 से अधिक दिनों तक लंबित रहना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की संख्या
बढ़ी है तथा निस्तारित शिकायतों में संतुष्टि का स्तर कम हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी इस स्थिति में सुधार करें तथा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों तथा अपने स्तर पर जनसुनवाई के जरिए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का कार्य तय समय सीमा में करें। काना राम ने जिले के सभी निजी और राजकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों विश्व-विद्यालयों में इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) के गठन के कार्य में तेजी लाने और इन क्लब्स को सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रस्तावित ये क्लब नई पीढ़ी को भारत के लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने का कार्य करेंगे। इनका उद्देश्य आमजन और विशेषकर युवाओं की देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाओं में ईएलसी के गठन के बाद उनकी गतिविधियों के वार्षिक कलेण्डर जारी किए जाए और आयोजित गतिविधियों का विवरण संबंधित पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने कर्मभूमि से मातृभूमि योजना के तहत सभी गांवों में जल संग्रहण संरचनाएं बनाने के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यह कार्य आसानी से संभव है, क्योंकि जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण के लिए ऐसे स्थानों को सूचीबद्ध करना है, जहां आमतौर पर बारिश का पानी जमा होता है। उन्होंने राज उन्नति योजना के तहत जिले में दो आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एक विद्यालय में आईसीटी लैब तथा विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयों पर अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रूरल बीपीओ तथा अमृत पोषण वाटिकाएं विकसित करने का कार्य तय समय सीमा में पूरा करने को कहा। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी उपखण्ड अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1